Blog

  • Punjab News : फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने फायरिंग मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव मनुके में मेजर सिंह के घर पर 13.11.2024 को फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनय कुमार उर्फ विनय सहोता, जतिंदर उर्फ अर्श और जसपाल सिंह को इस मामले में नामजद किया है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि 2 आरोपी विनय कुमार और जतिंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्टल किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जसपाल सिंह फरीदकोट जेल में बंद है, उसके कहने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि जसपाल सिंह निवासी फिरोजपुर पर पहले भी 6 मामले दर्ज है।

    मेजर सिंह और जसपाल सिंह की पुरानी रंजिश के चलते यह फायरिंग हुई थी। मेजर सिंह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है और उस पर 2 मामलें दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्जकर रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि जसपाल सिंह से पूछताछ की जाएगी ताकि फायरिंग की असल वजह सामने आएगी।

  • दोस्त पर तंज कसना पड़ा भारी, शराब के नशे में साथी को मौत के घाट उतारा

    दोस्त पर तंज कसना पड़ा भारी, शराब के नशे में साथी को मौत के घाट उतारा

    रायपुरः प्रतिदिन बढ़ रहा अपराध और मर्डर की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। छतीसगढ़ के रायपुर ईलाके में पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों की हत्या की खबर सामने आ चुकी है। बीते कल गैंगवार के बाद 2 लोगों की हत्या का मामला सामने आया था जबकि ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार की रात पैसों के विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। मारने के बाद आरोपी मृतक की लाश के पास ही बैठ रहा।

    जानकारी मुताबिक, रायपुर की विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार (40) और नोहर मानिकपुरी (23) साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब भी पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई।

    बहस के दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर’ ये बात नोहर के दिल पर लग गई। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। नोहर ने इस दौरान संतोष का गला दबा दिया और पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए।

    हमले में संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर जब आस-पास के मजदूर मौके पर पहुंचे तो नोहर अपने साथी संतोष के शव के पास ही बैठा हुआ था। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • PM E-Drive Scheme के तहत फिर मिलेगी Subsidy, जानें मामला

    PM E-Drive Scheme के तहत फिर मिलेगी Subsidy, जानें मामला

    टेकः मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्री ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स पर फिर से सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। स्कीम के तहत, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने पर सरकार की तरफ से 50,000 रुपए की सब्सिडी दी जाती है। इस फाइनेंशियल ईयर (FY2025) के लिए योजना के तहत इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स पर दी जाने वाली सब्सिडी का टारगेट पूरा हो गया था। इसलिए, केंद्र सरकार ने FY2025 के लिए सब्सिडी देना बंद कर दिया था। MHI ने अब योजना के पूरे बजट से इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के लिए अधिक राशि मंजूर की है।

    FY2025 में ई-3W को सब्सिडी देने के लिए उपयोग की जाने वाली अतिरिक्त राशि को अगले वर्ष के बजट से एडजस्ट किया जाएगा। उद्योग के अधिकारियों ने चिंता जताई है कि FY2026 की राशि भी वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक समाप्त हो जाएगी। हांलांकि, कितनी गाड़ियों पर कितनी राशि की सब्सिडी दी जाएगी, इसका खुलासा नहीं किया है। मंत्रालय ने यह जानकारी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद दी। इसमें पीएम के एडवाइजर तरुण कपूर और FICCI प्रेसिडेंट अनिश शाह आदि मौजूद थे।

    यूनियन कैबिनेट ने पिछले महिने ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। इसमें बैटरी से चलने वाले टू व्हीलर्स, एम्बुलेंस, ट्रक और थ्री व्हीलर्स के लिए 10,900 करोड़ रुपए के आउटले के साथ PM ई-ड्राइव स्कीम को मंजूरी दी थी।

    केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए सब्सिडी की राशि तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि योजना के अंत तक टू-व्हीलर सेगमेंट में 10% EV पेनेट्रेशन और तिपहिया क्षेत्र में 15% EV पेनेट्रेशन हासिल करने का लक्ष्य है।

