Blog

  • Punjab News: स्कूलों का बदला समय

    Punjab News: स्कूलों का बदला समय

    मोहाली: पंजाब में बढ़ रही सर्दी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूलों के समय में एक बार फिर से बदलाव किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय कल से यानी कि एक नंबर को बदल जाएगा।

    सरकार के नए निर्देशों के मुताबिक, प्राथमिक स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे। वहीं मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 9:00 से दोपहर 3:20 बजे तक लगेंगी। बता दें कि उक्त आदेश 26 फरवरी 2026 तक लागू रहेंगे।

  • हिमाचल में जल शक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के बीच एमओयू, फीकल स्लज उपचार को मिलेगी नई दिशा

    हिमाचल में जल शक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के बीच एमओयू, फीकल स्लज उपचार को मिलेगी नई दिशा

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज जल शक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के बीच फीकल स्लज के उपचार के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता राज्य में अपशिष्ट जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा जल स्रोतों के प्रदूषण को रोकने की दिशा में एक अहम कदम है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में फीकल स्लज प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के अधिकांश ग्रामीण घरों में सिंगल पिट शौचालय बनाए गए हैं, जिनके भर जाने से पर्यावरण के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश एक प्रमुख पर्यटन राज्य होने के कारण यहां पर्यटकों, श्रमिकों तथा अन्य अस्थायी जनसंख्या के कारण शौचालय पिट में ओवर फ्लो हो जाता है और इन्हें खुले क्षेत्र में खाली किया जाता है। इससे नदियांे, नालों और तालाबों का जल प्रदूषित होता है जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न होते हैं।

    इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने वॉश इंस्टीट्यूट के सहयोग से राज्य भर में सर्वेक्षण, अभियंताओं का प्रशिक्षण तथा फीकल स्लज के सुरक्षित निपटान के लिए योजनाएं तैयार की हैं। इस प्रक्रिया में जल शक्ति विभाग की सक्रिय भागीदारी रही है। विभाग द्वारा राज्य के 22 मौजूदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की पहचान की गई है, जहां फीकल स्लज के उपचार के लिए आवश्यक संरचना विकसित की जा रही है। पायलट परियोजना के अंतर्गत कांगड़ा जिले के पालमपुर और मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को क्रियाशील किया गया है। इन संयंत्रों के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त फीकल स्लज का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान किया जा रहा है।

    आने वाले वर्षों में जल शक्ति विभाग के सभी उपयुक्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को क्रियाशील करने की योजना है, जिससे अधिकांश ग्रामीण हिमाचल में फीकल स्लज का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण तथा जनस्वास्थ्य की दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगी। यह साझेदारी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ, हरित और स्वस्थ हिमाचल की दिशा में एक और ठोस कदम है। यह समझौता ज्ञापन सचिव ग्रामीण विकास की उपस्थिति में निदेशक ग्रामीण विकास तथा मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर वॉश इंस्टीट्यूट एवं शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

  • विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की

    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की

    ऊना/सुशील पंडित: विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की, कहा – सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं अवैध धंधे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पंजाब सीमा से सटे क्षेत्रों में गुरुवार देर रात हुई गैस लीक की घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। इस घटना के कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी एवं दुर्व्यवहार पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है कि सच्चाई को उजागर करने के लिए मैदान में उतरे पत्रकारों को न केवल कवरेज से रोका गया, बल्कि उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास भी किया गया। सतपाल सत्ती ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका चौथे स्तंभ के रूप में बेहद अहम है, और ऐसे में पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि यह प्रदेश सरकार की प्रशासनिक असफलता का भी प्रमाण है।

    सतपाल सत्ती ने कहा कि यह चिंताजनक स्थिति है कि सत्ता के संरक्षण में अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं, और अब ये लोग आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ पत्रकारों की स्वतंत्रता पर भी चोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का साहस न कर सके। विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री से करेंगे और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह मीडिया को निर्भीक वातावरण में काम करने की गारंटी दे, क्योंकि पत्रकार ही वो लोग हैं जो जनता तक सच्चाई पहुँचाते हैं। सतपाल

