Blog

  • Punjab: अब Free में नहीं मिलेगी सिक्योरिटी, Police ने तैयार किया ड्रॉफ्ट

    Punjab: अब Free में नहीं मिलेगी सिक्योरिटी, Police ने तैयार किया ड्रॉफ्ट

    मोहालीः पंजाब में अब वीआईपी लोगों को फ्री में सिक्योरिटी नहीं मिलेगी, बल्कि उनको इसके लिए भुगतान करना पड़ेगा। इस संबंधी एक ड्रॉफ्ट पुलिस विभाग की तरफ से तैयार किया गया है। जिसके बारे में पुलिस ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जानकारी दी है। इसके तहत तीन लाख से कम आय वालों और गवाहों को मुफ्त में सिक्योरिटी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य लोगों को भुगतान करना होगा। इस समय करीब 900 लोगों को पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा दी गई है। इस नए ड्रॉफ्ट को जुलाई से लागू किया जा सकता है।

    हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब सरकार ने पुलिस सुरक्षा के लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ (सीओपी ) का ड्राफ्ट तैयार कर पेश किया है। इसमें पुलिस ने बताया है कि राज्य में 900 से अधिक लोगो को पुलिस सिक्योरिटी मुहैया करवाई गई। इन लोगों को तीन कैटेगरी में रखा गया है। पहले स्थान पर राजनेता, दूसरे पर सेलिब्रिटी और तीसरे स्थान पर धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोग हैं। हर तीन महीने के बाद सिक्योरिटी रिव्यू किया जाएगा। उसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पुलिस ने नियमों के मुताबिक सुरक्षा की एवज में होने वाला खर्च उसी व्यक्ति से वसूलने का प्रावधान बनाया है, जिनकी आमदन 3 लाख से अधिक होगी।

    ऐसे लोगों से प्रति जवान सवा से डेढ़ लाख रुपए लिए जाएंगे। वहीं, जिसकी आमदन कम है, साथ ही उसे जान का खतरा है। इसके साथ ही उसे धमकियां भी मिल रही हैं, तो ऐसे लोगों से सुरक्षा खर्च नहीं लिया जाएगा। वहीं, धार्मिक व सामाजिक नेताओं पर भी ड्रॉफ्ट लागू होगा। सेलिब्रेटी सुरक्षा चाहते है तो उन्हें इसके लिए भुगतान करना होगा। हालांकि सीनियर सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, जज, मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को इसमें छूट दी गई है। पंजाब पुलिस की तरफ से अदालत में बताया गया कि 900 लोगों को उनकी तरफ से सिक्योरिटी दी गई है। इसमें से केवल 39 लोग ही भुगतान कर रहे हैं। जबकि शेष कोई भी व्यक्ति भुगतान नहीं कर रहा है। इस चीज पर भी अदालत ने पुलिस को फटकार लगाई है।

  • Punjab: Arvind Kejriwal को जमानत मिलने पर Cabinet Minister ने बांटे लड्डू, डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    Punjab: Arvind Kejriwal को जमानत मिलने पर Cabinet Minister ने बांटे लड्डू, डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के कार्यक्रताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।  आम आदमी पार्टी इस वक्त जश्न के मूड में है और इस अवसर पर आप नेता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर के नॉवेल्टी चौक पहुंचे और पटाखे फोड़कर, लड्डू बांटकर और भांगड़ा बजाकर जश्न मनाया। 

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत सच्चाई की जीत है और माननीय अदालत ने देश के लोकतंत्र के पक्ष में फैसला दिया है और इसके लिए वह पूरे देश की जनता को बधाई भी देना चाहते हैं, मैंने कहा कि एक साल पहले अरविंद केजरीवाल ने इंडिया एलायंस बनाया था और उस इंडिया एलायंस के कारण मोदी कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों को अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बधाई देता हूं।

  • Jalandhar: PAP Campus में ADGP MF Farooqui की अगुवाई में मनाया गया International Yoga Day, देखें वीडियो

    Jalandhar: PAP Campus में ADGP MF Farooqui की अगुवाई में मनाया गया International Yoga Day, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दुनिया भर में योग दिवस 21 जून यानी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएपी कैंपस में एडीजीपी एमएफ फारूकी की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है। वहीं मीडिया से बात करते हुए एडीजीपी ने कहा कि कहा भारत ने योग से जीवन गुजारने का एक बेहतरीन संदेश दिया है, कि कैसे शरीर और मन को स्वस्थ रखा जा सकते है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतरीन संदेश और कोई नहीं हो सकता। एडीजीपी ने कहा कि योग पूरे विश्व को हमारी देन है। उन्होंने कहा कि ऋषि महापुरुषों ने योग में अपना सहयोग दिया है।

