Blog

  • Jalandhar News: दोमोरिया पुल के पास ट्रक पलटने से 3 दुकानें और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त

    Jalandhar News: दोमोरिया पुल के पास ट्रक पलटने से 3 दुकानें और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास देर रात ट्रक पलटने की घटना सामने आई। जहां ट्रक पलटने से स्टेशनरी की 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं ट्रक के कारण एक बिजली का खंभा भी टूट गया। जिस कारण इलाके की बिजली भी बंद हो गई। इस घटना को लेकर लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। वहीं हादसे में ट्रक क्लीनर को चोट लगी है। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक क्लीनर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं, ट्रक चालक की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह बिस्कुट लेकर अड्डा होशियारपुर से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक सामने एक्टिवा चालक आ गया। ऐसे में वह उसे बचा रहा था और यह हादसा हो गया।

    लोग ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे ताकि वह हुए नुकसान की भरपाई करे। हादसे के बाद रोड से कारों और अन्य वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया जिस कारण देर रात तक जाम लगा रहा। काफी देर बाद घटना स्थल पर थाना 3 की पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और ट्रक चालक को थाने ले गई।

  • आज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2025

     आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 46 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पापांकुशा एकादशी व्रत है। साथ ही आज से पंचक प्रारम्भ हैं।

    मेष राशिःआज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में आज आप बढ़िया लाभ कमायेंगे, घर में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही किसी समस्या का आज समाधान होगा, परिवार का माहौल अच्छा होगा। किसी ऐतिहासिक परम्परा से जुड़ने का आज आपको बेहतरीन मौका मिलेगा। जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज इस राशि की महिलाएं अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करेंगी। साथ ही ऑफिस में भी आपके बेहतर काम की सराहना होगी। आज काफी समय से चल रहा आपका प्रयास सफल होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    वृष राशिः आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी नयी योजना के ऊपर काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अधिक लाभ मिलेगा। आज आपकी जरूरतें पूरी हो जाएंगी, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज आप समय से पहले किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस राशि के लेखकों की कोई कहानी बहुत प्रसद्धि होगी, जिसकी चर्चा दूर – दूर तक फैलेगी। आज काफी समय से चल रहा आपका प्रयास सफल होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं, जिससे परिवार में उत्सुकता बनी रहेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा,संतान पक्ष से आज आपको मदद मिलेगी। आज आपके किसी रिश्तेदार से रिश्ते सुधरेंगे, आपसी मधुरता बढ़ेगी। आज आपके दोस्त किसी काम में आपकी सहायता करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी किसी समस्या का समाधान होगा , आप बेहतर महसूस करेंगे।

    कर्क राशिःआज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको स्वजनों से किसी उपहार की प्राप्ति होगी, आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी रूचि संगीत में रहेगी, आप किसी बड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आज इस राशि की महिलाएं अपने इच्छानुसार किसी काम को शुरू कर सकती हैं, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता की आराधना करें, सब ठीक होगा।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए लिए बेहतर रहेगा। आज आप किसी बड़ी कम्पनी के साथ जुड़कर काम करेंगे, जो आपके भविष्य को उज्जवल बनाएगा। आज आप ऑफिसियल काम के साथ – साथ, निजी कार्यों को भी करने में सफल रहेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में थोड़ी ज्यादा रहेगी और आप उनमें बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप पिता के साथ काम में हाथ बटायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी होगी और गर्व भी होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।

    कन्या राशिःआज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप घर की मरम्मत से जुड़ा कोई काम शुरू करवा सकते हैं। साथ ही आप नयी जमीन खरीदने को लेकर भी विचार कर सकतें हैं। आज आपका कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन संतुष्ट होगा। किसी चीज को लेकर आ रही समस्याएं आज ख़त्म होगी, आप नयी संभावनाओं की तलाश करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, परिवार का साथ मिलेगा।

    तुला राशिःआज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में अधिक धन लाभ होगा, आपकी सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे, जहां आपका मान-सम्मान होगा। आज इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, तथा जल्द ही आपके घर में शहनाई बजेगी। आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।

    वृश्चिक राशिःआज का दिन आपके लिए मिली –जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने पेंडिंग कार्यों को किसी की मदद से पूरा करने में सक्षम होंगे। आज आप किसी अजनबी की बातों पर यकीन करने से बचें अन्यथा आपको किसी उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी फैसले को लेने से पहले, उसके बारें में अच्छे से सोच – विचार लें।

    धनु राशिःआज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आज आप सबके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे सभी आपसे खुश नजर आयेंगे। आज आपके काम की गति तेज होगी, साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, आपकी मदद से उसका जीवन संवर जायेगा। आज राजनीतिक मामलों में आपकी पहुंच दूर – दूर तक बढ़ेगी, साथ ही आपकी प्रशंसा भी होगी। आज किसी काम के प्रति किये गए, आपके अधिकतर प्रयास सफल होंगे।

    मकर राशिःआज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपके दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होगी। जिससे आपका पूरा दिन मूड अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में उच्च अधिकारी से आपकी बात होगी, आपके अटके हुए काम बनेगें। आज आप पुस्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाने में कड़ी मेहनत करेंगे। जिसका आपको जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा। आज आपके बड़े भाई से रिश्ते मधुर होंगे तथा आपको कोई बड़ी सीख भी मिलेगी। आज आप अपने खान – पान पर विशेष ध्यान देंगे।

    कुम्भ राशिः आज का दिन आपके लिए फेवरेबल बना रहेगा। आज आप जरुरी कार्यों को करने में सफल होंगे, इससे आपके काम का बोझ कम होगा। आज इस राशि के अभिनय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति किसी बड़ी फिल्म में अपना योगदान देंगें। आज आपके द्वारा पहले से किया गया इन्वेस्टमेंट, आपको बड़ा फायदा देकर जायेगा। आज आप फर्नीचर का सामान खरीद सकते हैं, जिससे घर का आकर्षण बढेगा। आज आपको किसी उलझन से राहत मिलेगी, आपका मन प्रसन्न होगा।

    मीन राशिःआज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपके पिता किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप भवन निर्माण का काम शुरू करा सकते हैं, अच्छा दिन है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा, आप जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकतें हैं। इससे आपके बीच मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे, आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।

     

  • Jalandhar News: PPR Market में पुलिस के सामने दो पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात घूसे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PPR Market में पुलिस के सामने दो पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात घूसे, देखें वीडियो

    सिख युवक की उतरी पगड़ी, साथी के फाड़े कपड़े

    जालंधर, ENS: पीपीआर मार्किट अक्सर विवादों में रहती है। आए दिन मार्किट में लड़ाई झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती है। वहीं दशहरे के दिन भी झगड़ा होने की घटना सामने आई है। जहां 2 पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने कुछ अन्य साथियों को घटना स्थल पर बुला लिया। जहां जमकर दर्जन भर युवकों ने 2 युवकों की पिटाई की। इस दौरान एक युवक की पगड़ी उतार दी गई। वहीं सिख युवक के साथी के कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं युवक की चप्पलों से पिटाई की गई। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वह आंखों के सामने हो रहे झगड़े को पहले अनदेखा करती हुई दिखाई दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्ष झगड़ रहे है, लेकिन पुलिस कर्मी वहां पर झगड़े को अनदेखा करते हुए अपने दस्तावेज को देख रहा है। इस दौरान काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने बीच-बचाव किया। लेकिन उक्त हमलावारों ने पुलिस के सामने भी युवक को चप्पले मारी। वहीं घटना को लेकर जब पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साधे दिखाई दी। पीपीआर मार्किट में इस तरह की घटना ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना 7 और थाना 6 की पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक हिरासत में लिए गए युवक मौके से फरार हो गए। दरअसल, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। जब पुलिस कर्मी ने एक युवक को गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो वह पुलिस के सामने मौके से पैदल ही निकल गया। इसके बाद दोबारा से अन्य युवक उसका पीछा करते हुए दूसरे साथी को लेकर भाग गए। इस दौरान जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा युवक को गाड़ी में बैठने के लिए कहा गया था, लेकिन देखते ही देखते वह मौके से भाग गया। इस घटना में सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में पहले झगड़ा होता है, फिर उसके बाद पुलिस कस्टडी से युवक फरार हो जाते हैं जो कि एक पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर बड़ा चिंता का विषय है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करती है।  
  • Jalandhar News: मूर्तियों का विसर्जन करते पानी में बहा युवक, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मूर्तियों का विसर्जन करते पानी में बहा युवक, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : फिल्लौर में सतलुज नदी में सुबह माता की मूर्तियों का विसर्जन करते समय 20 से 22 साल का एक युवक पानी में बहने से लापता हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना गोताखोरों को दी। मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन युवक नहीं मिला। गोताखोर दल ने बताया कि इसके अलावा एक प्रवासी मजदूर का शव मिला। गोताखोरों की टीम ने काफी मेहनत के बाद लुधियाना की और से बहते व्यक्ति का शव ढूंढकर वारिसों के हवाले कर दिया।

