फगवाड़ा/ राजेशः शुगर मिल ओवर ब्रिज के साथ बनी मांस मछली की दुकानों के अंदर बेकाबू तेज रफ्तार कार के घुसने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर साइड से आ रही तेज रफ्तार कर बेकाबू होकर दुकानों के अंदर घुस गई। इस हादसे में दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया। मामले की जानकारी देते हुए अमन कुमार ने बताया कि जालंधर साइड से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी दुकानों में आ घुसी। इस दौरान लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दुकाने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Blog
-

बद्रीनाथ जा रहा टैंपू ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 12 की मौत, देखें वीडियो
यात्रियों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को दी सूचना
उत्तराखंड : उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां 23 यात्रियों को लेकर जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल अभी रेस्क्यू अभियान जारी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि टैंपू बद्रीनाथ जा रहा था, रुद्रप्रयाग से कुछ पहले ये हादसा हुआ है। यहां वाहन सीधे गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जाकर समा गया। वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया।
-

Jalandhar: NRI Sabha में Sant Seechewal का पंजाब के वातावरण को लेकर आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में एनआरआई सभा की ओर से आज प्रोग्राम रखा गया। इस प्रोग्राम में राज्यसभा मेंबर एमपी बलबीर सिंह सींचेवाल पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब के वातावरण को लेकर बातचीत की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा की पहली बार आज हमें एनआरआई सभा में बुलाया गया। जहां पंजाब की हरियाली और खुशहाली के लिए बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि एनआरआई का दिल पंजाब की धरती पर ही है, लेकिन काम की मजबूरियों के लिए विदेशो में रह रहे है।
सींचेवाल ने कहा कि एनआरआई की कई जमीनें ऐसी ही पड़ी रहती है। उसमे बागबानी लगाई जा सकती है, जिससे वातावरण को फायदा होगा। सींचेवाल ने कहाकि पंजाब को बचाने के मामले में एनआरआई लोगों काफी योगदान है। उन्होंने कहा कि वह एनआरआई लोगों से अपील करते हैकि अगर उनकी जमीनों पर बागबानी लगाए जाने से उन्हें भी नेचुरल वातावरण मिलेगा और पंजाब खुशहाल होगा। वहीं इस मामले को लेकर कहा कि एनआरआई की जमीनों पर अवैध कब्जों को रोककर पंजाब के बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहाकि उन्हें उम्मीद है कि भारी मात्रा में पंजाब को बचाने में हर बार की तरह एनआरआई लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं दूसरी ओर अवैध कब्जे किए जाने को लेकर एनआरआई मीडिया के सामने रोता हुआ दिखाई दिया। गुरशरण सिंह निवासी गोराया ने बताया कि ब्रिटिश का सिटीजन है। गुरशरण ने कहा कि उसके भाई ने उसकी जगह पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन वह पिछले 5 महीने से पुलिस के पास चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं उसके भाई ने जगह पर कब्जा करने के साथ उसकी माता के पास सोना पड़ा था, उस सभी चीजों को वह खा गया। गुरशरण ने कहा कि उसके भाई ने घर में सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और घर की अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें से नगदी का इस्तेमाल कर लिया और गहने बेचकर खा गया। उन्होंने कहा कि वह एनआरआई में रिपोर्ट दर्ज करवाकर अब थक गया है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को वह जालंधर आया था, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो रही। गुरशरण ने कहा कि सीएम भगवंत मान से अपील की है कि ऐसे में एनआरआई कैसे पंजाब में अपने बच्चों को लेकर आए, जहां उनकी जगहों पर कब्जा हो रहा है और उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
गुरशरण ने कहा कि मेरे जैसे ओर भी कई एनआरआई इस परेशानी से गुजर रहे होंगे। गुरशरण ने कहा कि जगह के 7 हिस्सों का वह मालिक है, जबकि एक हिस्से का उसका भाई मालिक है। गुरशरण ने कहाकि वह कई बार शिकायत कर चुका है कि उसकी रेकी की जा रही है। वहीं गुरशरण ने कहा कि पुलिस ने पर्चा काफी देर बाद दर्ज किया, लेकिन उसमें पुलिस ने यह दिखाया कि मैं काफी देर बाद पंजाब आया। गुरशरण ने कहाकि वह गोराया में एसएसपी सहित थाने में शिकायत दे चुके है। उन्होंने कहा कि उसके भाई के दामाद, बेटे सहित अन्य लोगों ने तेजधार हथियार के साथ उस पर हमला किया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। गुरशरण ने कहाकि इस मामले को लेकर सीएम ऑफिस में मेल भी कर चुका है, लेकिन वह आगे मार्क कर दी जाती है, लेकिन आगे मार्क की जाने वाली शिकायत का कोई जवाब ही नहीं मिल रहा। इस दौरान गुरशरण ने मीडिया के जरिए सीएम मान से इंसाफ की गुहार लगाई है।
-

