Blog

  • Jalandhar News: Highway पर रेलिंग तोड़ते फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी कार, BSF के दपंति घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर रेलिंग तोड़ते फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी कार, BSF के दपंति घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया हाईवे पर सुबह तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा हो गया। इस घटना में चालक से कार बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में दंपती घायल हो गए। कार में सवार बीएसएफ जवान को चोट आई हैं जबकि उसकी पत्नी सामान्य हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी में बीएसएफ के जवान बजरंग सहाय चला रहे थे और उनके साथ उनकी पत्नी सवार थीं।

    वे दोनों गुरदासपुर के बीएसएफ बटालियन में तैनात हैं और गुरदासपुर से दिल्ली जा रहे थे। वहीं घटना के दौरान इंसानियत तब दिखी पीछे गोराया के भाई मति दास, स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल नीतू बाला अपने ड्राइवर के साथ कार में सवार होकर आ रहे थे। उन्होंने घायल को तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर प्राथमिक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार पलाईओवर से नीचे गिर गई है।

    मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त कार को साइड पर करवाया। चालक को प्रिंसिपल ने अस्पताल पहुंचा दिया था। वहीं, प्रिंसिपल नीतू बाला ने बताया कि जो कार पलाईओवर से नीचे गिरी। वह उसके पीछे ही आ रही थी। हादसे के बाद उन्होंने गाड़ी मोड़ी तो देखा कि उसमें एक महिला भी है। महिला के पति ने खुद को पठानकोट की बीएसएफ बटालियन में कार्यरत बताया। इसके बाद दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

  • Punjab: आप नेता के घर पर गोलियां चलने की Live फुटेज आई सामने, SP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab: आप नेता के घर पर गोलियां चलने की Live फुटेज आई सामने, SP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और युद्ध नशा विरोधी कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर पर हमलावारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के अनुसार 2 मोटरसाइकिल सवार गैंगस्टरों ने पहले ताबड़तोड़ 16 राउंड फायर किए और उसके बाद 5 करोड़ रुपए की फिरौती से जुड़ी धमकी भरी चिट्ठियां फेंककर हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना को लेकर एसपी का बयान सामने आया है।

    मामले की जानकारी एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि 23 से 24 राउंड फायर किए गए। वहीं दूसरी ओर घटना की लाइव फुटेज सामने आई है, जिसमें 2 व्यक्ति सरेआम फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। एसपी ने बताया कि आप नेता को कोई फिरौती को लेकर कोई फोन नहीं आया और ना ही कोई मैसेज किया गया। हालांकि चिट्ठी जरूर फेंकी गई है, जिसमें 5 करोड़ रुपए की मांग की गई है।

    लोगों ने बताया कि हमलावर जाते-जाते 4 कागज के टुकड़े फेंके जिन पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था। पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एसएचओ सदर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस बारे में घटना के जब एसपी फगवाड़ा को पता चला उन्होंने पुलिस की टीमें बना कर आरोपियों की तालाश में छापेमारी शुरू कर दी।

    वहीं जानकारी देते हुए गांव के सरपंच दलजीत राजू के करीबी ने बताया कि फायरिंग देर रात लगभग 1 बजे हुई। आरोपियों ने पिस्टल से करीब 16 राउंड फायर किए, जिनके खोल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग 45 बोर के पिस्टल की गई है। जो कि आधुनिक पिस्तौल है।

  • Punjab News: RSS नेता के बेटे के कत्ल मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS नेता के बेटे के कत्ल मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः आरएसएस वर्कर नवीन अरोड़ा की हत्या मामले में शामिल मुख्य शूटर बादल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली लगने से शूटर बादल की मौत हो गई है। निजी तौर पर हुए मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी हुई। व्यक्ति टोल प्लाजा के पास गांव जीवां की ओर भागने लगा था, तभी पुलिस ने गोली चला कर एनकाउंटर किया।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/key-suspect-in-murder-of-rss-leaders-son-shot-dead-in-police-encounter-near-ferozepur/

    बताया जा रहा है कि पुलिस हथियार बरामद करने और आरोपियों के दूसरे साथियों को गिरफ्तार करने के लिए एक गांव के श्मशान घाट पर पहुंची थी। इस दौरान बादल के 2 साथियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

    बता दें कि बीते दिनों जिले के मेन बाजार में अनजान व्यक्तियों द्वारा RSS नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते फिरोजपुर पुलिस ने पहले 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन काली के साथ मुठभेड़ कर उसे भी काबू किया था। हालांकि इस दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया था।

  • Punjab: बस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 15 घायल

    Punjab: बस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 15 घायल

    फाजिल्काः जिले के टाहलीवाला गांव के पास एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं घटना में 15 लोग घायल हो गए। बस में करीब 40 यात्री थे, जबकि ट्रक में 5 लोग थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    हादसे में घायल पैसेंजर रणजीत सिंह ने कहा कि जब एक्सीडेंट हुआ तो वह पूरी तरह से हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि सब कुछ एक ही पल में अस्त-व्यस्त हो गया था था। जिन पैसेंजर को चोट नहीं आई थी, वे घायलों की देखभाल करने में जुट गए थे, जबकि मौके पर पहुंचे गांववालों और राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालने में मदद की। घायल पैसेंजर ने कहा कि वह खुद बस से बाहर निकला, और दूसरा पैसेंजर उसे हॉस्पिटल ले गया। मामले की जानकारी देते सिविल के डॉ. करण ने बताया कि ओवरटेक करते समय एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

    लगभग 15 से 16 लोग घायल हो गए। 2 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। बाकी मरीजों की हालत स्थिर है। हमने एक मरीज को न्यूरोलॉजिस्ट के पास रेफर किया है जिसकी हालत सिर में चोट लगने के कारण गंभीर है। डॉ. करण ने कहा कि घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर है और उसे एडवांस इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं। मृत ट्रक ड्राइवर के एक रिश्तेदार ने कहा कि जैसे ही उन्हें दुर्घटना के बारे में पता चला वे अस्पताल पहुंचे। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और एक अन्य यात्री की मौत हुई है।

     

     

  • Jalandhar News: बच्ची के मर्डर केस को लेकर आरोपी पर भड़के मास्टर सलीम, CM Mann से की ये अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बच्ची के मर्डर केस को लेकर आरोपी पर भड़के मास्टर सलीम, CM Mann से की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के मर्डर केस को लेकर हर किसी का आरोपी के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। इस घटना को लेकर सभी नेताओं, गायकों सहित सभी लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम भी घटना को लेकर भड़क गए और आरोपी को लेकर उन्होंने सीएम भगंवत मान से वीडियो के जरिए अपील की है। मास्टर सलीम ने पंजाब के सीएम और केंद्र सरकार से आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की अपील की है। इसी के साथ ही उन्होंने जालंधर के सभी विधायकों, सांसदों, वकील और पुलिस वालों से भी अपील है कि बच्ची का कत्ल करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो इतिहास बने और समाज में कोई ऐसा काम करने की दोबारा हिम्मत न कर सके।

    मास्टर सलीम ने कहा कि समाज में ऐसे कई दरिंदे हैं जो बच्चियों के साथ ऐसा करते हैं। बच्चियों के साथ रेप करते हैं या बेड टच करते हैं। मेरी गुजारिश है कि बेटियां सबकी सांझी होती हैं, इसलिए इस मामले में सबको एकजुट होना चाहिए। लड़की वालों को इंसाफ दिलाना चाहिए। ऐसे लोगों को तो मौके पर ही मार देना चाहिए। मास्टर सलीम ने कहा कि 13 साल की उस बच्ची के बारे में सोचकर मेरा गला भर रहा है और रूह कांप रही है। इसलिए उस बच्ची को, उसके परिवार को इंसाफ दिलाना आज हम सब का फर्ज है।