  • Punjab News: युवक पर हमलावरों ने मारे पत्थर, नहर में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक पर हमलावरों ने मारे पत्थर, नहर में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के संगोवाल इलाके में एक युवक की ईंटें मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई जिसके बाद उसका पीछा कर रहे युवकों ने पुल पर खड़े होकर नहर में ईंटें मारी जिस कारण वह युवक डूब गया। पता चला है कि युवक की मौत हो गई है लेकिन अभी उसका शव पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। मरने वाले का नाम मनी है।

    जानकारी मुताबिक थाना साहनेवाल के इलाके गांव जसपाल बांगड़ में आज एक युवक और उसके दोस्त का पीछा कर रहे थे। तभी उस युवक ने नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद उन लोगों ने ईंटें मारी और वह युवक नहर से बाहर नहीं निकल सका।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भी बात सामने आ रही है कि युवक के पास कोई मोबाइल था। उस मोबाइल को लेने के लिए कुछ लोग उसके पीछे लगे थे। युवक ने तभी नगर में छलांग लगाई थी लेकिन वह बच नहीं सका।

    गांव संगोवाल के सरपंच ने कहा कि हरनाम पुरा से मनी नाम का युवक था। उसके पीछे कुछ प्रवासी लगे हुए थे। उन लोगों के हाथ में तलवारें और अन्य हथियार थे। उन लोगों ने मनी और उसके साथ कुछ युवक थे उनसे मारपीट की। मनी ने नहर में छलांग लगा दी जिस कारण उसकी मौत हो गई।

    मौके पर जब आए है तो पता चला है कि अचानक से उन लोगों ने मनी और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। मनी ने नहर में छलांग लगा दी थी और उसके दोस्त को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसी कारण आज रोष जाहिर करते हुए लोगों ने संगोवाल गांव की सड़क पर धरना भी लगाया था जिसे पुलिस ने बाद में हटवाया।

    मनी का शव ढूंढने के लिए गोताखोर 25 हजार रुपए मांग रहा है। उधर, इस मामले में अभी थाना साहनेवाल की पुलिस मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

    एडीसीपी पी.एस भंडाल ने कहा कि लोगों ने बताया है कि नहर किनारे कुछ युवकों की आपस में बहसबाजी हुई है। झड़प दौरान एक युवक को नहर में फेंका गया है। पुलिस इस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है। हमला करने वाले सभी लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आस-पास के कैमरों की फूटेज चैक करेगी जिसके बाद घटना कैसे हुई इस बारे पता चल सकेगा।

  • Punjab News: मालिक के सामने स्कूटी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: मालिक के सामने स्कूटी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना: चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है और लोगों से परेशान चल रहे हैं। न्यू अमन नगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी प्रितपाल सिंह की स्कूटी उनके सामने ही चोरी हो गई। उन्होंने चोर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह एक्टिवा स्टार्ट कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रितपाल सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर को उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब उन्होंने गेट खोला तो देखा कि एक युवक उनकी स्कूटी पर बैठा है।

    उन्होंने युवक को डांटा और उतरने को कहा, लेकिन तभी युवक ने स्कूटी स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक पैदल आया और इधर-उधर देखकर स्कूटी पर बैठ गया। उसने हैंडल का लॉक खोला और स्कूटी को स्टैंड से उतारा। तभी प्रितपाल सिंह बाहर आए और उसे डांटा, मगर युवक पीछे देखे बिना ही स्कूटी लेकर भाग निकला। थाना सलेम टाबरी के एएसआई प्रेम चंद ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान की जा रही है।

  • Himachal News: पुलिस ने 7.93 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक पकड़े 

    Himachal News: पुलिस ने 7.93 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक पकड़े 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के एमसी पार्क के पास सीआईए स्टाफ ने दो युवकों को 7.93 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर एमसी पार्क के पास दो युवकों की तलाशी ली तो उन युवकों के पास 7.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया।