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि PM ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक कार और हाइब्रिड वाहन शामिल नहीं किए गए हैं। इलेक्ट्रिक कारों पर पहले से ही 5% के कम GST स्लैब पर टैक्‍स लगाया जा रहा है। इसके अलावा, ऑटो PLI स्‍कीम के तहत लाभ भी मिलते हैं।

  • Punjab News: Bus ओवरलोड की वीडियो वायरल होने पर Police का Action, देखें वीडियो

    Punjab News: Bus ओवरलोड की वीडियो वायरल होने पर Police का Action, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में कोहरे के कहर के चलते सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं घने कोहरे में बस चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करते हुए यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले को लेकर एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सरेआम ओवरलोड बस करके चालक द्वारा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों को बस की छत पर बैठाया गया है।

    वहीं इस मामले की वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आ गई और बस को ढूंढकर उसका चालान किया गया। हालांकि, कहा जा रहा है कि जिस वक्त चालान किया गया, उस वक्त बस ओवरलोड नहीं थी। लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर चालान काटकर चालक को चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में ऐसा किया गया तो बस को थाने में बंद किया जाएगा।

    ट्रैफिक नियमों की 100 फीसदी पालना कराने और यात्रियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए एसएसपी अश्विनी गोत्याल की तरफ से भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले की मुख्य सड़कों पर स्पेशल नाके लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कहा कि नियमों की उल्लंघन करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा न जाए।

    एसपी (हेडक्वार्टर) और डीएसपी (हेडक्वार्टर) को भी समय समय पर चेकिंग करने के लिए कहा गया। ओवरलोड बस समराला से माछीवाड़ा जा रही थी। इसके पीछे गाड़ी में जा रहे एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे। वीडियो बनाने वाला शख्स यह भी बोलता सुनाई दे रहा है कि यह हाल यूपी का नहीं पंजाब का है।

     

  • Jalandhar News: शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर Police का Action, काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर Police का Action, काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 185 वाहनों की जांच की। दरअसल, यह कार्रवाई एसीपी सेंट्रल और एसीपी मॉडल टाउन की अगुवाई में दो थानों के प्रभारियों द्वारा देर रात 8 बजे से 11 बजे तक थाना नंबर 4 और थाना 7 के अंतगर्त इलाकों में की गई।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और इन प्रतिष्ठानों के आसपास कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों के अंदर शराब की बिक्री और खपत को रोकना है। उन्होंने कहा कि कुल 185 वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध मामलों में शराब के सेवन का पता लगाने के लिए ई.आर.एस टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया। विशेष अभियान में कुल 47 चालान जारी किए गए।

    शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 11 चालान, बिना उचित नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के लिए 8 चालान, हेलमेट न पहनने के लिए 12 चालान, ट्रिपल राइडिंग के लिए 7 चालान, ब्लैक फिल्म के लिए 3 चालान, दस्तावेज़ों की कमी के कारण 6 वाहन ज़ब्त किए गए।

  • इस दिन होगी IPL 2025 की Auction शुरू, यह टीम लगा सकती है सबसे बड़ी बोली

    इस दिन होगी IPL 2025 की Auction शुरू, यह टीम लगा सकती है सबसे बड़ी बोली

    IPL 2025 : आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए केवल चार दिन बाकी रह गए हैं। चार दिन बाद ऑक्शन का स्टेज सज जाएगा ओर सभी 10 टीमें करोड़ों रुपए लेकर खिलाड़ियों को अपने पाले में करने के लिए जुट जाएंगी। लेकिन आपको पता है कि हर फ्रेंचाइजी की रुपयों की थैली अलग-अलग है। किसी टीम के पास 100 करोड़ से ज्यादा रुपए हैं तो किसी के पास 50 करोड़ भी नहीं है। आइए जानते हैं कि किस टीम के पास कितना पैसा आईपीऐल में खर्च करने के लिए है।

    204 खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली

    24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में होनी वाली है। इसके लिए 574 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इनमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन आईपीएल में केवल 204 खिलाड़ियों के लिए ही जगह खाली है। यानी अधिकतम 204 खिलाड़ियों पर ही दांव लगाए जा सकते हैं।

    जानें किस दीम ने कितने खिलाड़ी किए रिटेन

    आईपीएल 2025 से पहले चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने सबसे अधिक 6-6 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरकिंग्स ने 5-5 खिलाड़ी रीटेन किए। सबसे कम दो खिलाड़ियों को पंजाब किंग्स ने रीटेन किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 3 खिलाड़ियों को रीटेन किया।

    यह टीम लगा सकती है सबसे बड़ी बोली

    सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस ने 5-5 खिलाड़ी रीटेन किए हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने 120 करोड़ में से 75 करोड़ खर्च कर दिए हैं। पंजाब किंग्स ने सबसे कम 9.5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा रकम है और वह किसी भी खिलाड़ी पर 25-30 करोड़ की बोली लगा सकती है।
  • Jalandhar News: सांसद Channi की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने फिर जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सांसद Channi की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने फिर जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    जालंधर, अनिल : कांग्रेस सांसद पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। गिदड़बाहा में चुनावी रैली में विवादित चुटकुले को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को एक दिन का नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। लेकिन चन्नी ने प्रेस वार्ता के दौरान माफी मांग ली। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर चन्नी महिला आयोग दफ्तर में पेश नहीं हुए। जिसके बाद सांसद चन्नी को दोबारा से नोटिस जारी किया जा रहा है।

    महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि सांसद चन्नी कह रहे है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। राज लाली ने कहा कि इस मामले को लेकर कहा कि सांसद चन्नी की आदत ही ऐसी है कि वह प्रत्येक चीज को इग्नोर कर देते है। उन्होंने कहा कि सांसद चन्नी लोगों का ओपिनियन कर देते है, नोटिस को इग्नोर कर देते है। चेयरपर्सन राज लाली ने कहा कि शाम तक उनके दफ्तर में पेश होने का इंतजार किया जाएंगा। राज लाली ने कहा कि अगर वह शाम तक दफ्तर नहीं पहुंचते तो उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया जा रहा है।

    मीडिया को महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सांसद चन्नी को जारी किए गए नोटिस दिखाए, जिसमें उन्होंने कहा कि ई-मेल के जरिए सांसद चन्नी को नोटिस भेजा जा चुका है। महिला आयोग ने कहा कि वह दोबारा से नोटिस जारी कर देते है। उन्होंने कहा कि अगर वह दूसरे नोटिस में कोई जवाब नहीं दिया तो महिला आयोग द्वारा डीजीपी गौरव यादव को चिट्ठी लिखकर बनती कार्रवाई करने की अपील की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद चन्नी पर जो धाराएं लगनी चाहिए वह लगवाई जाएगी।

    महिला आयोग की चेयरपर्सन का कहना है कि शायद सांसद चन्नी की मानसिक सोच है कि वह मुख्यमंत्री रह चुके है तो ऐसे में वह महिला आयोग के दफ्तर में क्यों जाएंगे। उन्होंने कहा कि शायद वह भूल गए है कि इन्हीं लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था और यही लोग उन्हें पद से उतारेंगे। राज लाली ने कहा कि अगर वह शाम तक दफ्तर में पेश होकर माफी मांग लेते है तो ठीक नहीं तो इस मामले को लेकर पहले वह डीजीपी को पत्र जारी करने के बाद लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखने के बारे में सोचेंगी।

  • सड़क से फिसलकर घर की छत से आंगन में गिरी कार, 4 युवक गंभीर

    सड़क से फिसलकर घर की छत से आंगन में गिरी कार, 4 युवक गंभीर

    मंडीः मौसम में बदलाव के साथ दिन ब दिन धुंध भी बढ़ती जा रही है। इस दौरान लोग कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला मंडी बाईपास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने आया है जहां, एक कार भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई। संतुलन बिगड़ने से कार अचानक सड़क से नीचे फिसल गई और फिल्मी स्टाइल में घर की छत से होते हुए आंगन में जा गिरी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था और गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।

    जानकारी मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में टनल संख्या-6 मलोरी के पास एक घर में मंगलवार देर रात अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुन घर वाले सहम गए। घर के मालिक सेवानिवृत्त डीएसपी ब्रह्मदास और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज आर्य जैसे ही बाहर निकले तो सामने गिरी कार को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

    वहीं सुकेती खड्ड के पास फायर स्टेशन के कर्मचारी भी धमाके की आवाज सुनकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सेवानिवृत्त सरोज आर्य ने मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार भी किया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    बता दें, 4 युवक अपने दोस्त को बिन्द्रावनी टनल संख्या-7 के पास बस में बिठाकर लौट रहे थे। टनल संख्या-6 मलोरी के पास यह कार सड़क से फिसलकर सीधे एक घर की छत को ताेड़ते हुए आंगन में जा पहुंची। इस हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    घायल युवकों की पहचान अजय कुमार पुत्र बलिभद्र निवासी गांव मरथू, होशियार सिंह (20) पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव सतोहल तहसील कोटली, मुकेश (25) पुत्र प्रेम लाल निवासी गांव सतोहल तहसील कोटली और प्रिंस (18) पुत्र हंसराज निवासी गांव चत्तोहली सरकाघाट के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

  • Dry Skin की समस्या से होना पड़ रहा है परेशान, ऐसा करने से चमकने लगेगी Skin

    Dry Skin की समस्या से होना पड़ रहा है परेशान, ऐसा करने से चमकने लगेगी Skin

    सर्दियों की शुरुआत धीरे-धीरे हो रही है। हवा में नमी की मात्रा घटने लगी है। इस समय आमतौर पर त्वचा की शुष्कता, सफेद पड़ना, और हाथ या एड़ियों में दरार पड़ने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। यह समस्याएं लगभग हर व्यक्ति को सर्दियों में झेलनी पड़ती हैं। सर्दियों में त्वचा के शुष्क होने और इन समस्याओं के पीछे के कारणों को समझना जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार मानसून खत्म होने के बाद ठंड धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है।

    इस हफ्ते से बंगाल में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। सर्दियों में ठंड और खांसी-जुकाम के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इस मौसम में त्वचा का शुष्क होना, सफेद पड़ जाना या खुजली होना आम बात है। इसके अलावा, एड़ियों में दरारें पड़ना भी एक सामान्य समस्या है।

    इन समस्याओं से बचने के लिए डाक्टरों ने कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने नारियल का तेल या मार्केट में उपलब्ध मॉइस्चराइजर का उपयोग करने की सलाह दी। इसके साथ ही, विटामिन-सी युक्त फलों का सेवन, भरपूर मात्रा में पानी पीना और सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जियां खाने की भी सलाह दी।

    हवा में नमी कम होने से वातावरण में धूल और रेत की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे कई लोगों को धूल और ठंड से एलर्जी हो सकती है। ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जिक दवाएं लेनी चाहिए।

    सर्दियों में गर्म पानी से नहाने की सलाह दी गई है. डॉक्टर ने कहा कि रात को घर लौटने के बाद गर्म और ठंडे पानी से हाथों को साफ करने के बाद तेल या अन्य मॉइस्चराइजर का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है।

  • Car सवार हुए हादसे का शिकार, 4 घायल, एक की हालत नाजुक

    Car सवार हुए हादसे का शिकार, 4 घायल, एक की हालत नाजुक

    मंडी : गत रात एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। बाईपास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार आधी रात एक कार भयानक हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार मलोरी के पास यह कार सड़क से फिसलकर सीधे एक घर की छत को ताेड़ते हुए आंगन में जा पहुंची।

    इस हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान अजय कुमार पुत्र बलिभद्र,  होशियार सिंह (20) पुत्र दलीप सिंह, मुकेश (25) पुत्र प्रेम लाल और प्रिंस (18) पुत्र हंसराज के तौर पर हुई है। वहीं हादसे के दौरान धमाके की आवाज सुनकर घर के मालिक सेवानिवृत्त डीएसपी और उनकी पत्नी जैसे ही बाहर निकले तो सामने गिरी कार को देखकर उनके होश उड़ गए।

    फायर स्टेशन के कर्मचारी भी धमाके की आवाज सुनकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।