    सत्ती ने कहा कि पंजाब सीमा से सटे ऊना जिला के पांच गांव — सनौली, मजारा, मलूकपुर, बीनेवाल और पूना — इस गैस लीक की घटना से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवाना सरकार का दायित्व है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता भयभीत थी और प्रशासनिक मशीनरी मौके पर विलंब से पहुंची, तब वहां मौजूद स्थानीय कांग्रेस नेताओं के कुछ समर्थक पत्रकारों से उलझते और दुर्व्यवहार करते नजर आए — जो निंदनीय है और किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं।

    विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि यह पूरा प्रकरण न केवल प्रशासनिक लापरवाही का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस प्रकार सरकार के संरक्षण में अवैध धंधे और गैरकानूनी गतिविधियां पनप रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। अंत में विधायक सतपाल सत्ती ने पत्रकारों से एकजुट रहने और निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की गरिमा की रक्षा के पक्ष में रही है, और आगे भी मीडिया कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।

  • मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 29.50 करोड़ की पांच विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 29.50 करोड़ की पांच विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ रुपये लागत की पांच विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नोहराधार में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सब मार्किट यार्ड चरण-1 का उद्घाटन किया।

    उन्होंने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रेणुका जी-ददाहू बिरला सड़क, जल शक्ति विभाग उप-मंडल नोहराधार के अंतर्गत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 17.89 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई सुविधा और ग्राम पंचायत भराड़ी, नोहराधार के गांव चोकन, ठांडी, हरिजन बस्ती चुमानु और कुदाग के लिए 94 लाख की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना रोंडी पुल का शिलान्यास किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और अन्य गणमान्य माइना बाग में मौजूद थे।

  • सांसद संजय राउत की बिगड़ी तबीयत, पीएम मोदी का आया बयान

    सांसद संजय राउत की बिगड़ी तबीयत, पीएम मोदी का आया बयान

    मुबंईः शिवसेना (UBT) के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांसद संजय राउत को लेकर PM नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्विट के जरिए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। दूसरी ओर संजय राउत की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर पार्टी समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। सांसद संजय राउत अचानक स्वास्थ्य समस्या के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों से अस्थायी रूप से दूर हो गए हैं। उन्होंने खुद अपने खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

    राउत ने स्वयं ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी और समर्थकों से धैर्य रखने की अपील की। संजय राउत ने लिखा कि आप सभी ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है और मुझे प्यार दिया है, लेकिन अब अचानक मेरी तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि मेरा इलाज चल रहा है, मैं जल्द ही इससे उबर जाऊंगा। डॉक्टरों की सलाह पर राउत को बाहर जाने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से मना कर दिया गया है. ट्वीट में उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टर की सलाह के बाद अब मुझे बाहर जाने और भीड़-भाड़ में जाने से मना किया गया है। मुझे विश्वास है कि मैं शीघ्र स्वस्थ हो जाऊंगा और नए साल में आपसे मिलने आऊंगा। आपका प्यार और आशीर्वाद बना रहे। राउत की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    संजय राउत ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से उस समय दूरी बनाने का फैसला लिया है, जब एक दिन बाद शनिवार को मुंबई में विपक्षी पार्टियां मतदाता सूची में गड़बड़ी जैसे आरोपों को लेकर मार्च निकालेंगी। शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र ‘सामना’ के अनुसार, मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ मुंबई में एक नवंबर को मोर्चे का नेतृत्व एनसीपी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना-यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वामपंथी दलों के नेता करेंगे।