    इस दिवस पर एडीजीपी ने सभी को बधाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि आज के दिन योग का इस्तेमाल इंसान को अपने जीवन में विकार को दूर करने के लिए भी करना चाहिए। जिसमें वह अपने मन को इकट्ठा करके भगवान का शुक्र करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें काफी सुंदर जीवन दिया है और आसपास खुशियां दी है। उन्होंने कहा कि दरअसल, योग सिर्फ कई तरह के आसन का नाम नहीं है। इसका अर्थ होता है जुड़ना। माने, मन को वश में करना और वृत्तियों से मुक्त होना ही योग है! जी हां, योग मन, मस्तिष्क और शरीर को तंदुरुस्त रखने का एक सशक्त माध्यम है। इसलिए योग दिवस जागरुक करने के मकसद से मनाया जाता है। एडीजीपी ने कहा कि पीएपी में ऐसे ही यह योग दिवस का आयोजन होता रहेगा। वहीं उन्होंने युवा पीढ़ी को योग के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया है।

  • Jalandhar: इस इलाके में सुबह- सुबह ADGP AS Rai और CP Swapan Sharma ने भारी फोर्स के साथ की रेड, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में सुबह- सुबह ADGP AS Rai और CP Swapan Sharma ने भारी फोर्स के साथ की रेड, देखें Live

    जालंधर, ENS: काजी मंडी में सुबह-सुबह एडीजीपी एएस रॉय, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, एडीसीपी क्राइम आदित्य वारियर ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस ने रेड की है। दरअसल, आज पुलिस ने काजी मंडी में रेड की है। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का कहना है कि नशे के खिलाफ उन्होंने काजी मंडी में ऑपरेशन ईगल चलाया गया है। इस दौरान 300 के करीब मुलाजिमों ने काजी मंडी सहित आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जबकि भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जिसके प्रेस वार्ता के जरिए जल्द खुलासा किया जाएगा।

  • जेल से आज रिहा होंगे Arvind Kejriwal !

    जेल से आज रिहा होंगे Arvind Kejriwal !

    नई दिल्ली :  राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। केजरीवाल के बाहर आने की खुशी में पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा था कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं किया जा सकता है

    कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए उन पर कई शर्तें भी लगाई हैं। इन शर्तों में यह भी शामिल है कि वह जांच को बाधित करने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। विशेष न्यायाधीश ने केजरीवाल को यह भी निर्देश दिया कि जब भी जरूरी होगा, वह कोर्ट में पेश होंगे तथा जांच में सहयोग करेंगे।तिहाड़ जेल प्रशासन कोर्ट का आदेश मिलने और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अरविंद केजरीवाल शुक्रवार दोपहर तक रिहा हो सकते हैं। गुरुवार देर रात तक तिहाड़ प्रशासन को जमानत का आदेश नहीं मिला था। जेल नियमों के मुताबिक जब कोर्ट आदेश सुनाता है तो कोर्ट स्टाफ उसे तिहाड़ मुख्यालय लेकर आता है और केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय को सौंप देता है। ये सारी कागजी कार्रवाई आज की जाएगी।

    गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की उस याचिका को भी खारिज कर दिया था, जिसमें केजरीवाल की जमानत पर 48 घंटे तक रोक लगाने की मांग की गई थी। केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते मार्च से जेल में हैं। इसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे। 

  • महिला ने 5 साल की बेटी सहित की आत्महत्या, जाने वजह

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। यह घटना दो दिन पहले मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के निलंगा तहसील के मालेगांव में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां भाग्यश्री अपने बेटे और बेटी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन से मान्यता प्राप्त स्कूल में भेजना चाहती थी, जो उसके पति की हैसियत से बाहर था। मृतक महिला भाग्यश्री की एक बेटी थी और बेटा है। 
    अपने बच्चों को सीबीएसई स्कूल ना भेज पाने पर वह काफी उदास रहती थी। उसका मन था कि बाकी बच्चों की तरह उसके बच्चे भी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ें, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण मां ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार औरद शाहजानी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के पास डेढ़ एकड़ जमीन है और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से बकरियां चराने पर निर्भर थी। 
    पिछले साल ही भाग्यश्री की मां की मौत हो गई थी उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर इस वजह से उदास रहती थी।  शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ दूसरे किसान के कुएं पर गई। वहां से उसने अपने पति वेंकट हाल्से को वीडियो कॉल किया और उसे आखिरी बार बेटी का चेहरा देखने के लिए कहा और फिर लड़की के साथ कुएं में कूद गई।
  • मौसम विभाग अनुसार जल्द दस्तक देगा मानसून

