Blog

  • भुट्टो ने सीएम सूक्खू को भेंट किया 2,22,503 रुपये का ड्राफ्ट

    भुट्टो ने सीएम सूक्खू को भेंट किया 2,22,503 रुपये का ड्राफ्ट

    कुटलैहड़ की जनता सीएम राहत कोष में दे चुकी है अब तक 20,95,406 रुपये 
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में 2 लाख 22 हजार 503 रुपये का ड्राफ्ट शिमला में मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू से मुलाकात करके उन्हें प्रदान किया। ज्ञात रहे इससे पूर्व में भी कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सीएम राहत कोष में 18 लाख 72 हजार 903 रुपये का ड्राफ्ट बनाकर सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू को प्रदान किया है। 
    सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू ने बिधायक देवेंद्र भुट्टो व कुटलैहड़ विस क्षेत्र की समस्त जनता का बाढ़ पीड़ित परिवरों की मदद के लिए 20 लाख 95 हजार 406 की बड़ी राहत राशि देने और आभार प्रकट किया है। विधायक ने सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के साथ कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विकास और कुछ समस्याओं को लेकर चर्चा भी की। बहीं सीएम  ने कुटलैहड़ के विकास को ओर तेज़ी लाने का आश्वासन दिया। 
  • बीडीओ ऊना ने किया हस्त निर्मित राखी स्टाल का निरीक्षण

    बीडीओ ऊना ने किया हस्त निर्मित राखी स्टाल का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एमसी पार्क के समीप स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए राखी विशेष स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल पर हस्त निर्मित उत्पाद बिक्री हेतु रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह ने एक लाख 25 हज़ार के हस्त निर्मित उत्पाद बेचे हैं जिनमें राखियां, अचार, मुरब्बा, जूट बैग, पापड़, गोलगप्पे, रागी के बिस्किट एवं बांस से बने हुए घरेलू उपयोग का सामान सम्मिलित है। 
    उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को इस तरह के स्टॉल लगाने हेतु अवसर प्रदान किए जाते हैं  ताकि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हुए सभी सदस्यों को अपने आजीविका उपार्जन में मदद मिल सके।
    इस मौके एलएसईओ अंजू वाला, एलबीडीसी अमिता शर्मा, पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार, सह पंचायत निरीक्षक दीपक जोशी, मीना ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

    प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी द्वारा 5 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में हेल्पर के 6 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • ऑरो टैक्सटाइल बद्दी में भरें जाएंगे अप्रेंटिस व ऑप्रेटर के 100 पद

    ऑरो टैक्सटाइल बद्दी में भरें जाएंगे अप्रेंटिस व ऑप्रेटर के 100 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ ऑरो टैक्सटाइल बद्दी द्वारा शुक्रवार 1 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में अप्रेंटिस और ऑप्रेटर के 100 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को पहले माह 10 हज़ार, दूसरे माह 10 हज़ार 200, तीसरे माह 10 हज़ार 500 तथा प्रमोशन के बाद 12 हज़ार 284 रूपये वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त छह माह का अटेंडेंस प्रोत्साहन के रूप में 750 रूपये भी दिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 
  • विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 2 सितम्बर को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12 बजे ऊना पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12.30 बजे समस्त जिलाधिकारियों के साथ जिला के बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा ऊना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।
  •  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत  कार्यक्रम आयोजित 

     राजकीय महाविद्यालय बंगाणा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत  कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा बीसीए और बीबीए विभाग द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत  एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा थे। मंच का संचालन सबिता और इंदू ने किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस शुभ अवसर पर विभाग द्वारा मेरी माटी, मेरा देश, थीम के तहत विभिन्न तरह के गतिविधियां अयोजित की गई। इन गतिविधियों में भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठन ,समूह गान देश ,भक्ति गान और देशभक्ति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीसीए प्रथम स्तर की छात्रा दीक्षा ने, द्वितीय वर्ष की छात्रा हेमलता ने तृतीय स्थान हितेश ने प्राप्त किया।
    एकल गान में  प्रथम स्थान मोहित ने और द्वितीय स्थान पायल सोनी ने प्राप्त किया। समूह गान में प्रथम स्थान शुभम एंड फ्रेंड्स ने और द्वितीय अंचल एंड फ्रेंड्स ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार ने छात्रों को संबोधन करते हुए कहा कि मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान भारत की भूमि और वीरता का जश्न मनाने का एक अभियान है। यह अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव का अंतिम भाग है, जो 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ और इसमें जनता की काफी भागीदारी रही है। मेरी माटी मेरा देश अभियान का लक्ष्य चल रही गतिविधियों में भाग लेकर सभी को देशभक्ति और अपने देश के प्रति प्रेम की भावना पैदा करना है। अंत में कार्यक्रम के इंचार्ज प्रोफेसर मुकेश ने  मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। इस विशेष अवसर पर एच.ई.आई.एस. कॉर्डिनेटर,  प्रोफेसर रेखा शर्मा, अनु अत्री , एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर मुकेश और बीबीए- बीसीए विभाग के फैकल्टी मेंबर उपस्थित रहे।
  • समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर वर्ग का सहयोग जरूरी: सुरिंद्र ठाकुर

    समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर वर्ग का सहयोग जरूरी: सुरिंद्र ठाकुर

    मैराथन का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना: मनोज कुमार
    उपमंडल बंगाणा के 40 स्कूलों  के 160 बच्चों ने मैराथन में लिया भाग
    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर ने की। ओर नशे के खिलाफ मैराथन को उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि 5 किलोमीटर की  मैराथन दौड़ मंदली सकूल से शुरू हुई तथा बल्ह खोली होते हुए वापिस मंडली में समाप्त हुई। इस मैराथन में उपमंडल बंगाणा के 40 स्कूलों के 160 बच्चों द्वारा भाग लिया गया। उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मैराथन को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों में नशे के खिलाफ  जागरूकता फैलाना है। नशा हमारे समाज के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही है जिसकी चपेट में हमारे युवा पीढ़ी आ चुकी है इस समस्या से निजात व लोगों को जागरूक करने के लिए आज मंथली स्कूल में मैराथन का आयोजन किया गया इस मैराथन में  उन्होंने बताया कि 9वी और 10वी क्लास के मैराथन में राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठ्यानी के प्रिंस बंगा ने प्रथम, मंदली स्कूल के मोहित मान ने द्वितीय व डी. ए. वी. लठ्यानी स्कूल के मनोज भारद्वाज ने तृतीय स्थान हासिल किया तथा 11वी और 12वी क्लास की मैराथन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के साहिल बंगा ने प्रथम ब  द्वितीय स्थान रायपुर स्कूल से ही शिवम परमार ने ओर तृतीय स्थान अरलू स्कूल के निखिल ने प्राप्त किया। इस मैराथन में किसी भी प्रकार की  आपातकालीन स्थिति से निपटने के  लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय सहायता के लिए एम्बूलेंस और पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था का प्रबंध किया गया। जिसके बाद बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूकता का संदेश दिया गया ब बच्चो को नशे खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी  के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, नायब तहसीलदार बिहडू रमन कुमार, मंदली उप प्रधान कैप्टन रघुवीर सिंह ब विभिन्न स्कूलों से आय प्रिंसीपल ब अध्यापक गण उपस्थित रहे।
    समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए रैडक्रॉस सोसाइटी का करें सहयोग, सुरिंद्र ठाकुर
    राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजिक सुरिन्दर ठाकुर ने कहा कि अगर अपने बच्चों के भविष्य को उजबल करना चाहते है। और समाज को नशा मुक्त बनाने का सपना देख रहे है। तो हर बर्ग को रैडक्रॉस सोसाइटी का साथ देना होगा। ठाकुर ने कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी समाज मे बेहतर और अच्छे कार्यो के लिए जानी जाती है। और सोसाइटी हर समय समाज और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की मुहिम छेड़ चुकी है। ठाकुर ने कहा कि राज्य के युवा बर्ग का भविष्य तभी उज्वल होगा। जब हमारा समाज नशा मुक्त बनेगा।
  • कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए नई योजनाएं शुरू करने बारे जागरूकता शिवर आयोजित

    कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए नई योजनाएं शुरू करने बारे जागरूकता शिवर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: आज बगांणा विकास खण्ड की प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए ऊना जिला सहकारी विकास संघ सीमित ( ऊनकोफैड) व हिमकोफैड शिमला के संयुक्त तत्वावधान सहकारी सभा चौकीमनियार में केंद्र सरकार द्वारा सभाओं के लिए नई योजनाओं को शुरू करने की जानकारी देने व सभाओं की प्रबंधक कमेटियों को उनके निष्पादित कार्यों की जानकारियों से शिक्षित करने बारे जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया।जिसमें ऊनकोफैड ऊनकोफैड के निदेशक बालक राम ,गफूर मोहम्मद सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार, एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह, जिला अकेक्षण सहकारी सभाएं रविंद्र जसवाल व हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। 
    इस जागरूकता शिवर मे सुआरीट, टकोली, भिडला, बड़ूहा, भलोण,भरमार, बड़ूही, पल्लियां, बौल, रोणखर, अम्बेहड़ा व चौकीमनियार आदि की कृषि सहकारी सभाओ की सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों व प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस शिवर के उद्घाटन सत्र पर ऊनकोफैड की और से सचिव अंकित बाली सहकारिता विभाग के अधिकारियों व सभाओं से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए इस शिवर की उपयोगिता की जानकारी दी। 
    शिवर के पप्रुख प्रवक्ता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा नवगठित सहकारिता मंत्रालय के स्वतंत्र गठन की जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में इस मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओ के लिये क्रांतिकारी निर्णय लिए है। अब देश में एक लाख प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं अपने ग्रामीण क्षेत्रों में पट्रोल पम्प, रसोई गैंस की ऐजंसी, सुविधा केंद्र, जनऔषधि केंद्र, कृषि के उपयोग में आने वाले संयंत्रों को सर्विस के लिए उपलब्ध करवाने आदि अन्य कई व्यवसायों को शुरू करनें के लिए अधिकृत किया हैं। इन सहकारी सभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों रुपये की लागत से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा हैं ताकि सभाओं की सारी कार्यप्रणाली सहकारिता विभाग की नजर में रहेगी तथा पारदर्शिता से आम जन का विश्वास भी अर्जित होगा। 
    उन्होंने सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों जोकि सहकारी नियम 49 व 50 में उल्लेखित है पर विस्तार सें चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभा की प्रबंधक समिति सभा के सभी कार्यों के लिए उत्तरदायी होती हैं। सभा का सचिव उनके द्वारा पारित प्रस्तावों व निर्देशों का पालन करता हैं। इसलिए सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सभी कार्यो के लिए कानून रूप में जिम्मेदार ठहराई जाती है । सभा की प्रबंधक कमेटी को सावधानी से कार्य निष्पादन करना चाहिए । प्रबंधक कमेटी किसी भी कानून के विरूद्ध किए गए कार्य से मुकर नही दे सकती हैँ। उन्होंने ने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि सहकारी सभाओ मे अपने कारोबार के विस्तार के लिए जो योजनाएं विविधिकरण घोषित की है अब इन योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेतित किया। 
    हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार ने अपने सम्बोधन में सहकारी सभा की संरचना, कार्यप्रणाली व प्रबंधकीय व्यवस्था व उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रबंधक कमेटी को अपने उत्तरदायित्वों व कर्तव्यों बारे हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों में उल्लेखित अनुसार उनको निभाने का मार्गदर्शन दिया उन्होंने बताया कि सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सचिव के साथ कानून के अंतर्गत सभा के दैनिक कारोबार का निष्पादन सुनिश्चित करें। क्योंकि सभा के किसी भी कार्य के लिए सभा की प्रबंधक कमेटी ही उत्तरदायी होती है। क्योंकि प्रबंधक कमेटी सभी प्रकार के कार्य निष्पादन को प्रबंधक कमेटी मंजूरी देती है। इसलिए प्रबंधक कमेटी को कार्रवाई में दर्ज पारित प्रस्तावों को भली प्रकार पढ़ना व समझना चाहिए । सभा के किसी भी कार्य के बारे प्रबंधक कमेटी अपने को अनभिज्ञता का तर्क नही दे सकती। उनकी जिम्मेदारी कानून अनुसार निर्धारित की जाती है। 
    एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक ऊना विक्रमजीत ने सभाओं को अपने भवन निर्माण, कार्यलाय के फर्नीचर, भवन की मुरम्मत, पशुआहार बनाने व हल्दी पाऊडर बनाने का यूनिट लगाने व कारोबार के विस्तार के लिए पैसा ले सकती हैं। इन योजनाओं पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी का भी प्रवाधान हैं। उन्होंने सहकारी सभा की कार्यप्रणाली को संचालित करने के लिए प्रबधंक कमेटी व सचिव को पारदर्शिता से कार्य करनें बारे बड़ी बारीकी से समझाया। जिला अकेक्षण रविंद्र जसवाल ने सभाओं में आ रही दिक्कतों को सुना व उनके समाधान बारें अपना मार्गदर्शन दिया। अंत में ऊनकोफैड के सचिव अंकित बाली ने स्थानीय सभा के सहयोग के लिए आभार प्रगट किया।
  • आपदा के समय ओच्छी राजनीति कर रहे भाजपा नेता: डोगरा

    आपदा के समय ओच्छी राजनीति कर रहे भाजपा नेता: डोगरा

    प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें केंद्र सरकार
    ऊना/सुशील पंडित: आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह व कांग्रेस नेता लोगों को राहत देने में जुटे हुए है। जबकि भाजपा नेता इस समय भी ओच्छी राजनीति कर रहे है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. विजय डोगरा ने ऊना मुख्यालय पर एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेशम में आपदा के चलते 13 हजार करोड रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। लोग बेघर हो गए। लोगों की भूमि खराब हो गई। सैकड़ों लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह बहुत बड़ी आपदा है। ऐसे समय में सभी को मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए, लेकिन भाजपा नेता इस समय भी राजनीति कर रहे है।
    डा. विजय डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश की हर संभव मदद कर रही है, इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता ऐसे समय में 15 सौ रुपए का रोना रो रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को जो गारंटियां दी है, उन्हें क्रमवार पूरा किया जा रहा है। लेकिन आपदा की घड़ी में पहला काम प्रदेश को पुन: पटरी पर लाना है। बेघर हो चुके लोगों को पुर्नवासित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ भाजपा नेता बयान दे रहे है कि प्रदेश में 6 हजार नए आवास पीएम योजना के तहत बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा वर्ष 2022-23 का है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों को राहत देनी चाहिए। डा. विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए ओर प्रदेश को विशेष मदद मुहैया करवाई जानी चाहिए, ताकि हिमाचल प्रदेश को पुन: पटरी पर लाया जा सके। 
  • चिट्टे सहित होशियारपुर का युवक काबू

    चिट्टे सहित होशियारपुर का युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: अम्ब पुलिस ने 2.27 ग्राम चिट्टे सहित होशियारपुर के युवक को काबू किया है। चिट्टा तस्करी मामले में पिछले एक सप्ताह में अम्ब पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस ने बीती रात करीब 10 बजे अन्दौरा से अम्ब की तरफ आ रहे युवक 2.27 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है।
    पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक होशियारपुर के असलामावाद से मोटरसाईकल  पर वाया वणे दी हट्टी, अंदौरा से हमीरपुर जा रहा है व चिट्टा वेचने का काम करता है। पुलिस ने अन्दौरा गांव के पास युवक को काबू कर लिया। उसके मोटरसाइकिल यामहा संख्या (HP 55B-5543 ) की तलाशी ली तो मोटरसाइकिल की डिग्गी के अंदर से एक पोलोथीन में पाऊडर नुमा पदार्थ वरामद हुआ चैक करने पर चिट्टा पाया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित युवक की पहचान मोहित कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी अजीत नगर असलामावाद जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।