प्रेम आश्रम संस्थान ऊना द्वारा अक्षमता जागरूकता शिवर का आयोजन

ऊना/सुशील पंडित: डाइट देहला व नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे  एन आर एस टी सेंटर बाथू में मंगलवार को प्रेम आश्रम संस्थान ऊना द्वारा अक्षमता जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में डाइट देहला के प्रधानाचार्य राकेश अरोड़ा व विशेष रूप से एन आर एस टी प्रोजेक्ट  कोऑर्डिनेटर संजीव ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रवासी बच्चों ब अभिवावकों ने भाग लिया। प्रेम आश्रम संस्थान के शिक्षक अंकुश कुमार ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को विशेष देखभाल, सही समय पर समर्पित चिकित्सा और कम से कम एक माता-पिता की आवश्यकता होती है जो बच्चे की कमियों को दूर करने में मदद करने के लिए समर्पित हों ताकि वे बड़े होकर स्वतंत्र व्यक्ति बन सकें।
उन्होंने कहा कि जो अपने लिए जीविकोपार्जन कर सकें। महानगर और आसपास के शहर अपने परिवारों में ऐसे बच्चों से निपटने के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं, ग्रामीण इलाकों में उनकी मदद के लिए सुविधाओं की कमी है। अंकुश ने कहा की गैर सरकारी संगठन और अन्य जागरूकता समूह देश के अंदरूनी हिस्सों में जाकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हर बच्चा उस सम्मान और खुशी के साथ रहे जिसके वे हकदार हैं। इस अवसर पर नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार, अध्यापिका प्रवीन कुमारी, रीता देवी, ज्योति देवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *