Blog

  • पंजाबः Fruit मंडी में सरेआम गुंडागर्दी, हमलावारों ने तेजधार हथियार से दुकानदार पर किया हमला, कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः Fruit मंडी में सरेआम गुंडागर्दी, हमलावारों ने तेजधार हथियार से दुकानदार पर किया हमला, कई घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले के हाल गेट के पास फ्रूट मंडी में सरेआम गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। बताया जा रहा है कि 25 से 30 लोगों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिससे 10 से 12 लोग घायल हो गए। इस मौके पर पीड़ित दुकानदार द्वारा बताया जा रहा है कि रेहड़ा साइड लेने को लेकर पहले उन लोगों ने उनसे बहसबाजी की, जिसके बाद उन्होंने 25 से 30 लोगों को हथियार के साथ बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    पूरे बाज़ार में ईंट-पत्थर चलाये गये। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दुकानदार द्वारा बताया जा रहा है कि पहले रेहड़ा साइड करने को लेकर रेहड़े वाले व दुकानदार के बीच बहस हुई, जिसके बाद दुकानदारों ने 25 से 30 लोगों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। दुकानदार द्वारा कहा जा रहा है कि उनके पास कृपाण, कांच की बोतलें, बेसबॉल और कई अन्य हथियार थे, जिनसे उन्होंने हमला किया और उनके 10 से 12 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    पुलिस अधिकारी द्वारा बताया जा रहा है कि हाल गेट के पास फ्रूट मार्केट में एक दुकानदार पर करीब 25 से 30 लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया और उनमें से 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • IIIT ऊना को उन्नत टीकाकरण डेटा प्रणाली के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ

    ऊना/ सुशील पंडित : IIIT ऊना को श्री सिवासुब्रमणिया नादर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई, तमिलनाडु के साथ मिलकर UNIHISID नामक एक नवाचारी प्रणाली के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह नई तकनीक विभिन्न टीकाकरण प्रणालियों के एकीकरण को स्वचालित करती है और डेटा की गुणवत्ता में सुधार करती है। UNIHISID चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, जो उच्च गुणवत्ता वाला डेटा प्रदान करती है जिससे चिकित्सा इतिहास को बेहतर समझने में मदद मिलेगी और नीति-निर्माण और निर्णय-निर्माण में सहायता मिलेगी। 

    IIIT ऊना के निदेशक, प्रो. मनीष गौर, इस खबर को साझा करते उन्होंने कहा, “यह प्रगति स्वास्थ्य सेवा में सुधार के प्रयास में एक बड़ा कदम है और यह सुनिश्चित करती है कि सभी को सटीक और प्रभावी चिकित्सा देखभाल प्राप्त हो। एक युवा संस्थान के रूप में, IIIT ऊना के लिए यह हमारे औद्योगिक विकास से जुड़े विश्व स्तरीय शोध के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
  • पंजाबः PM मोदी की रैली से पहले दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

    पंजाबः PM मोदी की रैली से पहले दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

    पटियालाः दिल्ली के बाद अब पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरुपवंत सिंह पन्नू ने ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर मौजूद बताई जा रही है। दरअसल 23 मई को पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उससे पहले पटियाला में खालिस्तानी नारे दीवारों पर लिखे गए हैं। इसलिए पुलिस भी हरकत में आ गई है और स्थिति पर बेहद करीबी से नजर रखी जा रही है।

    दिल्ली में भी लिखे जा चुके हैं खालिस्तानी नारे

    इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी खालिस्तान के समर्थन में एक बार फिर से नारे लिखे जाने का मामला सामने आ चुका है। करोलबाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के नीचे खालिस्तान के समर्थक नारे लिखे गए हैं। पुलिस भी मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस ने इन नारों को मिटाया था. ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ वाले नारे आखिर लिखे किसने, पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फटेज भी खंगाले गए। अमेरिका में बैठा खालिस्तानी गुरुपवंत सिंह पन्नू सोशल मीडिया पर नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी ले चुका है। इस मामले में मेट्रो पुलिस ने भी केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं देश विरोधी इन नारों को मिटा दिया गया है।

    कौन है गुरुपवंत सिंह पन्नू?

