ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों को लेकर तैनात किए गए मतदान कर्मियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल 22-23 मई को होनी थी। लेकिन अब यह रिहर्सल 23-24 मई को होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र(एससी) में नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल 23 मई को तथा मतदान अधिकारियों की 24 मई को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज अम्ब, 42 गगरेट निर्वाचन क्षेत्र के लिए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल 23 मई को और पोलिंग अधिकारियों की 24 मई को डॉ बीआर अम्बेडकर, राजकीय पॉलिटेक्निक, अम्बोटा में होगी।
43 हरोली निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की 23 मई को और मतदान अधिकारियों की 24 मई को कौशल विकास केंद्र पालकवाह में, 44 ऊना निर्वाचन क्षेत्र के लिए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की दूसरे लेवल की टेªनिंग 23 मई को और पोलिंग ऑफिसर की 24 मई को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना और 45 कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में तैनात पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल 23 मई को तथा मतदान अधिकारियों की 24 मई को एबीवी राजकीय डिग्री कॉलेज मैं होगा।
Blog
-
पीठासीन, सहायक पीठासीन व मतदान अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल 23- 24 मई को
-
पंजाबः चुनावों को लेकर भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित ये दिग्गज नेता करेंगे प्रचार
मोहाली: पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेताओं सहित पंजाब से भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ व अन्य कई नेताओं को शामिल किया गया है। अतः इस तरह से राज्य में चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं का हजूम देखने को मिल सकता है।

-

पंजाब: लक्खा सिधाना, परमपाल कौर और हरसिमरत कौर बादल ने भरा नामांकन पत्र, देखें वीडियो
बठिंडा : पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 7 मई से लेकर अभी तक 143 उम्मीदवारों की ओर से 163 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अकाली दल पार्टी की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने डीसी कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान हरसिमरत कौर बादल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परमात्मा, पार्टी और लोगों का धन्यावाद करती हूं। जिन्होंने अपनी सेवा करने का मौका दिया।
उन्होंने कहा किजब हमारी सरकार थी, उस समय कोरोड़ों की ग्रांटें देकर लोगों की मुश्किलों का हल किया और विकास के बड़े बड़े कार्य किए। इस दौरान अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आप पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी को जितवा कर लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों के मन में एक ही बात है कि पंजाब की एक ही पार्टी है, वो है शिरोमणि अकाली दल। बाकि जो पार्टियां है वह पार्टियां दिल्ली की है। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर पंजाब को बचाना है, तो अकाली दल को मजबूत करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग अकाली दल से जुड़ गए है।
बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सामाजिक कार्यकर्ता लक्खा सिधाना नामांकन दाखिल कराने बठिंडा पहुंचे। डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की मां और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने जाकर नामांकन दाखिल किया।
इसी तरह बठिंडा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार परमपाल कौर ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पंजाब बीजेपी प्रभारी और वरिष्ठ बीजेपी नेता शामिल हुए।
-

गुंडागर्दी! विधायक ने वोटर को जड़े थप्पड़, समर्थकों ने भी की पिटाई, देखें वीडियो
अमरावती: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के तहत देश के 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच मतदान के दौरान आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ YSRCP के विधायक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह एक पोलिंग बूथ पर एक मतदाता को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने भी मतदाता से मारपीट की। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे YSRCP के नेता वीएस शिवकुमार हैं, जो कि सत्तारूढ़ दल के विधायक हैं। वहीं अब विधायक के द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में आंध्र प्रदेश के विधायक की पहले तो एक मतदाता से किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। बहस करते करते विधायक वीएस शिवकुमार लाइन में खड़े मतदाता के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद देखते ही देखते उन्होंने वोटर को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इसी बीच वोटर ने भी उन्हें एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद विधायक के समर्थक वहां पहुंच गए और उन्होंने वोटर को पीटना शुरू कर दिया। वहीं भाजपा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए विधायक के इस कृत्य को अहंकार और गुंडागर्दी बताया है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के अलावा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। दिन की शुरुआत में आंध्र प्रदेश के भी कुछ जगहों से चुनावी हिंसा की खबरें सामने आईं। विपक्षी पार्टी टीडीपी ने सत्तारूढ़ YSRCP पर उसके चुनाव एजेंटों के अपहरण का आरोप भी लगाया। टीडीपी ने YSRCP पर मतदान प्रक्रिया में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाते हुए अपने कुछ पोलिंग एजेंटों की पिटाई करने का भी आरोप लगाया।
-

वडूही में 12 खैर के मौछौं सहित कार जब्त, मामला दर्ज
ऊना सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आती जोल चौकी के पुलिस मुलाजिमों ने ख़ैर की लकड़ी लेकर जा रही कार पकड़ी है जबकि चालक भागने में सफल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग चार बजे जोल पुलिस चौकी प्रभारी की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने चुनावों के मद्देनजर बडूही चौकीमन्यार सड़क पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इस दौरान सफेद रंग की अल्टो कार को चैंकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार चालक गाड़ी छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें छुपा कर रखे खैरों के 12 मोछे बरामद किए गए। बहीं पर इस गाड़ी अल्टो की दोनों नम्बर प्लेट भी नहीं थी। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह गाड़ी पहले भी अवैध कटान माफिया द्वारा इस्तेमाल की जाती रही है। बहीं पर जोल पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि गाड़ी सहित खैर के मोछे हिरासत में ले लिए गए हैं। गाड़ी किसकी है जांच की जा रही है।बहीं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-