    दरअसल, ‘मोर्चा’ निकालने की योजना पर वीरवार को सभी दलों की एक संयुक्त बैठक हुई थी। बैठक में उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, एनसीपी-एसपी के प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे, युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे, जितेंद्र आव्हाड, कांग्रेस नेता नसीम खान और सचिन सावंत, कम्युनिस्ट पार्टी के कॉमरेड प्रकाश रेड्डी, शेकाप के जयंत पाटील, शिवसेना-यूबीटी सांसद अनिल देसाई, विधायक एड. अनिल परब, मनसे नेता बाला नांदगावकर, नितीन सरदेसाई, शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर और साईनाथ दुर्गे शामिल हुए थे। समाचारपत्र ‘सामना’ के अनुसार, गुरुवार को विपक्षी दलों की यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे चली। प्रेस वार्ता में कहा गया, “निर्वाचन आयोग के लापरवाह रवैये, मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में अनियमितताओं के खिलाफ यह मोर्चा निकाला जा रहा है।”

  • पंजाब में AI सर्वे से 383 करोड़ की बचत, सड़क सुरक्षा परियोजना भी लागू

    पंजाब में AI सर्वे से 383 करोड़ की बचत, सड़क सुरक्षा परियोजना भी लागू

    चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गठित सीएम फ्लाइंग स्क्वाड राज्यभर में पंजाब मंडी बोर्ड और पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए जा रहे ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रख रहा है। यह निगरानी राज्य सरकार द्वारा 4,150 करोड़ रुपये की लागत से 19,491 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण और मरम्मत से संबंधित शुरू किए गए व्यापक परियोजना का हिस्सा है।

    कृषि मंत्री ने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि कोई ठेकेदार सामग्री की गुणवत्ता से समझौता करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वाड टीमें फील्ड में पूरी तरह सक्रिय हैं और अब तक सात जिलों में कार्यों का निरीक्षण कर चुकी हैं। इन जिलों में फरीदकोट, एस.बी.एस. नगर, तरन तारन, श्री मुक्तसर साहिब, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर शामिल हैं। खुड्डियां ने बताया कि पंजाब में कुल 30,237 लिंक सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 64,878 किलोमीटर है। इनमें से 33,492 किलोमीटर सड़कें पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं और 31,386 किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब 19,491.56 किलोमीटर लंबाई वाली कुल 7,373 लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन से संबंधित परियोजना शुरू कर रही है।

    उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें पांच वर्षों के रखरखाव का खर्च भी शामिल है। इनमें से 3,424.67 करोड़ रुपये मरम्मत और उन्नयन पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 725.75 करोड़ रुपये पांच वर्षों के रखरखाव पर खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के लिए किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप 383.53 करोड़ रुपये की बचत हुई है। कृषि मंत्री ने बताया कि धुंध या अंधेरे के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत और उन्नयन की गई लिंक सड़कों पर 91.83 करोड़ रुपये की लागत से एक विशेष सड़क सुरक्षा परियोजना लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि धुंध या अंधेरे में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिंक सड़कों के दोनों किनारों पर तीन इंच चौड़ी सफेद पट्टी पेंट की जाएगी।

  • Punjab News: गोली लगने से पूर्व पार्षद की मौत

    Punjab News: गोली लगने से पूर्व पार्षद की मौत

    पटियालाः जिले के पूर्व अकाली पार्षद की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बॉबी मान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बॉबी मान अकाली दल सरकार के दौरान इलाके के पार्षद थे। पुलिस ने बताया कि आज महावीर मंदिर चौक स्थित बॉबी ने आवास में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

  • देहरा के चुनाव में वोट चोरी के लिए सुक्खू सरकार ने सारी मर्यादाएं लांघी: जयराम ठाकुर

    देहरा के चुनाव में वोट चोरी के लिए सुक्खू सरकार ने सारी मर्यादाएं लांघी: जयराम ठाकुर

    मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर निकाला सुख की सरकार का गोल्डन पीरियड

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ नहीं जमा करवा पाई लेकिन पालमपुर यूनिवर्सिटी के 40 हेक्टेयर जमीन बेच दी

    मित्रों का भला, सत्ता समर्थित भ्रष्टाचार, विकास परियोजनाओं में अड़ंगा और तालाबाजी सरकार की उपलब्धि 

    देश और हिमाचल सरदार पटेल का कृतज्ञ, एक भारत श्रेष्ठ भारत उनका सपना

    ऊना/सुशील पंडित: धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार के नाम से व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार चलाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 3 साल के कार्यकाल में सिर्फ दुख ही दुख दिए हैं। सरकार का 3 साल का कार्यकाल परिवार और मित्रों के भले के लिए ही समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में सरकार द्वारा सत्ता समर्थित भ्रष्टाचार, अराजकता, माफियाराज को संरक्षण मिला जिसकी कीमत पूरे प्रदेश के लोग चुका रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग आपदा से जूझ रहे हैं, बेघर है, अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। उनका भला करने की बजाय मुख्यमंत्री बिहार के चुनाव में प्रचार करने में जुटे हैं। जब मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में विपक्ष के दबाव में आपदा पर चर्चा हो रही थी तो भी मुख्यमंत्री बिहार में ही थे और वोट चोरी का अभियान चला रहे थे। जबकि हकीकत यह है कि देहरा के उपचुनाव में अपनी पत्नी को जिताने के लिए उन्होंने वोटो की डकैती के लिए जो कुछ कर सकते थे,  वह किया। देहरा समेत अन्य उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने सरकार के दुरुपयोग की सारी सीमाएं लांघ दी और संविधान की जमकर धज्जियां उड़ाई। विधानसभा के नियमों का भी अपमान किया। विधानसभा में जब देहरा में महिला मंडलों को कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग का विवरण और कारण पूछा गया तो सरकार ने जानकारी जुटाने का हवाला दिया। जबकि आर लटीआई के माध्यम से वही सूचना अन्य लोगों द्वारा प्राप्त की जा चुकी थी।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 3 साल का कार्यकाल जिसे सरकार का गोल्डन पीरियड कहा जाता है उसे हवा में निकाल दिया। 3 साल के कार्यकाल में देश से लेकर विदेश तक, सदन से लेकर सड़क तक मुख्यमंत्री ने सिर्फ और सिर्फ झूठ बोला। विधानसभा में झूठ बोला तो हमने उसके कागजात सभा पटेल पर रखे और अध्यक्ष महोदय को कहना पड़ा कि मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं। हाउस ऑफ़ लॉर्ड में संबोधन के नाम पर मुख्यमंत्री और उनकी पूरी मित्र मंडली ने झूठ बोला और उन्हें हाउस आफ लॉर्ड को संबोधित करने वाला देश का पहला मुख्यमंत्री बता दिया। जबकि उस समय वहां पर हाउस आफ लॉर्ड की प्रोसिडिंग्स ही नहीं चल रही थी। हाउस ऑफ़ लॉर्ड ने भी उसे झूठा बताया। इसी तरीके से पूरे 3 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के झूठों की एक लंबी फेहरिस्त है। जिससे यह साफ होता है कि यह सरकार प्रदेश का भला करने की बजाय मित्रों और परिवार का भला करने में ही मशगूल है। प्रदेश का विकास करने की इसकी कोई नीयत नहीं है। पूरे प्रदेश में विकास के काम ठप हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कर्ज और मुख्यमंत्री के झूठ का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने पद की  गरिमा हर दिन गिराते जा रहे हैं। बिहार में जाकर उन्होंने जो भी झूठ बोला प्रदेश के लोगों ने उसका तुरंत फैक्ट चेक कर दिया। पूरा सोशल उनके झूठों के फैक्ट चेक से भरा पड़ा है। हमारी सरकार के दौरान वृद्धा पेंशनर्स की आयुसीमा को 80 से घटकर 60 वर्ष करने के कारण जो पेंशनर्स जुड़े थे उन्हें ही अपनी उपलब्धि बता दी। बुजुर्गों की पेंशन किया फैसला हमने अपने पहले कैबिनेट में किया था क्योंकि हम यह मानते हैं कि जिन बुजुर्गों के दम पर हमने दुनिया देखी उनका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।