    मौसम विभाग अनुसार जल्द दस्तक देगा मानसून

    नई दिल्ली : दिल्ली में लंबे समय से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह सुहावनी रही और कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा सहित देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 

    आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े भूभाग में पहुंचा, जिससे गर्मी से जूझ रहे शुष्क क्षेत्रों को राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग  के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून में देश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 20 जून के बीच 77 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा 92.8 मिमी होती है। 

    आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। मानसून की दस्तक देने के साथ ही इन राज्यों में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।

  • Punjab : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : लाडोवाल नजदीक गांव फतेहगढ़ गुज्जरां में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावक थी कि रात को कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने के तुरंत बाद लेबर ने मालिक को घटना की जानकारी दी। मौके पर तुरंत फैक्ट्री मालिक पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती रही। 

    लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक सुखप्रीत ने कहा कि वह फैक्ट्री करीब 8 बजे बंद करके चला गया था। उसे लेबर विनोद का करीब 9 बजे के बाद फोन आया उसने उसे बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचा तो काफी माल राख हो गया। 

    उसने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग देखते ही देखते बढ़ गई। हादसा भयावक था कि आस-पास की बिल्डिंगों को भी खाली करवाया गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर थाना लाडोवाल की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया। आग लगने के कारण गांव में भी अफरा तफरी देर रात तक मची रही।

  • आज का राशिफल, 21 जून 2024

    आज का राशिफल, 21 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 21 जून को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आज व्रतादि की पूर्णिमा है। आज विश्व योग दिवस भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्राइवेट कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को आज काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।

    वृष राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते हैं, यात्रा लाभदायक होगी। साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल करने में सफलता मिलेगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। इस राशि के प्रोफेसर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए किसी विदेश के कॉलेज में फार्म भर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

    मिथुन राशि-आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी फ्रेंड से आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आप कई दिनों से रुके कार्यों को पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे।

    कर्क राशि-आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते हैं। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ा राहत महसूस होगा। बच्चों आज पार्क जायेंगे, साथ ही आईसक्रीम भी खा सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आप घर में आज छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस अवसर पर आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आकर, आपको सरप्राइस दे सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

    कन्या राशि-आज पूराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है कि कोई पुरानी बातें भी शेयर करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। कहीं दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा, जिससे आप अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में हो सकती है। आज आपके मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपके बिजनेस में फायदा कराएंगे। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार सकारात्मक रखने की जरूरत है। लवमेट को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको किसी बड़े प्लेटफार्म पर परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया पर लोग आपको फॉलो करेंगे।

    धनु राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज वो किसी बड़ी कंपनी से अपनी डील फाइनल कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप ऑनलाइन कुछ शॉपिंग करेंगे।

    मकर राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आपको खुशी महसूस होगी। आज किसी अजनबी पर आंख बंद करके विश्वास न करें। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जायेंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। लेखन का कार्य कर रहे लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा। लवमेट से आज मन पसंद उपहार मिलेगा, इससे रिश्ते और बेहतर बनेंगे। घर पर आज पार्टी का आयोजन करेंगे, जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहेगा।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन अपनेजरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक उपकरणों से आपके कार्य करने के तरीके में बदलाव आएगा। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए उन्हें सरप्राइस करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है

     

  • Jalandhar : कोहिनूर फैक्ट्री के पास बने कूड़े के डंप को लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar : कोहिनूर फैक्ट्री के पास बने कूड़े के डंप को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला रोड पर स्थित कोहिनूर फैक्ट्री के पास आग लगने का मामला सामने आया है। जहां कूड़े के डंप को आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। वही मौके पर पहुंचे दमकल हुआ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दे की इस जगह पहले भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है इस दौरान फैक्ट्री को नुकसान भी हुआ था।