Blog

  • पंजाबः पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चैन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV 

    पंजाबः पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चैन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV 

    होशियारपुरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं बजवाड़ा मार्ग पर स्थित हरि कृष्ण नगर की गली नंबर 1 में 2 मोटरसाइकिल सवारों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई थी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पीड़ित जितेंद्र देवी ने कहा कि वह मोहल्ले में थी और किसी काम से पैदल जा रही थी।

    इस दौरान मोटरसाइकिल सवार ने 1 युवक आया और सोने की चैन लूट कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने उक्त आरोपी का पीछा भी किया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी में पता चला कि उक्त आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। जिनमें से एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरी ओर टोपी लगाई हुई थी। पीड़ित महिला सामान लेकर घर की ओर जा रही थी। महिला ने बताया कि उसकी चैन एक तोले की थी। थाना सदर के एसएचओ सतीश ने बताया जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

  • चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद पर खोजा सल्फर, ऑक्सीजन समेत 8 एलिमेंट्स मिले

    चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद पर खोजा सल्फर, ऑक्सीजन समेत 8 एलिमेंट्स मिले

    नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान को चांद के साउथ पोल पर सल्फर होने के सबूत मिले हैं। रोवर को चांद की सतह पर ऑक्सीजन समेत एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता चला है। जबकि हाइड्रोजन की खोज जारी है। प्रज्ञान रोवर पर लगे लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (LIBS) पेलोड ने ये खोज की हैं। भारतीय स्पेस एजेंसी (ISRO) ने कहा कि ऑन-साइट जांच ने क्षेत्र में ‘स्पष्ट तौर पर’ सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है। 28 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था। ChaSTE के मुताबिक, चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है।

    एक दिन पहले ISRO ने कहा था कि चंद्र सतह पर एक चार मीटर गहरे क्रेटर के सामने आ जाने के बाद रोवर ने सफलतापूर्वक अपना रास्ता बदल लिया था। ISRO ने बताया कि चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, 80mm की गहराई में माइनस 10°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 23 अगस्त को भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रच दिया था। देश के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की थी। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। जबकि चांद की किसी सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भार चौथा देश है। इससे पहले अमेरिका, रूस (तत्कालीन USSR) और चीन ही ऐसा कर पाए हैं।

    इसरो की इस सफलता से कुछ दिन पहले रूस को अंतरिक्ष में बड़ा झटका लगा था। रूस का अंतरिक्ष यान लूना-25 21 अगस्त को इंजन में खराबी के बाद चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था। लूना-25 के साथ रूस भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करना चाहता था। रूस के लिए इस मिशन की असफलता बड़ा झटका इसलिए भी थी, क्योंकि साल 1976 (USSR में टूट) के बाद से यह उसका पहला मून मिशन था।

  • पंजाबः तहबाजारी टीम से परेशान होकर 2 लोगों ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

    पंजाबः तहबाजारी टीम से परेशान होकर 2 लोगों ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के 32 सेक्टर इलाके में तहबाजारी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 2 दुकानदारों ने इसका विरोध किया और जिसके बाद उनका आरोप है कि वह तहबाजारी की इस कार्रवाई से परेशान होकर उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बता दें कि इस घटना के दौरान मौके पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। जिनके सामने इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस बीच दोनों व्यक्ति झुलस गये और पुलिस अधिकारियों ने गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