    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जयराम ठाकुर में सुख की सरकार द्वारा कांगड़ा के साथ किए गए भेदभाव के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस के लिए हमारी सरकार द्वारा सारी कार्रवाई पूरी कर दी गई थी। अभी सरकार को मात्र 30 करोड रुपए जमा करने हैं। जिसे विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण शुरू हो सके। लेकिन यह सरकार 30 करोड रुपए 3 साल बीतने के बाद भी जमा नहीं कर पाई जबकि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन का 40 हेक्टेयर हिस्सा बेच दिया। इसके खिलाफ पालमपुर विश्वविद्यालय से जुड़े पूर्व छात्र वह ने लोगों ने न्यायालय में अपील की और उस फैसले पर रोक लगी, लेकिन वर्तमान सरकार अभी भी उसे फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही है जिससे विश्वविद्यालय की जमीन अपने करीबियों को बेची जा सके। विश्वविद्यालय की जमीन पर रिसर्च और अध्ययन से जुड़े काम करवाने की बजाय उस पर व्यवसाय करने वाले मुख्यमंत्री कितने विजनरी हो सकते हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 3 साल का कार्यकाल अड़ंगेबाजी, जिद और ताले बाजी में निकाल दिया है। इस सरकार को कम शब्दों में कहा जाए तो कर और कर्ज की सरकार है। अपनी जनता पर टॉयलेट टैक्स से लेकर बिजली तक के टैक्स लादे और हर दिन 33 करोड रुपए से ज्यादा का कर्ज लिया। हर दिन एक से ज्यादा स्कूल, हर हफ्ते दो अस्पताल, हर दिन दो से ज्यादा संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड ही सरकार की कुल जमा उपलब्धि है। जिसका प्रचार मुख्यमंत्री को देश विदेश में घूम कर करना चाहिए।

    देश और हिमाचल सरदार पटेल का कृतज्ञ 

    राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज धर्मशाला में “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ शहर के शिल्ला चौक से आरंभ होकर दाड़ी मेला ग्राउंड तक संपन्न हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और हिमाचल प्रदेश सरदार पटेल का कृतज्ञ है। हिमाचल की 30 से ज्यादा रियासतों के विलय को जिस सम्मान और समन्वय के साथ उन्होंने अंजाम दिया वह उनके हिमाचल के प्रति भावनात्मक लगाव को प्रदर्शित करता है। सरदार हमेशा हिमाचल प्रदेश का मस्तक कहते थे। एक भारत श्रेष्ठ भारत उनका ही सपना था जिसे आज देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस देश की एकता, अखंडता और समरसता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विधायक डॉ राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सर्वीण चौधरी, पूर्व विधायक अरुण कुमार “कूका”, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, तपन मिन्हास, रवि दत्त शर्मा, देवेन्द्र कोहली, रंजू रस्तोगी, मोनी धीमान और डॉ. विशाल नेहरिया समेत भाजपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • 2 स्कूलों में अजगर और सांप निकलने से मचा हड़कंप, हेड कांस्टेबल ने दिखाई बहादुरी, बचाई जान, देखें वीडियो

    2 स्कूलों में अजगर और सांप निकलने से मचा हड़कंप, हेड कांस्टेबल ने दिखाई बहादुरी, बचाई जान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में हेड कांस्टेबल ने 2 दिन में अलग-अलग स्कूलों से सांप पकड़ बच्चों की जान बचाई। दरअसल, जब से हरियाणा के ओपी सिंह ने डीजीपी पद ज्वाइन किया है, तब से हरियाणा पुलिस एक नए उमंग और स्फूर्ति से काम करती नजर आ रही है। ऐसा की वाक्या देखने को मिला हरियाणा के पंचकूला से जहां से हरियाणा की एक हेड कांस्टेबल ने स्कूलों के बच्चों की जान जोखिम से निकाली। हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी आज कल स्टेट क्राइम ब्रांच में अपनी ड्यूटी निभा रही है।