    युवकों की पहचान अमन कुमार (22) पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी तरेटी डाकघर फतेहपुर तहसील नादौन जिला हमीरपुर व साहिल राणा उर्फ रिंकू (27) पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी गांव मान डाकघर जलाडी तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।वहीं पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: दशहरे के दिन युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: दशहरे के दिन युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के थाना जमालपुर इलाके राम नगर में दशहरे के दिन पड़ोसी का दुकानदार से विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में युवक के माथे पर गोली लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की एसएचओ, एसीपी जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे। एसीपी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। आरोपी लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम करता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस नहीं है। उसने अपने पास अवैध हथियार रखा था। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिवॉल्वर आरोपी के घर से बरामद कर लिया है।

    रितेश ड्रैसिंग का काम करता था और वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। उसका छोटा भाई हिमांशु भी उनके साथ रहता था। वह करीब 5 महीने से यहीं पर साथ में रह रहे थे। वीरवार शाम को रितेश दुकान पर था और हिमांशु घर में था। करीब साढ़े चार बजे वो भी दुकान पर चला गया। यहां वह भाई के साथ बैठा था। हिमांशु की भाभी पूनम ने बताया कि दोनों भाई दुकान पर थे। इस दौरान उनका पड़ोसी दुकान पर गया। दुकान में जाते ही उसने बहस शुरू कर दी। इसी बीच पड़ोसी अपने घर में गया और रिवॉल्वर लेकर आ गया। उसने दुकान के अंदर जाकर हिमांशु के माथे पर सीधी गोली मार दी और वहां से चला गया।

    पूनम ने बताया कि पड़ोसी ने जैसे ही हिमांशु के माथे पर गोली मारी तो वह नीचे गिर गया। पड़ोसी रिवॉल्वर लेकर अपने घर में घुसा। उसने रिवॉल्वर घर में रखी और वहां से फरार हो गया। जाते जाते वह लोगों को धमकाते हुए गया कि अगर किसी ने उसका नाम लिया तो ठीक नहीं होगा। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी गुलशन ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम करता है। लोगों को यह पता नहीं है कि वह ग्लाडा में किस पद पर काम करता है। पुलिस भी अब ग्लाडा से उसके बारे में विस्तार से जानकारी जुटाने में लग गई है।

    आरोपी हत्या करने के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। इलाके में लगे कुछ सीसीटीवी के डीवीआर भी कब्जे में ले लिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जगदीप सिंह ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। एसीपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राम नगर में गोली चली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • Punjab News: 120 फुट ऊँचे रावण का दहन, हज़ारों लोगों की मौजूदगी, देखें वीडियो

    Punjab News: 120 फुट ऊँचे रावण का दहन, हज़ारों लोगों की मौजूदगी, देखें वीडियो

    अमृतसर: दुरगियाणा मंदिर में इस साल भी दशहरा बड़े उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। लगभग 120 फुट ऊँचे रावण का पुतला दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हज़ारों लोग परिवारों सहित पहुँचे।

    समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शिरकत की और लोगों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। नवरात्रों में बनने वाली मंडलियों ने झाँकियाँ प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। दुरगियाणा समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी कन्न चावला ने कहा कि इस बार प्रशासन ने कम जगह दी और पुतले में पटाखों की संख्या घटाने के निर्देश दिए, जिसके चलते केवल एक ही पुतला तैयार किया गया।

    उन्होंने आग्रह किया कि भविष्य में समारोह को और बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त स्थान मुहैया कराया जाए। मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने दशहरे की बधाइयाँ देते हुए कहा कि दुरगियाणा मंदिर का मैदान सेना के अधीन है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले साल प्रयास किया जाएगा कि और बड़ा मैदान उपलब्ध कराया जाए ताकि आयोजन और भी भव्य रूप से संपन्न हो सके।

  • Punjab News: पुलिस ने 10 लाख की नशीली गोलियां की बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने 10 लाख की नशीली गोलियां की बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: गांव लखोके बेहराम में नशे के सेवन से 24 घंटे के भीतर चार लोगों की मौत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गए हैं। प्रशासन ने जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान एक ड्रग डीलर के गोदाम से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ और कैप्सूल बरामद किए। वहीं आरोपी के घर से करीब तीन लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई।

    पुलिस के अनुसार आरोपी मेडिकल होलसेल के आड़ में नशे का कारोबार करता था। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि मौतों के बाद पुलिस लगातार सक्रिय हो गई है। मेडिकल स्टोर्स की जांच की जा रही है और जिन पर नशा बेचने का शक है, वहां छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और फरार साथियों की तलाश जारी है। एसएसपी ने चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।