    हादसे में घायल वीरू सिंह ने बताया कि उनकी किराना दुकान पिछले 30 वर्षों से है। पीड़ित ने कहा कि पिछले कुछ समय से निगम अधिकारी उनसे दुकान खाली करने को कह रहे थे। इस दौरान आज दुकान को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। पीड़ित ने कहा कि इसी के विरोध में उन लोगों ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगाई। हादसे में उसकी बहन नीलम का हाथ भी जल गया। वहीं, चाय की दुकान लगाने वाले अनमोल ने अधिकारियों पर धक्का करने का आरोप लगाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, घायल 70 फीसदी जल चुके थे, जिनमें से अनमोल को डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच कर आत्मदाह करने वाले लोगों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    दो भाइयों द्वारा खुद को आग लगाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) हरविंदर सिंह हनी ने कहा कि झुलसे हुए दोनों भाई वीरु और अनमोल ने सरकारी 71 गज की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इन्हें हफ्ता पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन इन लोगों ने सरकारी जगह खाली नहीं की। बिल्डिंग ब्रांच की शाखा जब कार्रवाई करने पहुंची तो दोनों भाइयों ने मिट्‌टी का तेल डालकर निगम कर्मचारियों को जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि पुलिस कर्मचारी साथ थे जिन्होंने कार्रवाई करने गए निगम कर्मचारियों को बचा लिया। इस दौरान बौखलाहट में दोनों ने खुद को आग लगा ली। ATP ने कहा कि इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। जिन लोगों ने सरकारी काम में अड़चन डाली है, उनके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • पंजाबः 1.16 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में स्कूल का लेक्चरर गिरफ्तार

    पंजाबः 1.16 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में स्कूल का लेक्चरर गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एसएएस नगर जिले के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लालड़ू में तैनात लैक्चरर उमेश कुमार मुंजाल को पी. रंजन निवासी नानक नगरी अबोहर (फाजिल्का) से 1.16 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह राशि विभिन्न तारीखों पर शिकायतकत्र्ता से हासिल की गई। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी. रंजन ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी प्रिया मिगलानी जो सरकारी अध्यापक है, फिरोजपुर जिले के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल कुसूवाल में तैनात थी। यह स्कूल उनके घर से लगभग 180 किलोमीटर दूर था।

    उमेश कुमार ने उसकी पत्नी की घर के नजदीक तबादला करवाने के लिए उससे संपर्क किया था। वह (शिकायतकर्ता) 26 अक्तूबर 2021 को उक्त लैक्चरर को श्री मुक्तसर साहिब में मिला और आरोपी लैक्चरर ने तबादला करवाने के बदले उसके पास से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने शिकायतकत्र्ता से अलग-अलग तारीखों पर रिश्वत के तौर पर 1.16 लाख रुपए लिए और फिर रिश्वत की बाकी रकम की मांग करनी शुरू कर दी, लेकिन शिकायतकत्र्ता द्वारा रिश्वत की बाकी रकम न देने के कारण उसकी पत्नी की तबादला न हो सका।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि पंजाब शिक्षा विभाग ने 10 जून 2022 को ऑनलाइन तबादलों के लिए पोर्टल खोला था और वहां अप्लाई करने के आधार पर उसकी पत्नी प्रिया मिगलानी का तबादला सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल भीटीवाला तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में हो गया था। उसने 16 जून 2022 को ड्यूटी ज्वाइन कर ली लेकिन आरोपी लैक्चरर ने रिश्वत की बाकी रकम के लिए उनको परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने विजीलैंस को शिकायत कर दी। विजीलैंस ब्यूरो यूनिट फाजिल्का की टीम ने लैक्चरर उमेश कुमार मुंजाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन थाना विजीलैंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज में दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबी महिला की मनीला में गोली मारकर हत्या

    पंजाबी महिला की मनीला में गोली मारकर हत्या

    जीरा : फिरोजपुर जिले की तहसील जीरा से बड़ी खबर सामने आई है।  ढांडियां की एक महिला की मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जुटाए गए ब्यौरे के मुताबिक जगनप्रीत कौर और उनकी पत्नी मंजीत सिंह दोनों अपने बच्चों के साथ करीब 14 साल से फिलीपींस के मनीला शहर में अपना फाइनैंस का कारोबार कर रहे थे। मनजीत सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ अपने गांव ढांडियां में भारत आए थे और मनीला में रहकर उनकी पत्नी जगनप्रीत कौर फाइनैंस का कारोबार संभालती थी। पता चला कि कल मोटरसाइकिल सवार उनकी दुकान पर आया गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

  • इलेक्ट्रिक हार्डवेयर शॉप में लगी आग, 4 की मौत

    इलेक्ट्रिक हार्डवेयर शॉप में लगी आग, 4 की मौत

    महाराष्ट्रः पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के पूर्णानगर इलाके में आज आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

  • ढाबे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार,Police ने रेड कर किया खुलासा, देखें वीडियो

    ढाबे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार,Police ने रेड कर किया खुलासा, देखें वीडियो

    हरियाणा : पंचकूला पुलिस ने इस बार किसी क्लब या बार में नहीं बल्कि एक छोटा हाथी पर चल रहे ढाबे पर रेड की है।  ढाबे का संचालक  परांठों की आड़ मे  लोगों को हुक्का सप्लाई करता था । रैड के दौरान पुलिस को आटे के ड्रम में छुपा कर रखे हुए 9  हुके और 80 निकोटिन फ्लेवर की डिबिया मिली है। आरोपी  ढाबे पर कई बार हुके भी पिलाता था और पूरे शहर में हुके सप्लाई भी करता था। 

    जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि ढाबा संचालक  अमरीश जायसवाल सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को  पंचकूला कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया है ।

  • आज का राशिफल 30, अगस्त 2023

    आज का राशिफल 30, अगस्त 2023

    मेष:पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।
    वृष:रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है।
    मिथुन: नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी।
    कर्क: मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
    सिंह:बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी। पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।
    कन्या:सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।
    तुला: जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
    वृश्चिक:व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
    धनु: वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
    मकर:व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
    कुंभ:सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे।
    मीन:व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਐਕਟਿਵਾ ਤੇ ਜਾ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਤੇ ਚਲੀ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਐਕਟਿਵਾ ਤੇ ਜਾ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਤੇ ਚਲੀ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਮੁਹੱਲਾ ਪ੍ਰੀਤ ਨਗਰ ਚ ਐਕਟਿਵਾ ਤੇ ਜਾ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਨੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਇਲਾਕੇ ਚ  ਹੜਕੰਪ ਮਚ ਗਿਆ ਗਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ  ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਪਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਮਹਿਲਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਵਾਸੀ ਨਿਊ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਗੋਲੀ ਉਸਦੇ ਪਹਿਲੇ ਘਰਵਾਲੇ ਵਲੋਂ ਚਲਾਈ ਗਈ ਤੇ ਉਸਦਾ ਤਲਾਕ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਉਸਦਾ ਪਹਿਲਾ ਪਤੀ ਉਸਨੂੰ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ  ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਖੰਗਾਲ ਰਹੀ ਹੈ।

  • प्रेम आश्रम संस्थान ऊना द्वारा अक्षमता जागरूकता शिवर का आयोजन

    प्रेम आश्रम संस्थान ऊना द्वारा अक्षमता जागरूकता शिवर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: डाइट देहला व नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे  एन आर एस टी सेंटर बाथू में मंगलवार को प्रेम आश्रम संस्थान ऊना द्वारा अक्षमता जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में डाइट देहला के प्रधानाचार्य राकेश अरोड़ा व विशेष रूप से एन आर एस टी प्रोजेक्ट  कोऑर्डिनेटर संजीव ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रवासी बच्चों ब अभिवावकों ने भाग लिया। प्रेम आश्रम संस्थान के शिक्षक अंकुश कुमार ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को विशेष देखभाल, सही समय पर समर्पित चिकित्सा और कम से कम एक माता-पिता की आवश्यकता होती है जो बच्चे की कमियों को दूर करने में मदद करने के लिए समर्पित हों ताकि वे बड़े होकर स्वतंत्र व्यक्ति बन सकें।
    उन्होंने कहा कि जो अपने लिए जीविकोपार्जन कर सकें। महानगर और आसपास के शहर अपने परिवारों में ऐसे बच्चों से निपटने के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं, ग्रामीण इलाकों में उनकी मदद के लिए सुविधाओं की कमी है। अंकुश ने कहा की गैर सरकारी संगठन और अन्य जागरूकता समूह देश के अंदरूनी हिस्सों में जाकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हर बच्चा उस सम्मान और खुशी के साथ रहे जिसके वे हकदार हैं। इस अवसर पर नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार, अध्यापिका प्रवीन कुमारी, रीता देवी, ज्योति देवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे