Blog

  • कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ क्रिकेट डोहगी 16 रन से हारी, तनोह क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

    कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ क्रिकेट डोहगी 16 रन से हारी, तनोह क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

    क्वार्टर फाइनल में तनोह की बृजेश 11 धुंधला से होगी भिड़ंत,

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जारी सांसद खेल महाकुंभ क्रिकेट टूर्नामेंट में तनोह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डोहगी को 16 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा,कुटलैहड़ संसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि  तनोह टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 132 रन बनाए, जबकि जवाब में डोहगी 132 रन के लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और 116 रनों पर सिमट गई।तनोह टीम की इस जीत में बल्लेबाज विशाल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 27 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिससे टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में मदद मिली। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।टॉस जीतकर तनोह ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी संभालते हुए 132 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में डोहगी टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन तनोह के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और डोहगी की पूरी टीम 116 रनों पर सिमट गई।

    इस जीत के साथ तनोह टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना शहीद बृजेश धुंधला 11 की टीम से होगा। टूर्नामेंट में अब मुकाबले और भी रोमांचक हो गए हैं, और क्रिकेट प्रेमियों को कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। रिंकू ने बताया कि कुटलैहड़ में  सांसद खेल महाकुंभ में युवाओं के खेल कौशल को निखारने और ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रयासरत हैं, जिससे खेल का स्तर लगातार ऊंचा होता जा रहा है। ओर बिना किसी राजनीति द्वेष भाव से सभी युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है।

  • Punjab News: स्कूल ऑफ एमिनेंस के सुरक्षा गार्ड पर हुआ हमला

    Punjab News: स्कूल ऑफ एमिनेंस के सुरक्षा गार्ड पर हुआ हमला

    पटियाला : जिले के स्कूल ऑफ एमिनेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के सुरक्षा को बच्चों को नशे से रोकना महंगा पड़ गया। जिसके चलते सुरक्षा गार्ड जसबीर सिंह पर बाहरी नौजवानों द्वारा हमला करके घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के सिक्योरिटी ने 10वीं कक्षा के बच्चे को नशे करने से रोका था।

    इस बात से गुस्साए 10वीं कक्षा के छात्र ने बाहर से हथियारों सहित युवक बुला लिए और सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करते हुए उस पर हथियारों सहित जानलेवा हमला कर दिया, जिसमे वह गंभीर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने 10वीं कक्षा के छात्र को साथी सहित हिरासत में ले लिया गया है। इस मौके पर सिक्योरिटी गार्ड के भतीजे ने बताया कि उसके उसके चाचा का फोन था कि स्कूल में कल वाले ही बाहरी युवकों ने हथियारों सहित आए हैं जिन्हें नशा करने से रोका गया था।

    जब तक भतीजा वहां पर पहुंचा तो बाहरी युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करके भाग गए। यही नहीं इस दौरान स्कूल की छात्राओं व अध्यापिकों का कहना है कि स्कूल में आए दिन सरेआम गुंडागर्दी होती है और आए दिन तेजधार हथियारों से युवक स्कूल में घुस जाते हैं। बता दें कि इस स्कूल का निर्माण सीएम भगवंत मान ने पिछले साल स्कूल ऑफ एमिनेंस के तौर पर करवाया था।

  • Punjab News: 2 तस्करों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार, Innova Car की बरामद

    Punjab News: 2 तस्करों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार, Innova Car की बरामद

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनोवा गाड़ी सहित आरोपियों से हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ मिंटू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी हंबड़ा रोड़, लुधियाना और करण कालड़ा उर्फ करण पुत्र रविंदर कुमार निवासी जवाहर कैंप लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरमीत सिंह 8वीं पास है, जबकि रविंदर कुमार 11वीं पास है।

    दोनों आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में फिरोजपुर रोड़ पर नाकेबंदी पर इनोवा गाड़ी नंबर पीबी 05 एम 0064 को रोककर तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

  • Punjab News: इस मामले में Court ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi को किया बरी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मामले में Court ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi को किया बरी, देखें वीडियो

    फरीदकोटः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को लेकर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। वहीं इस मामले में जेएमआईसी एस सोही की कोर्ट ने कोटकपूरा के एक कपड़ा कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। जबकि इस केस में उसका करीबी साथी गोल्डी बराड़ भगौड़ा है। दोनों के खिलाफ 19 जुलाई 2021 में कोटकपूरा के कपड़ा कारोबारी की शिकायत पर थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार कारोबारी को गोल्डी बराड़ ने फोन किया था और बिश्नोई के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। साथ ही मांग पूरी न होने पर कारोबारी के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। केस दर्ज होने के बाद साल 2022 में जब लॉरेंस बिश्नोई को एक केस के सिलसिले में पंजाब लाया गया था। तब फरीदकोट पुलिस ने भी लॉरेंस को इस मामले में गिरफ्तार कर फरीदकोट कोर्ट में पेश किया था। बाद में उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी जारी रही। इस संबंध में लॉरेंस बिश्नोई के वकील अमित मित्तल ने बताया कि इस केस में अदालत ने हमारी दलीलों से सहमत होते हुए लॉरेंस बिश्नोई को बरी करने का आदेश दिया है।
  • Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित Activa सवार 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित Activa सवार 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 एक्टिवा सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपियों की पहचान नितिन गोगना पुत्र दीपक गोगना निवासी मोहल्ला चरणजीतपुरा, जालंधर और हरप्रीत कश्यप पुत्र हीरा लाल निवासी कृष्णा नगर, जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी।

    जिसके बाद उनकी टीम ने नाकेबंदी दौरान सफेद रंग की एक्टिवा नंबर पीबी 08 बी वाई 4804 चालक को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 3200 नशीली गोलियां बरामद हुई। जिसके बाद उनकी टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 02 में एफआईआर नंबर 11, दिनांक 25.01.2025 को 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • बर्दाश्त नहीं होगा साई रोड पर अतिक्रमण – सोनाक्षी

    बर्दाश्त नहीं होगा साई रोड पर अतिक्रमण – सोनाक्षी

    निशनदेशी के बाद हटाने होंगे अवैध कब्जे

    बद्दी/सचिन बैंसल: नगर निगम की आयुक्त सोनाक्षी तोमर ने कहा कि साई रोड़ पर किसी प्रकार के अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को पंद्रह दिन का समय दिया गया है। उसके बाद निशानदेही कराई जाएगी। निशानदेही करने के बाद जो भी अतिक्रमण निकलेगा उसे हटा दिया जाएगा।  मार्च माह से पहले सभी अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।

    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि  बद्दी में नालियां जाम पड़ी है। दुकानदारों ने अपने दुकाने आगे तक बढ़ा रखी है। पूरा शहर में सुबह शाम जाम लग जाता है। सीवरेज सड़कों पर बह रहा है। इस सबकी ठीक करना नगर निगम की प्राथिमकता होगी। सबसे पहले बद्दी साई मार्ग से कब्जे हटाने का कार्य शुरू हो गा। इसके लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया है। इससे पहले व्यापार मंडल के साथ भी बैठक की जाएगी। अगर बाजार खुला होगा तभी दुकानदार वहां पर अपना सामान बेच  पाएगा। अन्यथा जब वहां पर कोई गाड़ी नहीं रूकेगी  तो दुकानदार सामान कैसे बेंचे। हालात यह हो जाएगी कि दुकानदार को अपना दुकान यहां से शिफ्ट करनी होगी। इसलिए दुकानदारों के लिए भी यही अच्छा है कि मार्ग को चौड़ा कर के यहां पर नालियों को पीछे हटाया जाए।

    नगर निगम का प्रयास रहेगा कि बद्दी को एक सुंदर शहर बनाया जाए, इसके लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। पहले दुकानदारों को आग्रह किया जाएगा और उसके बाद भी दुकानदार नहीं माने के दूसरे हत्थकंडे भी अपनाए जाएंगे। वह नहीं चाहते है कि नगर निगम बनने के बाद उनके ऊपर यह आरोप लगे कि निगम दुकानदारों के साथ जोर जबरदस्ती कर रहा है। इसलिए वह दुकानदारों को खुला समय दिया गया है।

    सोनाक्षी तोमर ने कहा कि लोग ड्यूटी जाते समय अपने कूड़े को  पालिथीन में डाल कर सड़क के किनारे फैंक देते है ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई  जाएगी। निगम पहले बद्दी साई मार्ग के साथ दोनों ओर नाली की सफाई करेगा। उसके बाद अगर कोई कूड़ा अपनी दुकान के आगे फैंकता है तो उसकी चालान कटेगा। एक दुकानदार अपनी दुकान के आगे नाली में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक रहे। चालान काटने के समय यह नहीं सुना जाएगा कि यह कूड़ा उनका नहीं है। चालान 5 हजार से लेकर 50 हजार तक होगा।  लोग गीला व सूखा कूड़ा अपने घर में ही जमा रखे। सफाई कंपनी के लोग घर से कूड़ा उठाएंगें। अगर उसके बाद भी कूड़ा नहीं उठता है तो  उन्होंने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।  अगर किसी भी व्यक्ति  का कूड़ा अगर घर से नहीं उठाया जाता है तो व्यक्ति इस टोली फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है और 24 घंटे के अंदर-अंदर उसकी शिकायत का समाधान किया जाएगा।

  • Punjab News: नशे में धुत्त लड़की की वीडियो वायरल के बाद आया नया मोड़, हुए चौकाने वाले खुलासे

    Punjab News: नशे में धुत्त लड़की की वीडियो वायरल के बाद आया नया मोड़, हुए चौकाने वाले खुलासे

    मोगाः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार और प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उसके विपरीत युवक युवतियों के नशे में धुत्त होकर सड़कों पर घूमने की वीडियो थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, युवाओं के बाद अब युवतियां इस दलदल में फंसती नजर आ रही हैं। ताजा मामला कस्बा कोट ईसे खां से सामने आया है, जहां एक युवती का नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की घटना सामने आई थी। वहीं इस घटना में अब नया मोड़ आया गया है। दरअसल, उक्त लड़की ने नशे की आदत को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है।
    हालांकि दूसरी ओर नशे में धुत्त लड़की की मदद के लिए नशा विरोधी समिति आगे आई है। वीडियो में नाबालिग लड़की ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी, उसकी बाजू नशीली इंजेक्शनों से जख्मी हो रखी है।

    वह बताती हैं कि वह जीभ पर रखने वाली टैबलेट के अलावा रोजाना 5 से 6 प्रीगैबलिन टैबलेट लेती हैं। लड़की ने खुलासा किया है कि उसकी इस हालत के लिए एक महिला जिम्मेदार है, जिससे उसकी मुलाकात कोट ईसे खां अनाज मंडी में हुई थी। लड़की ने बताया कि महिला ने पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद उससे जिस्मफरोशी धंधा भी करवाया। पीड़ित लड़की ने बताया कि उस महिला ने सिर्फ उसकी ही नहीं बल्कि कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। लड़की का आरोप है कि महिला नशा करवाकर लड़कियों को जिस्मफिरोशी के धंधे में ग्राहक के पास भेज देती थी और उससे 300 रुपये लेती हैं। जिसमें से आधा हिस्सा यानी 150 रुपए मुझे देती थी। लड़की के अनुसार पहले 600 से 700 रुपये कमा लेती थी और अब महिला सिर्फ उसे नशे के लिए ही पैसे देती थी।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष सुखदीप सिंह ने बताया कि कमेटी शहर में नशे के विरोध मार्च निकाल रही थी। इसी बीच रास्ते में पीड़ित लड़की मिली तो उन्होंने लड़की से बात की। इस दौरान पता चला कि वह पिछले 2 साल से नशा कर रही है। महिला ने उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। नशा विरोधी कमेटी के नेता सुखदीप सिंह लड़की को लेकर कोट इसे खां थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। लड़की के मुताबिक, उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसका भाई भी नशे का आदी है। उनका कहना है कि वह अपने भाई के साथ नशा छोड़ना चाहती थीं लेकिन घर चलाने के लिए उन्हें यह सब करना पड़ा। परंतु वह नशा छोड़ना चाहती है और अपने घर लौटना चाहती है। कोट ईसे खां थाने की प्रभारी सुनीता शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस युवती की पहचान कर उसे मेडिकल सहायता मुहैया कराएगी। साथ ही, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Activa और Bike की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Activa और Bike की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव जोगेवाला के पास एक एक्टिवा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनमें बुजुर्ग दंपति भी शामिल है। वहीं हादसे में घायल बुजुर्ग दंपती की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों द्वारा उन्हें फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    पीड़ित लखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी अर्शदीप सिंह के साथ बाइक पर मोगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार एक बुजुर्ग दंपती सड़क पार करने लगे। बाइक को देखकर घबराहट में वे सड़क के बीच में ही रुक गए, जिससे दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई और हादसे में 4 लोग घायल हो गए।

    सरकारी अस्पताल मोगा की डॉक्टर नवप्रीत कौर ने बताया कि घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया। एक्टिवा पर सवार दर्शन सिंह और उनकी पत्नी सुखदेव कौर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें फरीदकोट अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि बाइक सवार दोनों युवकों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

     

  • Punjab News: चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में पिछले कुछ दिनों में पुलिस चौकियो पर अटैक होने की घटनाएं सामने आई थी। जिसमें से अधिकतर मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 9 जनवरी 2025 को अमृतसर के गुमटाला पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला होने की घटना को लेकर पुलिस ने बीते दिन 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें आज स्टेट स्पेशल सेल पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

    कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद बग्गा सिंह और पुशकरण सिंह उर्फ सागर का पुलिस को 3 दिन का रिमांड मिला है। इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो किसी भी अधिकारी ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। बता दें कि गुमटाला चौकी में जब ग्रेनेड हमले की घटना हुई तो पुलिस ने बताया कि कार का रेडिएटर फटा है। अब डीजीपी गौरव यादव के ट्वीट के बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, लेकिन अभी भी कोई पुलिस अधिकारी इस घटना को लेकर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

  • कोटला कलां में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    कोटला कलां में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव कोटला कलां अपर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर मोर मरा हुआ पाया गया, वहां उसके ऊपर बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उसकी चपेट में आने के कारण भी इसकी मौत का कारण बन सकता है।

    प्रारंभिक जांच से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने के कारण मोर की मौत हो सकती है। वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह घटना हादसा था या फिर कोई अन्य कारण था।

    इस घटना के बाद से वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की पूरी जांच करेंगे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय करेंगे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिजली ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा उपायों की कमी है, जो इस प्रकार की घटनाओं को जन्म देती है। अब यह देखना होगा कि क्या प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम उठाता है।