Punjab: Scrap गोदाम में लगी भयानक आग, सामान हुआ जलकर खाक, देखें वीडियो
तरनतारनः गोइंदवाल साहिब के औद्योगिक परिसर में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में शुक्रवार देर शाम आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही सब-डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी रविशेर सिंह, थाना गोइंदवाल साहिब के प्रमुख इंस्पेक्टर परमजीत सिंह के अलावा अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
मौके पर जानकारी देते हुए स्क्रैप एकत्रित करने वाली फर्म के मैनेजर साहिब सिंह ने बताया कि औद्योगिक केंद्र गोइंदवाल साहिब के प्लॉट नंबर 368 में बने गोदाम में प्लास्टिक और स्टील के सामान के अलावा कई अन्य सामान रखा हुआ था। इस सामान को रीसाइक्लिंग के लिए दूसरे प्लांट में भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के पीछे कूड़े में किसी ने आग लगा दी थी, जो अनियंत्रित होकर फैक्ट्री के अंदर बने स्कूप तक पहुंच गई और देखते ही देखते उसने भयानक रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
वहीं डीएसपी गोइंदवाल साहिब रवीशेर सिंह ने बताया कि तरनतारन और सुल्तानपुर लोधी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के बाद आग लगने के कारणों का खुलासा होगा। मौके पर मौजूद फैक्ट्री के रखरखाव का काम देखने वाले साहब सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर सारा सामान जलकर राख हो गया है ओर इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई।
-

Punjab: दुकानों के बाहर अवैध कब्जे को लेकर तहबाजारी टीम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो
बठिंडाः बस स्टैंड की बैक साइड में बनी दुकानों के बाहर नगर निगम की तहबाजारी टीम ने आज कार्रवाई की। दरअसल, दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर किए अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा आज कार्रवाई करते हुए सामान कब्जे में लिया है। वहीं बाजारों में किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया है। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कारण कॉड ऑफ कडक्ट लगा हुआ था। नगर निगम के कर्मचारियों के वहां पर ड्यूटी लगी हुई थी। जिसका दुकानदारों ने अनुचित फायदा उठाया और दुकान के बाहर फुटपाथ पर कब्जा करना शुरू कर दिया और सामान रखना शुरू कर दिया।
जिसकी हमें बार-बार शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते आज उनकी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सामान अवैध कब्जो में लगाए गए सामान को जब्त किया गया और दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों के लिए दुकानों के बाहर बनाए गए फुटपाथ लोगों के पैदल आने-जाने के लिए बनाए गए थे, लेकिन दुकानदारों ने उस पर कब्जा कर अपना सामान रखना शुरू कर दिया। जिसके चलते वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के साथ भविष्य में दुकानदारों की ओर से दोबारा किए कब्जे को लेकर फिर से कार्रवाई की जाएंगी।
-

Busy Lifestyle, जिम्मेदारियां और कम्युनिकेशन गैप Relationship में बन सकता है Depression
डिप्रेशन एक तरह का मेंटल हेल्थ कंडीशन है जिससे दुनिया में करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। यह एक तरह का मूड डिसऑर्डर है जिसमें इंसान हर वक्त थका हुआ, अकेला और असहाय महसूस करने लगता है। रिलेशनशिप डिप्रेशन भी इसका एक टाइप है जो पर्सनल रिलेशन में परेशानियों के कारण होता हैI
रिश्ते में जब प्यार-विश्वास रहता है तो सब कुछ सामान्य और बेहतर लगता है, लेकिन जब आपस में जोर-जबरदस्ती, एक-दूसरे पर आरोप लगाना, टॉक्सिक बातचीत आदि होने लगती है तो अंदर ही अंदर कहीं अकेलापन महसूस होने लगता है और लोग रिलेशनशिप डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं।
हालांकि, यह भी जरूरी नहीं कि रिलेशनशिप डिप्रेशन पार्टनर के बर्ताव की वजह से ही होता है, कई बार बिजी लाइफस्टाइल, परिवार की जिम्मेदारियां या कम्युनिकेशन गैप भी इसकी वजह बन जाती है।
रिलेशनशिप में डिप्रेशन के लक्षण की बात करें तो एक-दूसरे पर ध्यान ना देना, हर वक्त चिड़चिड़ापन महसूस करना, रिलेशनशिप में रहते हुए भी अकेलापन महसूस करना, पार्टनर से प्यार ना मिलना या एक-दूसरे पर भरोसा ना करना और एक दूसरे से दूरी बनाने लगना भी इसकी वजह होती है।
अगर आप रिलेशनशिप में डिप्रेशन से बचना चाहते हैं तो इसके कुछ तरीके आप फॉलो कर सकते हैं। पहली बात, अगर आप ऐसी स्थिति में हैं तो बचने के लिए अपने पार्टनर से बातचीत करना न छोड़ें। दूसरी बात, अगर आप पार्टनर से इस प्रॉब्लम को शेयर करें तो इसका हल निकाला जा सकता है। ऐसा करने से आप तनाव और अकेलापन भी कम महसूस करेंगे।
तीसरी बात, बुरे वक्त में एक दूसरे का साथ जरूरी है। बेहतर होगा कि आप साथ वक्त गुजारने के लिए जहां तक हो, क्वालिटी टाइम गुजारें। ऐसा करने से आप अकेलेपन को दूर कर सकते हैं और अंदर से खुशी महसूस कर सकते हैं। चौथी बात, प्रॉब्लम तब भी सॉल्व न हो तो एक्सपर्ट की मदद लेना अच्छा होगा। -