वुधान: नाले में मिला प्रवासी युवक का शव
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव वुधान में 18 वर्षीय प्रवासी युवक का शव नाले में मिला है। मृतक युवक की पहचान रघु पुत्र माखन निवासी बिजोर जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वुधान गांव में यूपी के रघु का शव नाले में मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देख पंचायत प्रधान सहित पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान डियूगली पंचायत में अमरनाथ के घर किराए के मकान में रह रहा रघु था। मृतक के भाई ने बताया कि रघु की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-

जालंधरः 10 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार
जालंधर, ENS: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ज़िला जालंधर के थाना फिल्लौर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरभजन लाल को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम को शिन्दू निवासी गांव नंगल, तहसील फिल्लौर, ज़िला जालंधर की शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया है कि उसके लड़के के खि़लाफ़ दर्ज पुलिस केस की जांच के दौरान केस में से नाम निकालने के बदले उक्त एएसआई ने उससे एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी परन्तु सौदा 50,000 रुपए में तय हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्धी मुलजिम पहले ही 10,000 रुपए ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त एएसआई को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।
-

पंजाबः Amritpal Singh के पिता होंगे कवरिंग कैंडिडेट, दाखिल किया नामाकंन
तरनतारनः अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनावों में उनके पिता तरसेम सिंह उनके कवरिंग कैंडिडेट होंगे। उन्होंने आज खडूर साहब से नामाकंन दाखिल किया है। दरअसल, तरसेम सिंह आज तरनतारन में जिला चुनाव अधिकारी के पास पहुंचे और उन्होंने वहां नामाकंन दाखिल कर दिया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।
अमृतपाल सिंह ने वीरवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल से अपने वकील के माध्यम से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के पास अमृतसर की रइया, बाबा बकाला, एसबीआई शाखा में 1,000 रुपये का बैंक बैलेंस है। हलफनामे के मुताबिक इसके अलावा सिंह के पास कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है। वहीं अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के पास 18.37 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 20,000 रुपये नकद, 14 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 4,000 जीबीपी (पाउंड) के बराबर 4,17,440 रुपये रेवोल्ट लिमिटेड, लंदन, यूके के खाते में शामिल हैं।
-

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इतने प्रतिशत हुई वोटिंग
नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को 10 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में अब तक 3 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 52.60 प्रतिशत हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले आठ घंटों (15:00 बजे तक) में औसत मतदान 52.60 प्रतिशत हुआ और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 66.05 प्रतिशत तथा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
चाैथे चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-
राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश……मतदान प्रतिशत
आंध्र प्रदेश …………………..55.49
बिहार………………………….45.23
जम्मू-कश्मीर…………………29.93
झारखंड ………………………56.42
मध्य प्रदेश…………………….59.63
महाराष्ट्र……………………….42.35
ओडिशा……………………….52.91
तेलंगाना………………………52.34
उत्तर प्रदेश……………………48.41
पश्चिम बंगाल………………..66.05
इस बीच, पश्चिम बंगाल के बोलपुर लोकसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 186/187 के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिविर में आज सुबह तोड़फोड़ होने के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया। बाद में सूरी की स्थानीय पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नादिया में कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र के तहत छपरा के बनियाखाली में एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एजेंट को कथित टीएमसी समर्थकों द्वारा पीटने के बाद दो घंटे के लिये बूथ से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन स्थानीय माकपा नेताओं ने केन्द्रीय बलों की मदद से उसे वापस ले लिया। बीरभूम के हासन में कथित टीएमसी समर्थकों द्वारा पिटाई के बाद भाजपा का पोलिंग एजेंट घायल हो गया, हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इससे इनकार किया है। स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने भाजपा एजेंट पर हमले का विरोध किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस पहुंची।उत्तर प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी की सूचना मिली जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। कन्नौज के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम खराब होने से करीब 40 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। बहराइच के साेहनी बलई गांव में थारु जनजाति के लोगों ने अपने पारंपरिक परिधान के साथ मतदान किया। देश में अन्य राज्यों से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
-

बिना पिछले शीशे से दौड़ रही स्कूली बस,हो सकता है हादसा
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में स्कूली बसों को मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है जबकि स्कूली बच्चों को लेकर जा रही इन बसों की नियमित जांच होनी चाहिए।शहर के नामी-गिरामी मांउट कार्मल कान्वेंट स्कूल की बस संख्या (एचपी 02- 5440)का पिछला शीशा टूटा हुआ है, और यह बस नन्हे मुन्ने बच्चे लेकर सड़क पर दौड़ रही है अगर इस बस में कोई हादसा हो जाए तो जांच बिठाने की बातें होंगी। परंतु समय रहते स्कूल प्रबंधन इसे ठीक नहीं करवाएगा, और न ही रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ऐसी स्कूली बसों पर कार्रवाई करता। प्रशासन को चाहिए कि स्कूली बसों की समय समय पर जांच की करें और स्कूल प्रबंधन को जरूरी हिदायतें जारी करे, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचाव हो सके।