    मेरा तो मानना है कि ऐसा काम करने वाले को मौके पर ही मार देना चाहिए, हमारा देश कानून के अनुसार चलता है, इसलिए कानूनन बच्ची की मां को इंसाफ दिया जाना चाहिए। हर वर्ग में रोष बढ़ता जा रहा है। कलाकारों से लेकर धार्मिक जत्थेबंदियों के लोग अपने-अपने तरीके से परिवार के साथ सहानुभूति जता रहे है। मैं आज एक बड़े गंभीर मुद्दे पर बात करना चाहता हूं। ये मैसेज मेरा पंजाब सरकार, केंद्र सरकार से भी है। कई गलतियां ऐसी होती हैं जिनको हम कहते हैं कि चलो छोड़ो जाने दो, माफ कर दो।

    लेकिन जालंधर में एक 13 साल की बच्ची के साथ जो कुछ हुआ वो माफ करने के लायक नहीं है। इस आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ गलत करने की कोशिश की और उसकी हत्या कर दी। मेरी तो ये बात करते हुए भी रुह कांप  रही ही। ऐसे आरोपियों को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जाना चाहिए। पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने कि इस दरिंदे को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे।

    हमारे यहां पर सबके बच्चे है। धीयां हैं, आप खुद सोचकर देखो कि क्या हमारे पंजाब में बच्चियां सेफ हैं। जो लोग बच्चियों से ऐसा गलत काम करने की कोशिश करते हैं, उनको फांसी की सजा ही होनी चाहिए। मास्टर सलीम ने कहा कि छोटी सी 13 साल की मासूम बच्ची को मार दिया गया। उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं किया गया। मेरी अपील आज पंजाब पुलिस, जालंधर पुलिस, वकीलों, जज साहिबानों और तमाम पॉलिटिशियन से हैं कि इस बच्ची के परिवार को इंसाफ दिलाएं और एकजुट होकर इसे फांसी के फंदे तक पहुंचाएं।

  • Punjab News: Police हिरासत से कैदी फरार, मचा हड़कंप

    Punjab News: Police हिरासत से कैदी फरार, मचा हड़कंप

    लुधियाना: पुलिस की हिरासत से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी पर हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज थे। इस घटना ने कोर्ट परिसर में पुलिस द्वारा कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    जानकारी अनुसार एएसआई कुलदीप सिंह और सिपाही गुरपिंदर सिंह आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ भल्ला निवासी पिंड मुल्लापुर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिस रीतिका गुप्ता की अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। हरविंदर सिंह पर पहले से ही मुकदमा 24 नवंबर को धारा U/S 304 BNS थाना दाखा जिला लुधियाना में दर्ज था। यह घटना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग एरिया में हुई।

    पुलिस अधिकारी के बयान के मुताबिक आरोपी हरविंदर सिंह ने चालाकी दिखाते अपने हाथ में लगी हथकड़ी में से हाथ बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसने अपने बल का प्रयोग करते हुए ड्यूटी पर तैनात सिपाही गुरपिंदर सिंह को जोरदार धक्का मारा। धक्का देने के बाद हरविंदर आम जनता और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का सहारा लेते मौके से फरार होने में सफल रहा। कैदी का कड़ी सुरक्षा वाले कोर्ट परिसर भाग जाना, वह भी हथकड़ी से हाथ निकालकर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहा है। फरार आरोपी के खिलाफ धारा 224 BNS के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

  • Jalandhar News: आज केंद्रिंय मंत्री शिवराज चौहान किसानों-मनरेगा वर्कर्स से करेंगे मुलाकात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आज केंद्रिंय मंत्री शिवराज चौहान किसानों-मनरेगा वर्कर्स से करेंगे मुलाकात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर चौक में स्थित केएल सहगल हाल में होने वाले कार्यक्रम में आज केंद्रिय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच रहे है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह फ्लाइट से अमृतसर पहुंचेंगे। यहां से 27 नवंबर की सुबह मोगा जिले के गांव रणसींह कलां पहुंचेंगे। इस गांव को पर्यावरण संरक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए मॉडल गांव चुना गया है। यहां वे किसानों और ग्रामीणों के साथ खुली बात करेंगे और जानेंगे कि यहां के किसानों ने फसलों के अवशेषों का निपटारा कैसे किया है। मोगा में संवाद के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह दोपहर सवा एक बजे जालंधर के केएल सहगल मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे।

