चिट्टे सहित एक काबू

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना सदर के मुलाजिमों ने 36.03 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए रेलवे ब्रिज गांव मलाहत प्लाईवुड फैक्ट्री के पास मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 36.03 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद किया गया । आरोपित युवक की पहचान नवीन जसवाल उर्फ़ वीनू निवासी सलोह उपरला तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *