Car सवार हुए हादसे का शिकार, 4 घायल, एक की हालत नाजुक

Written by

in

मंडी : गत रात एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। बाईपास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार आधी रात एक कार भयानक हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार मलोरी के पास यह कार सड़क से फिसलकर सीधे एक घर की छत को ताेड़ते हुए आंगन में जा पहुंची।

इस हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान अजय कुमार पुत्र बलिभद्र,  होशियार सिंह (20) पुत्र दलीप सिंह, मुकेश (25) पुत्र प्रेम लाल और प्रिंस (18) पुत्र हंसराज के तौर पर हुई है। वहीं हादसे के दौरान धमाके की आवाज सुनकर घर के मालिक सेवानिवृत्त डीएसपी और उनकी पत्नी जैसे ही बाहर निकले तो सामने गिरी कार को देखकर उनके होश उड़ गए।

फायर स्टेशन के कर्मचारी भी धमाके की आवाज सुनकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *