Blog

  • Jalandhar News: Dilkusha Market में M/S Pradeep International के गोदाम पर ड्रग्स विभाग की दबिश

    Jalandhar News: Dilkusha Market में M/S Pradeep International के गोदाम पर ड्रग्स विभाग की दबिश

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशा विरोधी मुहिम के तहत ड्रग्स विभाग की टीम ने Jalandhar के दिलकुशा मार्कीट में दबिश दी। इस दौरान टीम ने मार्कीट के एक होलसेलर के बिना लाइसैंस वाले गोदाम पर छापामारी करते हुए 9,46,120 रुपए से अधिक की दवाइयां जब्त की।

    यह भी पढ़े:  Punjab News: Olmpian Manu Bharkar पहुंची Wagha Border, परिवार के साथ देखी Retreat Ceremony, देखें वीडियो

    मामले की जानकारी देते हुए जोनल लाइसैसिंग अथॉरिटी राजेश सूरी ने बताया कि ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर अनुपमा कालिया एवं परमिंदर सिंह तथा सीनियर असिस्टैंट दिनेश कुमार की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिलकुशा मार्कीट के होलसेलर मैसर्ज प्रदीप इंटरनैशनल के मालिक अजय कोचर के चहार बाग स्थित गोदाम पर छापामारी करके वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित साल्ट वाली दवाइयां बरामद की।

    उन्होंने बताया कि गोदाम का मालिक ड्रग्स विभाग की टीम को न तो उक्त गोदाम का कोई ड्रग्स लाइसैंस दिखा पाया और न ही दवाइयां की सेल परचेज का रिकॉर्ड था। टीम ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत कार्रवाई करते हुए सारी दवाइयां अपने कब्जे में ले ली। सूरी ने बताया कि जब्त की गई 7 प्रकार की दवाइयों की कीमत लगभग 9,46,120 रुपए बनती है।

  • Punjab News: Olmpian Manu Bharkar पहुंची Wagha Border, परिवार के साथ देखी Retreat Ceremony, देखें वीडियो

    Punjab News: Olmpian Manu Bharkar पहुंची Wagha Border, परिवार के साथ देखी Retreat Ceremony, देखें वीडियो

    अमृतसरः पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर आज पंजाब के अमृतसर पहुंची। जहां मनु भाकर ने अपनी फैमिली के साथ वाघा बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखी। इस दौरान मनु भाकर ने बीएसएफ जवानों की हौसला अफजाई की। वहीं अधिकारियों ने मनु भाकर का विशेष सम्मान भी किया।

    मनु भाकर ने बताया कि वह पंजाब में पहली बार आई है। सुना था कि अमृतसर में वाघा बार्डर है जहां भारत-पाक की सरहदें मिलती है। यहां एक तरफ भारत और दूसरी तरफ पाकिस्तान दिखाई देता है। जब परेड शुरू हुई तो मैं बहुत उत्साहित थी। आज रिट्रीट सेरेमनी देखकर मन को बहुत शांति मिली है। वहीं उन्होंने सभी को खेलों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

  • Jalandhar News: दुकान से Mobile छीनने आया लुटेरा, नकदी चुराकर फरार

    Jalandhar News: दुकान से Mobile छीनने आया लुटेरा, नकदी चुराकर फरार

    जालंधरः महानगर के थाना आठ के अंतर्गत आते परशुराम नगर में किराना दुकान पर बैठी महिला से दो झपटमार मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला से मोबाइल छीन ने पाए तो भागते समय काउंटर पर पड़ा 100 रुपये का उठा ले गए।

    दुकान मालिक साहिल ने बताया कि वह घर पर ही दुकान चलाता है। उसने बताया कि दोपहर को मां दुकान पर बैठी थीं, तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए ओर चीज मांगने लगे। मां सामान देने लगी तो युवक मां से फोन छीनने की कोशिश करने लगे। मां ने दोनों युवकों का विरोध किया तो मोबाइल जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर वह बाहर निकला तो दोनों युवक भागने से पहले काउंटर पर पड़ा 100 रुपये का नोट उठाकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत उसने थाना आठ की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: जालंधर के पत्रकार का नेपाल में निधन

    Jalandhar News: जालंधर के पत्रकार का नेपाल में निधन

    • जालंधर के पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का नेपाल में निधन
    जालंधर:  पत्रकार, स्वदेश नन्चाहल, का नेपाल के काठमांडू में निधन हो गया है। स्वदेश नन्चाहल अपने दोस्तों के साथ नेपाल की यात्रा पर गए थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वदेश की तबीयत बिगड़ने का कारण आक्सीजन की कमी था। उनकी स्थिति गंभीर हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनका इलाज नहीं हो सका और उनका निधन हो गया। स्वदेश और उनके साथियों ने नेपाल में श्री पशुपतिनाथ जी का दर्शन किया था और वे लौटने की योजना बना रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश स्वदेश की तबीयत ने उनके यात्रा को एक दुखद मोड़ दे दिया। स्वदेश की मौत के बाद पत्रकारों और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके योगदान और काम को लेकर लोगों में गहरा दुख और सम्मान व्यक्त किया जा रहा है।
  • Rashifal: आज का राशिफल: 14 सितंबर 2024

    Rashifal: आज का राशिफल: 14 सितंबर 2024

    आज का राशिफल: 14 सितंबर 2024: Rashifal, आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक शोभन योग रहेगा। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात 8 बजकर 33 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

    मेष राशि:
    आज आप नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, जिसे आप किसी खास मित्र से शेयर करेंगे और राहत पाएंगे। परिवार के साथ मूवी का प्लान बन सकता है और दोस्तों की बर्थडे पार्टी में भी शामिल होंगे। नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी।

    वृष राशि:
    आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी करीबी से आपको लाभकारी सलाह मिलेगी, जिसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। वित्तीय मामलों में लापरवाही न करें। यात्रा और मीडिया संबंधी व्यवसाय में नया मोड़ आ सकता है। ऑफिस के काम को समय पर पूरा करेंगे।

    मिथुन राशि:
    आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं और अच्छा समय बिताएंगे। महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने की संभावना है।

    कर्क राशि:
    आज राजनीतिक रिश्तों का लाभ मिलेगा और दिन के परिणाम अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन अधिक मेहनत की आवश्यकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और जूनियर आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे।

    सिंह राशि:
    आपकी पहले से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है, जिससे मन में खुशी रहेगी। जीवन में सुधार के लिए कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए अच्छी डाइट लें। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है।

    कन्या राशि:
    नई बिजनेस डील का ऑफर मिलेगा। बेटी के ससुराल पक्ष से खुशी की खबर मिल सकती है। धन में वृद्धि की संभावना है। घर में नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। छोटी बातों पर अधिक न सोचें, जिससे जीवन सहज रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

    तुला राशि:
    राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। आज किसी से उधार से छुटकारा मिलेगा और तनाव कम होगा। आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होगा।

    वृश्चिक राशि:
    आप कम समय में काम पूरा करने की कोशिश करेंगे और दिन मिला-जुला रहेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। रियल स्टेट में नया प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा और रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचें।

    धनु राशि:
    डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार अच्छा चलेगा और लवमेट के साथ दिन शानदार रहेगा। नया वाहन लेने का विचार कर सकते हैं और घर खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है।

    मकर राशि:
    आज अपनी बहन को गिफ्ट देने से रिश्ता मजबूत होगा। शॉपिंग का मन बना सकते हैं और किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से बिजनेस में मदद मिलेगी।

    कुंभ राशि:
    आज व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। छात्र एकांत में विचार करने से अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे।

    मीन राशि:
    सामाजिक कार्यों में योगदान देने से पहचान बढ़ेगी और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। बैंक कार्य में तेजी लाने की कोशिश करें। राजनीतिक लोगों से लाभदायक मुलाकात हो सकती है और घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चोरों को लोगों ने किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, VIDEO

    Jalandhar News: इस इलाके में चोरों को लोगों ने किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, VIDEO

    जालंधर, ENS: महानगर में लगातार चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं एक मामला अवतार नगर से सामने आया है। जहां साईकिल चोरी करने के मामले में नाबालिग और चोरी की साईकिल खरीदने वाले व्यक्ति को लोगों ने काबू किया। इलाका वासियों ने दोनों जमकर छित्तर परेड की।

    मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसके बेटे का साइकिल चोरी हो गया था। लेकिन बेटे ने पिटाई के डर से साइकिल चोरी की बात मां को नहीं बताई, जबकि पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर को काबू कर लिया।

    चोर की पिटाई के बाद चोर ने बताया कि उसने साईकिल अवतार नगर में ही 12 नंबर गली में रहने वाले व्यक्ति को बेची है। परिजनों ने मौके पर जाकर व्यक्ति ने साइकिल बरामद कर ली। दोनों की पिटाई करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को काबू कर थाने ले गई। वही काबू किए गए चोर ने 2 अन्य जगह से साइकिल चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है।

  • Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर 9 mm के 15 राउंड के साथ NRI गिरफ्तार

    Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर 9 mm के 15 राउंड के साथ NRI गिरफ्तार

    अमृतसर: Punjab के अमृतसर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने एक NRI को गिरफ्तार किया है, जो 9 mm के 15 राउंड गोलियों के साथ अमरीका जा रहा था। आरोपी की पहचान न्यू जर्सी निवासी अमरदीप सिंह के रूप में हुई है।

    सूत्रों के अनुसार, अमरदीप सिंह अपने गांव गुरदासपुर से हाल ही में अमृतसर आया था और लंबे समय से यहीं था। जब उसकी फ्लाइट के लिए सामान की जांच की गई, तो CISF के जवानों ने उसके बैग से 9 mm की 15 गोलियां बरामद कीं।

    CISF सब इंस्पेक्टर केएस विक्टर ने अमृतसर एयरपोर्ट थाने में इस मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार होने के बाद अमरदीप सिंह की हालत बिगड़ गई, और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय देखभाल के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

    इस मामले की जांच जारी है, और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने ये गोलियां क्यों और किस उद्देश्य से ले जा रहा था।

  • जूस विक्रेता ने जूस में मिलाया पेशाब, पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

    जूस विक्रेता ने जूस में मिलाया पेशाब, पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

    गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक जूस विक्रेता पर आरोप है कि उसने अपने जूस में पेशाब मिलाया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को जूस विक्रेता आमिर को गिरफ्तार किया गया, और उसके बेटे को भी हिरासत में लिया गया। इस गिरफ्तारी की वजह ग्राहक द्वारा की गई शिकायतें थीं। पुलिस ने जब आरोपी के जूस स्टॉल की तलाशी ली, तो वहां से पेशाब से भरा एक प्लास्टिक का केन बरामद हुआ।

    ग्राहक लंबे समय से इस विक्रेता की शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इस मामले ने खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोपी पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने जनता से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की है।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में डॉक्टर की हड़ताल के चलते इमरजेंसी वार्ड से इलाज के बिना लौटे मरीज

    Jalandhar News: Civil Hospital में डॉक्टर की हड़ताल के चलते इमरजेंसी वार्ड से इलाज के बिना लौटे मरीज

    जालंधर, ENS: Jalandhar Civil Hospital में डॉक्टर की हड़ताल का मरीजों पर असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे की बगल में पोस्टर लगा है- ओपीडी बंद है। इसके ठीक ऊपर दूसरा पोस्टर है, जिस पर डॉक्टरों की मांगों और हड़ताल की जानकारी दी गई है। दूसरी तरफ पोस्टर पढ़ने वाले मरीज अलग से परेशान हैं। कइयों को इमरजेंसी वार्ड में इलाज मिल रहा है, लेकिन गंभीर मरीज वापस जा रहे हैं। कोलकाता में पहले महिला डॉक्टर से दरिंदगी की घटना पर तमाम डॉक्टरों ने आंदोलन किया, उसके बाद 9 सितंबर से 15 सितंबर तक पंजाब सरकार से संबंधित लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों हड़ताल पर हैं।

    शुक्रवार को अस्पताल में इलाज कराने वाले घटे, लेकिन जो पहुंचे, उन्हें खूब परेशानी हुई। दोपहर 12 बजे सिविल अस्पताल की ओपीडी बंद तो डॉक्टर धरने पर रहे। इस दौरान जो मरीज इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए आ रहे थे, इनमें एक मरीज के साथ एक अटेंडेंट को ही इमरजेंसी में प्रवेश की स्वीकृति मिली। गंभीर रूप से दो मरीज एंट्री ले रहे थे, उन्हें बेड पर शिफ्टिंग की तैयारी चल रही थी।

    सुबह से बड़ी गिनती में लोग दवा लेकर अपने- अपने घर लौट चुके थे। दूसरी तरफ दादा कॉलोनी से रामविलास पहुंचे। उनकी पत्नी गर्भवती है। वे जांच कराने लाए थे, लेकिन प्राइवेट अस्पताल में चले गए। इसी दौरान ऑटो रिक्शा पर बीमार महिला को परिवार लेकर आया, उसे इमरजेंसी में इलाज मिला। हड़ताल की अधिकतर लोगों को जानकारी मिल गई है। इस लिए मरीजों की संख्या 1000 की तुलना में करीब 300 रह गई।

    डॉक्टरों के संगठन पीसीएमएसए के प्रधान अखिल सरीन ने कहा कि 14 सितंबर को भी ओपीडी सेवा बंद रहेगी। शुक्रवार को संगठन ने अतिरिक्त डॉक्टरों को इमरजेंसी वार्ड में तैनात किया है। आधे पद खाली हैं, तैनात डॉक्टर दोगुना काम कर रहे हैं।

  • शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस निरीक्षक निलंबित, तीन और गिरफ्तार

    शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस निरीक्षक निलंबित, तीन और गिरफ्तार

    नागमंगला। कर्नाटक के नागमंगला में भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में एक पुलिस निरीक्षक को लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है तथा घटना के संबंध में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि मांड्या जिले के इस शहर में स्थिति सामान्य हो गई है, जहां बुधवार रात दो समूहों के बीच झड़प होने के बाद भीड़ के कई दुकानों और वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किए जाने से तनाव पैदा हो गया था।

    पुलिस ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, फिर भी शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और एहतियात के तौर पर 14 सितंबर तक चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन और गिरफ्तारियों के साथ गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। पहले गिरफ्तार किए गए 52 लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की एक टीम ने भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

    मांड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालदंडी ने बताया कि नागमंगला टाउन थाने में तैनात पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को शोभायात्रा के दौरान हुई झड़पों के संबंध में लापरवाही बरतने के लिए बृहस्पतिवार शाम को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा, “यहां स्थिति शांतिपूर्ण है और पहले से ही गिरफ्तार किए गए 52 लोगों के अलावा, हमने घटना के संबंध में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और निषेधाज्ञा 14 सितंबर तक लागू रहेगी।”