    गुरुपवंत सिंह पन्नू इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। दरअसल अमेरिका में उसकी कथित तौर पर हत्या की कोशिश की गई थी। हत्या की साजिश का आरोप भारत पर लगाया गया। लेकिन भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं रूस का भी कहना है कि अमेरिका के पास इसे लेकर भारत के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। उसी गुरुपवंत सिंह पन्नू ने अब दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी ली है।

  • सीनियर डिप्टी मेयर को मिली धमकी, जान का खतरा बताकर SSP को दी शिकायत

    सीनियर डिप्टी मेयर को मिली धमकी, जान का खतरा बताकर SSP को दी शिकायत

    चंडीगढ़ः सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू को अपनी जान का खतरा बताते हुए चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर को एक शिकायत भेजी है। इस शिकायत में उन्होंने कहा है कि 19 मई को पांच लोग उनके घर के बाहर आकर उन्हें धमकी देकर गए हैं। आरोपियों ने आगे देख लेने के लिए भी बोली है। सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत ने बताया कि वह अपने दो नाबालिग बच्चे और पत्नी के साथ यहां पर रहते हैं। लेकिन हर रोज इस तरह की घटनाएं यहां पर होती रहती हैं। कुलजीत सिंह ने बताया कि 2022 में भी उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत दी थी।

    लेकिन पुलिस की तरफ से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह आजकल लोकसभा चुनाव को लेकर दिनभर घर से बाहर रहते हैं। लेकिन उन्हें अपने बच्चों की चिंता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इस इलाके में पुलिस की तरफ से न तो किसी प्रकार की कोई गश्त की जाती है, न ही यहां पर कोई पुलिस बीटबॉक्स बना है। पीड़ित कुलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास एक लाइसेंसी हथियार हैं, लेकिन चुनाव के कारण वह भी पुलिस स्टेशन में जमा है। इस कारण उन्हें अपनी सुरक्षा में खतरा लगता है। पुलिस को इस इलाके में अपनी चौकसी बढ़ानी चाहिए। पिछले दिनों कई दुकानों से यहां पर चोरी भी हुई है। इसके बाद भी पुलिस इस इलाके पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्हें अपनी सुरक्षा से ज्यादा इलाके के लोगों की सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। वह इस पर काम कर रहे हैं।

  • इस मामले में ACP गिरफ्तार, छापे में मिली करोड़ों की प्रॉपर्टी

    इस मामले में ACP गिरफ्तार, छापे में मिली करोड़ों की प्रॉपर्टी

    हैदराबाद: तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) ACP उमा महेश्वर राव को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उमा महेश्वर राव साहित्य इंफ्रा मामले की जांच के लिए मुख्य विशेष अधिकारी थे, जो कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी  का मामला है। ACB की तलाशी अशोक नगर में उमा महेश्वर राव के घर, और हैदराबाद में उनके दोस्तों के कुछ घरों, सीसीएस कार्यालय और आंध्र प्रदेश में 2 अलग-अलग स्थानों पर 10 घंटे से अधिक समय तक चली।

    ACB अधिकारियों ने राव की 17 संपत्तियों की पहचान की है, जिसमें घटकेसर में 5 संपत्तियां शामिल हैं। छापेमारी कर रहे अधिकारियों के होश उस समय फाख्ता हो गए जब उन्होंने राव के आवास से 600 ग्राम सोने के अलावा 38 लाख रुपये नकद बरामद किए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कथित तौर पर उमा महेश्वर राव के बैंक लॉकरों की भी पहचान की और कुछ महत्वपूर्ण संपत्ति दस्तावेज बरामद किए। राव पर इब्राहिमपटनम के ACP के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।

    आरोप हैं कि राव ने साहित्य इंफ्रा मामले में आरोपियों से पैसे वसूले थे और भूमि विवाद में पीड़ितों के बजाय अपराधियों का समर्थन करके बड़ी रकम एकत्र की थी। ACP उमा महेश्वर राव पर यह भी आरोप है कि उन्होंने BJP नेता चरण चौधरी को धमकी दी थी और कथित तौर पर टास्क फोर्स के डीसीपी राधाकिशन राव की मदद से चरण के दोस्तों के जरिए 30 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। अब राव के ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः सरकारी दफ्तर में ओवरफ्लो हो रहा पानी, दूसरी ओर पीने को तरस रहे लोग, वीडियो वायरल

    पंजाबः सरकारी दफ्तर में ओवरफ्लो हो रहा पानी, दूसरी ओर पीने को तरस रहे लोग, वीडियो वायरल

    बठिंडा : पंजाब में गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल है।  शहर से लेकर गांव तक बढ़ते गर्मी के प्रकोप से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा तपती गर्मी के साथ चिलचिलाती धूप का असर ओर अधिक परवान चढ़ने के संकेत है। बढ़ती गर्मी के साथ पानी की किल्लत के मामले भी हर रोज सामने आते है।

    बठिंडा के कई इलाकों में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है। वही ऐसा मामला सामने आया है, जहां पानी का दुरुपयोग हो रहा है। सरकारी दफ्तर में पानी ओवरफ्लो हो रहा है। पावर हाउस के कार्यालय के ऊपर बनी पानी की टंकी में साफ पानी बह रहा है और किसी को पानी की सुध नहीं है। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

  • चुनाव आयोग का एक्शनः  जालंधर-लुधियाना के कमिश्नर का किया ट्रांसफर

    चुनाव आयोग का एक्शनः  जालंधर-लुधियाना के कमिश्नर का किया ट्रांसफर

    चंडीगढ़ः भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को गैर-चुनाव कर्तव्यों में स्थानांतरित कर दिया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पंजाब के दो पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर गैर-चुनावी ड्यूटी पर लगा दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि स्वप्न शर्मा, आईपीएस (आरआर: 2009), जो वर्तमान में जालंधर के पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं और कुलदीप चहल, आईपीएस (आरआर: 2009), जो वर्तमान में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं, उनको उनके वर्तमान पदों से हटाकर स्थानांतरित कर दिया गया है। 

    पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में, ईसीआई ने निर्देश दिया है कि दोनों अधिकारियों को गैर-चुनावी ड्यूटी पर लगाया जाए। इसके अतिरिक्त, आयोग ने मुख्य सचिव से जालंधर और लुधियाना में भरे जाने वाले दोनों पदों के लिए तीन-तीन योग्य अधिकारियों का पैनल उपलब्ध कराने को कहा है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चारों जगहों पर स्टार प्रचारक पहुंचने लगे हैं। हरियाणा में 25 जून को वोटिंग होगी। जबकि पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में 1 जून को वोट डलेंगे। परिणाम 4 जून को आएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी हरियाणा में आज 3 जगह कार्यक्रम है। वह चरखी-दादरी और सोनीपत में रैली करेंगे। इसके बाद शाम को पंचकूला में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 

  • पंजाब : वाहनों की फर्जी RC बनाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

    पंजाब : वाहनों की फर्जी RC बनाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

    मोहाली : पुलिस ने वाहनों का फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) तैयार करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष पुत्र मंगत राम निवासी ग्राम रायपुर थाना सोहना, अर्जुन कुमार पुत्र हरक बहादुर निवासी ग्राम रायपुर थाना सोहना,  सरवन प्रजापति पुत्र स्वर्गीय खुरचन प्रजापति निवासी दशमेश कॉलोनी, हीरा सिंह उराव हरि उर्फ ​​हनी पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गुरुनानक कॉलोनी जिला हनुमानगढ़ के तौर पर हुई है। आरोपियों से 17 फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 2 कम्प्यूटर प्रिंटर, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर की बोर्ड बरामद की। 

     जानकारी देते हुए आईपीएस डा. ज्योति यादव ने प्रेस को बताया कि डॉ. संदीप कुमार गर्ग, आईपीएस हरवीर सिंह अटवाल, पीपीएस, कप्तान पुलिस (शहरी) और हरसिमरत सिंह बॉल, पीपीएस, वरिष्ठ कप्तान पुलिस, एसएएस नगर द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत बुरे तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान उप पुलिस कप्तान (शहरी 2) इंस:जसप्रीत सिंह, मुख्य अधिकारी, थाना सोहाना के नेतृत्व में मुखबिर खास की टीम ने फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करने वाले गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी हर्ष और अर्जुन कुमार से की गई पूछताछ और मामले में सरवन प्रजापति और हीरा सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पहला मुकदमा नं.439 दिनांक  21.10.2022 ए/डी 420,465,467,468,471,120 बी, बी:डी, 25 आर्म्स एक्ट, थाना जीरकपुर व मुकदमा नं. 69 दिनांक 02.03.2023 A/D 302,201,406, 420,120B Bhd थाना सिटी खरड़, SAS नगर, प्रथम दर्ज है, जो नाभा जेल में बंद था, दिनांक 18.05.2024 को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मामले में गिरफ्तार किया गया है।

  • रोड शो के दौरान भिड़े कांग्रेसी, धक्का-मुक्की के बाद जमकर हुआ हंगामा

    रोड शो के दौरान भिड़े कांग्रेसी, धक्का-मुक्की के बाद जमकर हुआ हंगामा

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में आज सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के प्रचार में निकाले जा रहे रोड शो में हंगामा हो गया। कांग्रेसी वर्कर आगे रहने के चक्कर में एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। वहीं कांग्रेस वर्करों को भिड़ता देख कांग्रेसी नेता बगले झांकते नजर आए। कुछ मिनट बाद आखिरकार नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को अलग किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

    जानकारी के अनुसार टोहाना में बुधवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो में कांग्रेसी नेता निशान सिंह, हरपाल सिंह बुडानिया, बलजिंद्र सिंह ठरवी, जयपाल लाली सहित तमाम नेता अपने समर्थकों सहित शामिल हुए। इस दौरान सभी नेता और उनके वर्कर एक दूसरे से आगे रहने की होड़ में दिखे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हरपाल बुडानिया व उनके वर्करों को दूसरे कांग्रेसियों द्वारा पीछे करने का प्रयास किया गया। इसको लेकर उनमें झड़प हो गई। 

  • पंजाब में चुनावों को लेकर सुनील जाखड़ ने आयोग को लिखा पत्र, समय को लेकर की ये मांग

    पंजाब में चुनावों को लेकर सुनील जाखड़ ने आयोग को लिखा पत्र, समय को लेकर की ये मांग

    चंडीगढ़ : पंजाब में जिस तरह से गर्मी का प्रकोप चल रहा है और पिछले दिनों मौसम विभाग ने भी इसकी जानकारी साझा की थी और रेड अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद अब सुनील जाखड़ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि वोटिंग का समय सुबह 6 बजे से शाम करीब 7 बजे तक किया जाए ताकि मतदाता इस गर्मी में शाम को भी वोट डाल सकें। सुनील जाखड़ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि 01.06.2024 को होने वाले लोकसभा के आम चुनावों के अंतिम चरण के साथ पंजाब में तीव्र गर्मी की लहर का सामना करना पड़ेगा।

    जिससे मतदाताओं के लिए धूप में घंटों खड़े हाेकर वोट डालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाएगा, विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के लिए हाेगा। अधिक मतदान सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए मैं पंजाब भाजपा की ओर से अनुरोध करता हूं कि मतदान के घंटों को बढ़ाकर दिन के ठंडे समय को शामिल किया जाए और सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक मतदान की अनुमति दी जाए।