    जहां वे सवा 2 बजे तक मनरेगा योजना का फायदा लेने वालों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सवा 3 से सवा 4 बजे तक डीसी दफ्तर में स्टेट गवर्नमेंट के अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह प्रोग्राम में किसानों और मनरेगा में काम करने वाले लोगों से बातचीत करेंगे और दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं को ग्राउंड पर उतारने के लिए चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रिय मंत्री पंजाब दौरे के दौरान आधुनिक खेती और समृद्ध किसान के विजन को लेकर योजनाओं पर चर्चा करेंगे। पंजाब के इस दौरे में जमीनी स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति देखेंगे और आगे के प्लान पर निर्देश देंगे।

    योजनाओं की समीक्षा के बाद ICAR सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) बादशाहपुर, जालंधर पहुंचकर किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। यहां अच्छी किस्म के आलू बीज, नई किस्मों और ट्रेनिंग के जरिए किसानों की आय बढ़ाने में संस्थान की भूमिका पर चर्चा होगी। यह केंद्र लंबे समय से पंजाब सहित उत्तर भारत के किसानों को क्वालिटी आलू बीज और तकनीक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

    शिवराज सिंह का अपने दौरे के दौरान पंजाब के किसानों, मनरेगा वर्कर्स और गांव को लोगों से सीधी बात करेंगे। इनसे मिले फीडबैक के आधार पर केंद्र की कृषि और ग्रामीण विकास की नीतियों को और सही बनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पिछले कुछ महीनों से विभिन्न राज्यों का दौरा कर किसानों से सीधी बात कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि खेत में उतरे बिना किसानों एवं गांव के लोगों की समस्याएं जाने बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती।

     

  • Punjab News: AAP नेता से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, हमलावारों ने किए 16 राउंड फायर, खोल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP नेता से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, हमलावारों ने किए 16 राउंड फायर, खोल बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और युद्ध नशा विरोधी कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर पर हमलावारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 2 मोटरसाइकिल सवार गैंगस्टरों ने पहले ताबड़तोड़ 16 राउंड फायर किए और उसके बाद 5 करोड़ रुपए की फिरौती से जुड़ी धमकी भरी चिट्ठियां फेंककर हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    लोगों ने बताया कि हमलावर जाते-जाते 4 कागज के टुकड़े फेंके जिन पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था। पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एसएचओ सदर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस बारे में घटना के जब एसपी फगवाड़ा को पता चला उन्होंने पुलिस की टीमें बना कर आरोपियों की तालाश में छापेमारी शुरू कर दी।

    वहीं जानकारी देते हुए गांव के सरपंच दलजीत राजू के करीबी ने बताया कि फायरिंग देर रात लगभग 1 बजे हुई। आरोपियों ने पिस्टल से करीब 16 राउंड फायर किए, जिनके खोल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग 45 बोर के पिस्टल की गई है। जो कि आधुनिक पिस्तौल है।

    बता दें कि दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं।इसके अलावा वह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के भी बेहद करीबी बताए जाते हैं। दलीजत फगवाड़ा देहती कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके है। उनका फगवाड़ा के 91 गांवों बहुत रसूख रखते है।

  • Stock Market में लौटे Foreign Investors, Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड, Sensex भी All Time High पर

    Stock Market में लौटे Foreign Investors, Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड, Sensex भी All Time High पर

    बिजनेसः शेयर बाजार में वीरवार को हरे निशान में कामकाज की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स आज 135 अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 56 अंकों की बढ़तरी के साथ 26,261.25 के लेवल पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स में लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में काम कर रहे हैं, जिसमें सबसे ऊपर मेटल और ऑटो रहा।