Punjab: Bus Stand पर धूं धूं कर जली रोडवेज बस, देखें वीडियो
तरनतारनः विधानसभा परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज की बस में अचानक आग लगने का मामला सामने आया। घटना देर रात की है। जहां बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बस देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी। इस दौरान डिपो और रोडवेज के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए पट्टी बस डिपो के महाप्रबंधक दारा सिंह ने बताया कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बस यमुनानगर से आई थी। प्राथमिक जांच में बस में हुए शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पट्टी रोडवेज बस डिपो के महाप्रबंधक ने बताया कि इस बस को ड्राइवर कश्मीर सिंह यमुनानगर लेकर गया था और वाया राजपुरा से वापस पट्टी बस स्टैंड आई थी।
ड्राइवर ने बस खड़ी की। जिसके 15 मिनट बाद अचानक बस से लपटें उठना शुरू हो गई। रोडवेज बस स्टैंड और डिपो कर्मचारियों ने देखा तो सभी ने इक्कठे होकर बस पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। आसपास खड़ी बाकि बसें वहां से निकली। आग बस के डीजल टैंक तक न पहुंचे इसके लिए लगातार पानी टैंक पर फेंकते रहे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
-

Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन युवकों के शव, नशे की ओवरडोज की आशंका, देखें वीडियो
दीनानगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे
गुरदासपुर: गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे के डीडा सांसियान गांव और झांगी सरूप गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवकों के शव बरामद हुए है। सूचना पर दीनानगर पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
घटनास्थल पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि देखने में लग रहा है कि युवकों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। उन्होंने बताया कि दो शव हमें डीडा सांसियान गांव से मिले हैं और एक शव हमें झांगी गांव से मिला है। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गुरदासपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
वहीं समाज सेवकों मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि नशे पर नकेल डाली जाए और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
-

Punjab: थाने से 200 मीटर दूरी पर विधायक के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो
तरनतारनः शहर में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से लग रहा है कि चोरों और लुटेरों को ना तो पुलिस का खौफ रहा है ना ही किसी नेता का, ताज़ा मामला तरन तारन से सामने आया है जहां चोरों ने तरन तारन के विधायक डाक्टर कश्मीर सिंह सौहल के कार्यालय को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने विधायक के कार्यालय से 3 ए.सी, पंखे, कुर्सी और यहां तक कि ऑफिस की वायरिंग तक उखाड़ कर ले गए। पुलिस को जब अस घटना की सूचना मिली तो पुलिस को भी हाथों पैरों की पड़ गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विधायक के आफिस में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि चोर कब ऑफिस में आए किसी को पता नहीं है, लेकिन उन्होंने ऑफिस का सारा सामान चोरी कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने केस दर्ज कर लिया गया है हालांकि ऑफिस में किसी तरह के सीसीटीवी नहीं लगे हैं लेकिन विधायक ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी चेक किये जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।
-

Punjab: Gun Point पर Finance Company के कर्मी से लाखों की नगदी लेकर लुटेरे फरार
होशियारपुरः दसूहा के पोस्ट ऑफिस रोड पर देर रात लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां उस समय दहशत का माहौल हो गया जब एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर उससे लाखों की नकदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित ने बताया गया है कि वह फ्यूजन माइक्रो में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की शाखा दसूहा से वह रात करीब 9:30 बजे अपने ऑफिस में ड्यूटी पर था, वहां पर एक व्यक्ति मोना और एक व्यक्ति सरदार व्यक्ति ने मेरे ऊपर पिस्तौल तान दिया और कहा कि तुम्हारे पास जितने भी पैसे हैं, वह दे दों, वरना मैं तुम्हें गोली मार दूंगा।
पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने 2 लाख 27000 रुपए भी जबरदस्ती निकाल लिए, इसके अलावा अलमारी में रखे 6000 रुपए भी जबरदस्ती निकाल लिए और व्यक्ति का एक और दोस्त, जो वहां अपनी मोटरसाइकिल पर खड़ा था और वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जानकारी हासिल कर इलाके की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 379बी(2) आईपीसी और आर्म्स एक्ट 25-27-54-59 ए के तहत मामला दर्ज किया है।
