Blog

  • कपूरथला : कबड्डी खिलाड़ी सहित 5 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

    कपूरथला :  पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध हथियारों सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक निहंग तथा एक कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल है। जिनके खिलाफ थाना कोतवाली तथा सिटी थाना में अलग-अलग 3 FIR भी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि काबू किए गए आरोपी आपराधिक छवि वाले हैं। उनके पास से 4 पिस्तौल और 5 कारतूस, 2 राइफल और 4 कारतूस, एक ब्रेजा कार तथा एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। चार आरोपिओ पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों के संबंध जेल में बंद गैंगस्टरों से भी होने के आसार है। जिनका खुलासा पूछताछ में होगा।

    एसएसपी कपूरथला ने CIA स्टाफ के ASI हरवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नवांपिंड गेट वाला के नजदीक नाकाबंदी की थी। इसी दौरान गांव भवानीपुर की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर आ रहे फतेह सिंह उर्फ़ फत्तू निवासी गांव धकड़ा, अरविंदर सिंह उर्फ़ सोनू निवासी इब्राहिमवाल तथा यादविन्दर सिंह उर्फ़ यादा निवासी गांव खुर्दा, सुल्तानपुर लोधी को शक के आधार पर रोका गया। उनकी तलाशी दौरान उनके पास से 3 पिस्टल 7.65 MM तथा 3 कारतूस बरामद हुए हैं। तीनो आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है।

    इसके अलावा CIA स्टाफ के ASI जसवीर सिंह ने गांव कांजली के सरकारी स्कूल के नाकाबंदी दौरान एक ब्रेजा कार नंबर ( PB-57-C-4000 ) को काबू कर किया, जिसमें सवार हरविंदर सिंह उर्फ़ दारा निवासी गांव गडीबक्श, थाना भोगपुर की तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल 7.65 MM तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर की गई है।तीसरे मामले में ASI केवल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ कांजली रोड जंगलात विभाग के नजदीक से अमृतपाल सिंह उर्फ़ अमृत निहंग निवासी पत्तड़ कलां, करतारपुर को काबू किया। जिसके पास से एक 12 बोर की सिंगल बैरल राइफल तथा 2 कारतूस तथा एक डबल बैरल 12 बोर की राइफल तथा दो कारतूस बरामद हुए हैं। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस में FIR दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह पर 3 मामले दर्ज है। जिनमे गैंबलिंग एक्ट, धारा 307 तथा NDPS एक्ट के तहत दर्ज है। इसी तरह आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। जिनमें एक जालंधर के थाना करतारपुर में तथा एक थाना सिटी कपूरथला में धारा 307 के तहत दर्ज है। आरोपी फतेह सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें थाना बेगोवाल में 2 लड़ाई झगड़े और एक स्नेचिंग का मामला दर्ज है। आरोपी अरविंदर सिंह के खिलाफ सिटी थाना कपूरथला में धोखाधड़ी का मामला है।

  • Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर किसानों ने फ्लाइओवर से नीचे फेंके बैरिकेड्स, किसान नेता पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    अंबालाः किसानों ने दिल्ली कूच का मन बना लिया है। इस दौरान किसान जहां बैरिकेड्स तोड़कर आगे जाने पर अड़े हुए है। वहीं इस मामले को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10 हजार किसान शंभु बॉर्डर पहुंच गए है। किसान नेता ने कहाकि किसान शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन दूसरी ओर हरियाणा सरकार उन पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इस दौरान वह वहां जाकर स्थिति को देखने के लिए वहां जा रहे है।

    उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा बेरिकेड्स उठाकर फ्लाईओवर से फेंकने की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ किसान फ्लाईओवर के नीचे खड़े है और कुछ फ्लाईओवर से बेरीकेड्स फैंक रहे है। इस दौरान प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारे किसानों पर छोड़ी जा रही है। शंभू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं अन्य वीडियो में किसानों द्वारा फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को किसानों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है।

  • करोड़ों की मूर्तियां ले चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    छपरा : चोरी के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर अब धार्मिक स्थानों को निशाना बना रहे है। मूर्ति चोरों ने अष्टधातु की अति प्राचीन राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां चुरा ली हैं। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी की है। चोरी की घटना सोमवार की देर रात हुई लेकिन जानकारी मंगलवार की सुबह मिली। पुजारी जब मंदिर का गर्भगृह खोलने गए तो मुख्य ग्रिल टूटा था और मूर्तियां गायब थी।

    पुजारी ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन को दी। फिर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इधर चोरी की घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते-देखते ठाकुरबाड़ी मंदिर पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा..बनियापुर ठाकुरबाड़ी से चोरी गई मूर्ति अति प्राचीन बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह 500 वर्ष से भी पुरानी है। यह अति प्राचीन अष्टधातु की थी। बाजार मूल्य का आकलन करीब 3 करोड़ रुपए किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

    बनियापुर ठाकुरबा़ड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर दास ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार की रात आरती करके सोने चले गए थे। मंगलवार की सुबह पूजा के लिए दरवाजा खोला तो मूर्ति गायब थी। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया गया है।

    रामेश्वर दास के अनुसार चोरी गई मूर्ति में राम, लक्ष्मण, सीता और लड्डू गोपाल की मूर्ति है। इन्हें करीब 500 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। अगर 48 घंटे में मूर्ति बरामद नहीं होगी तो आमरण अनशन किया जाएगा।

     थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि ठाकुरबाड़ी से मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा करते हुए मूर्तियां बरामद की जाएगी।

  • कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी फेमस एक्ट्रेस और सिंगर का इस हालत में श+व बरामद 

    जगजीत सिंह और अनूप जलोटा के साथ भी कर चुकी है काम

    नई दिल्लीः सुल्तानपुर में एक्ट्रेस और सिंगर विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत का शव मिला है। शव उनके घर में पंखे से फंदे पर लटका था। वारदात के वक्त मां और पिता घर पर थे। कमरे का दरवाजा खुला था। मां ने बताया कि रात को बेटी से थोड़ी बहस हुई थी। सुबह देखा तो कमरे में उसका शव लटका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक जांच के बाद कमरे की सील कर दिया है। मल्लिका राजपूत सुल्तानपुर के सीताकुंड इलाके की रहने वाली थी। वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, इधर काफी दिनों से सुल्तानपुर में थीं। मल्लिका सिंगर शान और कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी थी। कंगना के साथ फिल्म रिवॉल्वर रानी में स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा, दो वेब सीरीज, 600 से ज्यादा गजलें गा चुकी थीं। जगजीत सिंह और अनूप जलोटा के साथ भी उन्होंने काम किया।

    40 साल की मल्लिका माता-पिता के साथ रहती थी। मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि सोमवार रात को उनकी बेटी से बहस हुई थी। इसके बाद हम सभी लोग कमरे में सोने चले गए। मल्लिका ने भी कमरा बंद कर लिया। मां ने बताया कि सुबह जब काफी देर तक नहीं उठी तो उसके कमरे में गए। वहां दरवाजा सटा हुआ था। अंदर खिड़की से झांककर देखा तो मल्लिका का शव फंदे से लटका था। यह देखकर वह घबरा गईं। चीखती हुई बाहर आई। घर में मौजूद मल्लिका के पिता बब्बन सिंह भी भागते हुए आए। उन्होंने तुरंत शव को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    मल्लिका की मौत से घर में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा है। कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। मल्लिका की मौत के बाद मां बदहवास है। वह रो-रोकर कह रहीं हैं कि कोई ऐसी बात नहीं हुई थी। मुझसे ही थोड़ी बहस हुई थी। सोचा नहीं था कि ऐसा कदम उठा लेगी। जितनी बहस हुई थी वह लगातार होती रहती थी। मां के मुताबिक, बेटी मुंबई में रहती थी। वह यू ट्यूबर भी थी। 4-5 साल मुम्बई में ही प्रदीप शिंदे जनार्दन से शादी कर ली थी।

    हालांकि, शादी के बाद कुछ विवाद हो गया। इसके बाद वह ज्यादातर वक्त सुल्तानपुर में ही परिवार के साथ रहती थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मल्लिका की मैरिटल लाइफ में भी तनाव चल रहा था। जिससे वह परेशान रहती थी। फिलहाल, मल्लिका की मौत से हर कोई शॉक्ड है।

  • Kisan Andolan 2.0: किसानों ने हटाया सीमेंट बैरिकेड, देखें वीडियो

    राकेश टिकैत का आया बयान, कई किसानों को लिया गया हिरासत में

    चंडीगढ़ः हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से सीमेंट के बैरिकेड को जबरन हटा दिया है। जिसके बाद किसानों में भारी जोश देखा गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सीमेंट के बैरिकेड को किसान खींचकर ले जा रहे है। वहीं दिल्ली कूच के लिए जाने वाले कई किसानों को हिरासत में लिया गया गया है। दूसरी ओर किसानों के दिल्ली मार्च और पुलिस के एक्शन के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है।

    टिकैत ने कहा है कि ‘दिल्ली चलो मार्च’ का ऐलान किसान यूनियन ने किया है, लेकिन अगर उनके साथ किसी तरह का अन्याय होता है तो देश भर के किसान उनके साथ खड़े होंगे। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसान अपना पक्ष रखने दिल्ली आ रहे हैं। सरकार को उनकी मांगें सुननी चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि पूरे देश के किसानों की एमएसपी की मांग है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लेकर पूरे देश की परेशानी है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत से किसान संगठन है, जहां भी जाओगे इस मुद्दे पर किसानों को दिक्कत आएंगी।

    वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में मंडियां खत्म कर दी गई है। जिसके चलते बिहार में कोई किसान का प्लेटफार्म नहीं है। उन्होंने कहा कि यही हाल आने वाले समय में देश का होने वाला है। टिकैत ने कहा कि दिल्ली के लिए कोई एक दिन पहले चल रहा है तो कोई एक दिन बाद पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार 12 मुद्दों पर बात हुई थी। 3 साल बाद अब सरकार के साथ बात शुरू हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसानों के साथ कोई छेड़छाड़ तो वह उनकी सपोर्ट में आएंगे।

  • पंजाब : पुलिस ने 2 किलो हेरोइन सहित 2 किए गिरफ्तार, देेखें वीडियो

    नगदी और कार बरामद

    अमृतसर : पाकिस्तान से लगातार ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारत भेजी जा रही है। लेकिन भारतीय सेना और पंजाब पुलिस पाकिस्तान की इन हरकतों को नाकाम करती रहती है। वहीं बीते दिन भी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारत भेजी गई थी। पुलिस ने हेरोइन की खेप ले जा रहे 2 युवकों को काबू किया है। पुलिस ने हेरोइन सहित 2 तस्करों को काबू किया है। जानकारी के अनुसार 2 किलो हेरोइन (करीब 14 करोड़ रुपए) बरामद की हैं। थाना घरिंडा के मुख अफसर को गुप्त सूचना मिली थी की एक सफेद रंग की ऑल्टो पीबी02 डीएक्स 9106 में आरोपी हेरोइन सप्लाई करते हैं। पुलिस ने एक आरोपी से 7000 रुपये और दूसरे आरोपी से 8000 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है। इस हेरोइन को वो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाते हैं और फिर आगे बेचते हैं। अगर आज भी नाका लगाया जाए और चेकिंग की जाए तो आरोपी पकड़े जा सकते हैं। सूचना के बाद घरिंडा पुलिस की ओर से पुल ड्रेन लोहा पर नाका लगाया गया और गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान सब डिवीजन अटारी सुखजिंदर सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए।

    चेकिंग के दौरान ही वहां पर आरोपी गाड़ी में सवार होकर सामने से आ रहे थे। जिसके बाद आरोपियों को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के इशारे को देखकर आरोपियों ने गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी। आरोपियों ने पहले पुलिस पर ऑल्टो कार चढ़ाने की को कोशिश की तो पुलिस मुलाजिमों ने भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसके है पुलिस ने अपनी गाड़ी में आरोपियों का पीछा किया और तेज रफ्तार होने के कारण आरोपियों की कार गुरुद्वारा सलतानी साहिब के नजदीक एक पेड़ से टकरा गई और पलट गई। जिसके बाद पीछे से आ रही पुलिस फोर्स ने उन्हें काबू कर लिया।

  • जालंधरः ATM कार्ड बदलकर 80 हजार रुपए मारी ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    भारी मात्रा में AXIS, PNB, SBI सहित अन्य बैंकों के कार्ड बरामद