    लवकेश कुमारी ने बताया कि पहले मामले में नांगल गांव मोगीनंद में एक स्कूल में क्लासरूम में अजगर निकलने की सूचना मिली। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। और बहादुरी से हेड कांस्टेबल ने किताबों और स्कूल बैग के बीच छुपा हुआ था। जिसको बहुत मशक्कत के बाद हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने उस अजगर ने एक डिब्बे में डालकर सुरक्षित मोरनी के जंगलों में छोड़ा। लवकेश कुमारी ने बताया कि यह अजगर 5 से 6 फुट का था और यह जकड़ कर मार देता है। हेड कांस्टेबल ने समय पर पहुंचकर बच्चों की जान बचाई।

    दूसरा मामला सेक्टर 20 के सरकारी से आया जहां एक सांप मिलने की सूचना मिली। जो एक सांप बच्चों के झूलो पर बच्चों ने देखा और अध्यापिका को बताया तभी वहां की अध्यापिका ने लवकेश कुमारी को स्कूल में बुलाया और लवकेश कुमारी ने स्कूल के झूलो से सुरक्षित उस सांप को प्लास्टिक के टिब्बा में डालकर मोरनी के जंगलों में छोड़ा। लवकेश कुमारी ने बताया कि इस सांप का नाम रस्लवाईपर था। ये सांप सबसे खतरनाक और विषैला होता है। भारत में पाए जाने वालों में से एक खतरनाक सांप होता है। इसके जहर का असर बहुत जल्दी होता है। काटने के बाद किडनी और हर्ट को जायदा नुकसान पहुंचाता है। जिस जगह काटता है, वहीं से जहर फैल जाता है। 20 मिनट्स के अंदर व्यक्ति की मौत हो जाती है। काटने के बाद व्यक्ति का खून जमा देता है। जिस जगह काटता है, उस जगह को ही काटना पड़ता है।

    इस हेड कांस्टेबल की तारीफ आज कल स्कूल के कई व्हाट्सएप ग्रुप में चल रही है। और काफी टीचरों के स्कूल के बच्चों की रोल मॉडल बनती जा रही है हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी। हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी के साथ उनके पति परवीन कुमार जो पंचकूला कोर्ट में कार्यरत है। वो भी उनका साथ देते है। दोनों ने बताया कि करीब 2 सालों में करीब 600 से 700 सांपों को रेस्क्यू करके सुरक्षित। गगर नदी और मोरनी के जंगलों में छोड़ा है। दोनों पुलिस की नौकरी के साथ साथ ये बिल्कुल फ्री सेवा कर रहे है।

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी के कत्ल मामले में SSP Ankur Gupta ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी के कत्ल मामले में SSP Ankur Gupta ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारक कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय तेजपाल निवासी गांव गिद्दड़विंडी के रूप में हुई है। वहीं मामले को लेकर एसएसपी अंकुर गुप्ता ने चौकाने वाले खुलासे किए है। एसएसपी ने बताया कि 2.50 बजे तेजपाल और हनी रोमी में हाथापाई हुई थी। जहां तेजपाल की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम हनी रोमी और काला रोमी ने दिया है और दोनों रोमी गांव के रहने वाले है। दोनों आरोपी सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर भागे है।

    दोनों में पुरानी रंजिश थी और पुरानी रंजिश के तहत ही कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के साथ तेजपाल का पहले भी 2 से 3 बार विवाद हुआ था। हालांकि उस दौरान लोकल पुलिस को दोनों पक्षों द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई थी। जांच में सामने आया है कि गगन मोगा का रहने वाला भी केस में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस केस में कुल 4 लोग शामिल थे और सभी की पहचान कर ली गई है।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता देंकि आरोपियों ने आधे घंटे तक पहले कबड्डी खिलाड़ी को बेरहमी से पीटा और उसके बाद गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। हैरानी की बात यह है कि जिस अस्पताल के बाहर हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि उक्त अस्पताल के कैमरे बंद पाए गए।