    सुबह 9:25 बजे लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.15 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे थे, जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 1.04 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.89 प्रतिशत की तेजी और एशियन पेंट्स में 0.87 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। इसके अलावा, ICICI Bank में भी 0.82 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है।

    दूसरी तरफ, इटरनल के शेयर 0.68 प्रतिशत और टाइटन में 0.28 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद मारुति सुजुकी के शयरों में 0.27 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स के शेयर 0.12 प्रतिशत की कमजोरी देखी जा रही है।

    बता दें कि एक बार फिर विदेशी निवेश भारतीय बाजार की तरफ लौट रहे हैं। बुधवार, 26 नवंबर को विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) 4,778 करोड़ रुपये के नेट बायर्स रहे, जबकि डोमैस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने 6,248 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

  • Jalandhar News: पत्नी को मृत बताकर 3 लाख में बेचा बेटा, 6 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार

    Jalandhar News: पत्नी को मृत बताकर 3 लाख में बेचा बेटा, 6 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नकोदर से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां थाना सदर पुलिस ने बच्चा बेचने के मामले में गिरोह से 6 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर नवजात बच्चे बेचने के आरोप हैं। इसमें मां-बेटा भी शामिल है। दरअसल, पुलिस ने गैंग का खुलासा तब किया जब उन्होंने बच्चा बेचने निकले एक पिता को पकड़ लिया। पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसके घर बेटा हुआ था। उसे पैसे चाहिए थे। इसलिए तीन लाख में बच्चा बेच दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को बताया था कि डिलिवरी के दौरान बेटे की मौत हो गई थी इसलिए वह जब बेहोश थी तो वह उसका संस्कार कर आए हैं।

    पुलिस ने मां-बेटे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पता चला कि गैंग में ज्यादातर महिलाएं ही हैं। यह महिलाएं सरकारी अस्पताल से पता करती है कि कौन-सी गरीब महिला की डिलिवरी हुई है। इसके बाद पता लगाते थे कि उस महिला के पहले कितने बच्चे हैं। अगर उसके दो से ज्यादा बच्चे होते तो वह उसे ज्यादा बच्चे होने के नुकसान गिनाने लगतीं। इसके बाद भरोसे में लेकर बच्चे को आगे बेचने और बदले में पैसे देने की बात करती। गरीब परिवार इसके लिए राजी हो जाते थे। यही से मिले बच्चे वह आगे बड़े परिवारों में बेच देते थे। अरेस्ट अमरजीत कौर, रीना, कुलविंदर कौर, रजनी और गगनदीप कौर यही काम करती थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि गैंग ने अब तक राज्य में कितने बच्चे बेचे हैं।

    बहरहाल पुलिस ने लुधियाना के मंजीत नगर के जगजीत सिंह, उसकी मां रणजीत कौर, अमरजीत कौर वासी गांव कलां (लुधियाना), रीना वासी गांव भैणी बाघा (मानसा) कुलविंदर कौर मनी वासी गांव कुस्सा (मोगा), गगनदीप कौर वासी संत नगर (मोगा) रजनी वासी निगाहा रोड (मोगा) और बलजीत सिंह वासी गांव घोलिया खुर्द (मोगा) को पकड़ लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। वीरवार को पुलिस सारा मामले का खुलासा करेगी।

    नकोदर पुलिस ने 22 नवंबर को इनोवा गाड़ी में बच्चा बेचने आए जगजीत सिंह और उसकी मां रंजीत कौर को पकड़ा था। उनसे एक नवजात बच्चा (लड़का) मिला था। जांच में यह बात आई थी कि मां-बेटे बे-औलाद दंपति को बच्चा बेचते थे। उन्होंने कई गरीब लोगों को लालच देकर उनसे बच्चा लिया और उन्हें आगे 3 से 5 लाख रुपए में बेच देते थे। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने पंजाब में ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों में बच्चे बेचे हैं।