    जालंधर, ENS: थाना 8 की पुलिस ने भोले-भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनसे ठगी मारने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी गुरप्रताप सहोता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 4 मुकद्दमें दर्ज है। सहोता ने बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड बदल लेता था और इस तरह से उनके खातों से पैसे निकालकर ठगी मारता था।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ सोनू, निवासी नजदीक गुरु रविदास मंदिर, लंबा पिंड के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बीते दिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनसे 80 हजार की ठगी मारी थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए दीपक के कब्जे से 2 एटीएम कार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा, 4 एसबीआई बैंक के कार्ड, एक एचडीएफसी का कार्ड, 2 एक्सीस बैंक के कार्ड, पीएनबी, आईएफसी, कोटक महिंद्रा, आईडीबीआई, कैनरा बैंक, आईसीआईसीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित यूनियन बैंक के एक-एक कार्ड सहित कुल 22 एटीएम कार्ड बरामद किए है। पुलिस अधिकारी सहोता ने बताया कि थाना 8 के चौंकी इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह ने आरोपी को पठानकोट चौंक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान आरोपी से और भी खुलासे हो सके।

  • ਪੰਜਾਬ : 16 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ 16 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਸਯੁੰਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਨਾਲ ਠੇਕੇ ’ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਕੱਚੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਅਤੇ ਵਪਾਰੀ ਵਰਗ ਵੀ ਜੁੜ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਤਾਕਤ ਦੁੱਗਣੀ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦੁਕਾਨਾ ਨਾ ਖੋਲ੍ਹੀਆਂ ਜਾਣ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਭੰਡਾਰੀ ਪੁੱਲ ਤੋਂ ਹਾਲ ਗੇਟ ਦੇ ਅੰਦਰ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ 16 ਫਰਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਰੱਖਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ 16 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਮੰਨ ਦੀ ਕਾਲ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅਸੀਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਉਹ ਵੀ ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਜਰੂਰ ਕਰਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2024 ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਸਾਰਾ ਕੁਝ ਹੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਦਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਦਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜੋ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਜਰੂਰ ਦੇਣ।

  • Kisan Andolan 2.0: तीसरी बार छोड़े गए आंसू गैस के गोले 

    सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर

    NH9 मार्ग बंद 

    नई दिल्लीः शंभू बॉर्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। किसान 500 मीटर दूरी पर बने टोल की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से तीसरी बार टियर गैस छोड़ी गई है। पुलिस की ओर से करीब 15-20 मिनट तक आंसू गैस का इस्तेमाल करने से किसान करीब 100 मीटर पीछे हट गए हैं। शंभू बॉर्डर पर पहुंचने से पहले ही किसानों का ट्रैक्टर ट्रॉलियों का काफिला रुक गया। कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल, शंभू बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। 

    हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू हो गए हैं। किसान लगातार दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं तो हरियाणा पुलिस उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दाग रही है। दिल्ली में घुसने की जिद पर अड़े किसान सीमेंट बैरिकेड को ट्रैक्टर से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के DCP अंकित सिंह ने कहा कि राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है। ग्रुप में आना हथियार लाना और किसी भी तरह की रुकावट पैदा करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। सिंधू सीमा, टिकरी सीमा सहित द्वारका की सभी सीमाओं पर तैयारी कर ली गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। ट्रैक्टरों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं।

    किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यूपी गेट के पास दीवार बनाई गई है। शीर्ष पर एक बाड़ बनाई गई थी। दिल्ली जाने वाला NH9 मार्ग फिलहाल बंद है। किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत के बाद किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर मल्टी-लेयर बैरियर, कंक्रीट बैरियर, लोहे की कीलें और कंटेनर की दीवारें खड़ी की गईं। सुरक्षा के कड़े कदम उठाए गए हैं।

  • पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की फाइनल परिक्षाएं शुरु, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से बोर्ड की पांचवी,आठवी, दसवीं और 12वीं के फानल पेपर की शुरुआत आज हो गई है। वही आज दसवीं कक्षा के पंजाबी के पेपर देने के लिए बच्चे पहुंचे। वही बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

    वहीं पंजाब सरकार की ओर से बड़े ही पुख्ता प्रबंध किए गए। दसवीं के ओपन पेपर देने के लिए 40 साल की उम्र वाली महिलाएं पेपर देने के लिए पहुंची। वही इस बार नकल पर पूरी सख्ती की जा रही है।