दोस्त पर तंज कसना पड़ा भारी, शराब के नशे में साथी को मौत के घाट उतारा

Written by

in

रायपुरः प्रतिदिन बढ़ रहा अपराध और मर्डर की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। छतीसगढ़ के रायपुर ईलाके में पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों की हत्या की खबर सामने आ चुकी है। बीते कल गैंगवार के बाद 2 लोगों की हत्या का मामला सामने आया था जबकि ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार की रात पैसों के विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। मारने के बाद आरोपी मृतक की लाश के पास ही बैठ रहा।

जानकारी मुताबिक, रायपुर की विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार (40) और नोहर मानिकपुरी (23) साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब भी पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई।

बहस के दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर’ ये बात नोहर के दिल पर लग गई। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। नोहर ने इस दौरान संतोष का गला दबा दिया और पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए।

हमले में संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर जब आस-पास के मजदूर मौके पर पहुंचे तो नोहर अपने साथी संतोष के शव के पास ही बैठा हुआ था। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *