लुधियाना: पंजाब शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के प्रवक्ता चंद्रकांत चड्ढा ने कहा कि आज सभी शिवसैनिक जिला पुलिस दफ्तरों में पहुंच अपनी सुरक्षा वापस देने आ रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि देश और धर्म की सेवा ही यदि करनी है तो गनमैन की क्या जरूरत है। शिवसेना पंजाब के प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा के आदेशों के बाद यह फैसला लिया गया है। चड्ढा ने कहा कि कुछ शिव सैनिक गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे गुरेज करना चाहिए। पंजाब में माहौल खराब होने से रोकने की जरूरत है।
शिवसेना की छवि को धूमिल करने वाले नेताओं से पंजाब शिवसेना बाला साहेब दूरी बनाकर रख रही है। हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए वह सदैव तैयार हैं। देश विरोधी ताकतों का पहले भी विरोध करते रहे हैं और आगे भी विरोध जारी रहेगा। चड्ढा ने कहा कि यदि शिवसेना नेताओं पर हमला होता है तो उसकी जिम्मेदार पंजाब पुलिस की नहीं होगी। क्योंकि जो नेता गलत बयानबाजी करते हैं वह सुरक्षा कर्मचारियों के लिए करते हैं। इस वजह से वह अपने सुरक्षाकर्मी वापस देंगे। इस समय थानों और चौकियों में पुलिस बल की भारी कमी है।
Blog
-

पंजाब में शिवसेना का ऐलान: आज हिंदू नेता वापिस करेंगे सिक्योरिटी
-

पंजाब: विजिलेंस ने रिश्वत लेते ACP के रीडर को किया गिरफ्तार
अमृतसर: विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने अमृतसर पूर्वी के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के रीडर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सीनियर कॉन्स्टेबल एक निजी व्यक्ति के साथ मिलकर केस को रफा-दफा करने के लिए 15 हजार रुपए मांग रहा था और लास्ट में 10 हजार रुपए में बात खत्म हुई। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ACP पूर्वी के नायब रीडर की पहचान सीनियर कॉन्स्टेबल गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है।
इस रिश्वत को मांगने के लिए उसका साथ करीमपुरा निवासी मयूर नामक व्यक्ति दे रहा था। प्रताप नगर निवासी सुच्चा सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी कि स्थानीय पुलिस ने उसके लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। जिसे रफा-दफा करने के लिए ही दोनों आरोपी मिलकर उनसे रिश्वत मांग रहे थे। सुच्चा सिंह ने बताया कि रीडर गुरदीप अपने साथी मयूर के साथ मिलकर उससे 15 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। बातचीत के बाद बात 10 हजार रुपए में पूरी हुई, लेकिन उसका जमीर पैसे देने को नहीं मान रहा था। दबाव के बाद उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया। शिकायत मिलने के बाद टीम का गठन किया गया।
जिसके बाद प्लानिंग कर सुच्चा सिंह को 10 हजार रुपए देकर भेजा गया। जब आरोपी ने 10 हजार रुपए पकड़ लिए तो सरकारी गवाहों की हाजिरी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खि़लाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।
-

जालंधरः चोरी के बाईक पर नकली नंबर लगाकर घूम रहे युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 गिरफ्तार, 1 फरार
जालंधर (हर्ष कुमार)। देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम के हत्थे चोरी के मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर बाइक पर घूम रहे दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसमें से एक तो पुलिस ने मौके पर दबोच लिया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल चोरी करके उसे बेचने की फिराक में काला सिंघया रोड घूम रहे हैं, जिस पर PB-08-DB-9565 नकली नंबर प्लेट लगी हुई है। उन्हें काला सिंघया रोड के पास से पकड़ा जा सकता है। उसी समय पुष्प वाली ने अपनी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह नाकाबंदी कर वहां से मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे आरोपी मनिंदर सिंह कलसी उर्फ हनी को काबू कर लिया।
अंधेरे का फायदा उठाता हुआ उसके पीछे बैठा उसका दोस्त कबीर बिहार बस्ती बाबा खेल निवासी महक प्रीत सिंह उर्फ अभी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है और उसके दोस्त की तलाश में जुट गई है।
-

जालंधरः वांछित भगोड़ी महिला गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने वांछित भगोड़ी महिला गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गांव चकला कला सदर नकोदर निवासी अमनदीप कौर उर्फ अमनी के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि 11-02-2021 थाना सदर नकोदर में मुकदमा नंबर 27 दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने 15-11-2022 को आरोपित अमनदीप कोर को भगोड़ी करार कर दिया गया था, जिसे तहत उनकी टीम के एसआई सोमनाथ ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है।
-

जालंधरः वांछित भगोड़ा सहित जुआ खेल रहे 5 गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना नकोदर की पुलिस ने वांछित भगोड़ा और जुआ खेल रहे 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान फुआरा चौक नकोदर मैं मौजूद थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड के अंदर बने के केबिन में व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं उसी दौरान एएसआई परमजीत सिंह ने टीम तैयार करके वहां पर रेड कर गणी राम पुत्र महिन्दर पाल वासी कंधोला कला, सिकंदर खान पुत्र भोले मिया वासी डीबीपुर नुरमहल, मनी कुमार पुत्र रामू और राजू पुत्र शेर सिंह वासी किला मोहल्ला लुधियाना को जुआ खेल रहे समय 19350 रुपए भारतीय करेंसी के साथ दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह एएसआई बलविंदर सिंह ने वांछित भगोड़ा सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र बलदेव सिंह निवासी पनडोरी खास, नकोदर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 14-12-2019 थाना नकोदर में मुकदमा नंबर 128 दर्ज किया गया। जिसे अदालत ने 14-11-2002 को भगोड़ा करार कर दिया था।
-

जालंधरः हेरोइन और अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार….
जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतपाल उर्फ काका पुश्र मखन सिंह वासी उमरेवाल और सोडी राम पुत्र मोहन लाल वासी बाड़ा सालाम मेहतपुर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह ने गांव उमरेवाल से सतपाल उर्फ काका को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि सतपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।
वहीं दूसरी तरफ एएसआई सरवन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव बड़ा सलाम से नाजायज शराब की चल रही भट्टी सहित 100 किलो लाहन और अवैध शराब के साथ सोढी राम को गिरफ्तार किया है।
-

अभिनेता अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला, चलाई गोलियां
मुबंईः हॉलीवुड अभिनेत्री डेनिस रिचर्ड्स उन गिने चुने सितारो में शामिल हैं, जो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर नजर आई इसी अभिनेत्री को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डेनिस और उनके पति आरोन फायपर्स पर लॉस एंजेलिस में एक जानलेवा हमला हुआ है, जिसके कारण दोनों की जान खतरे में पड़ गई थी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डेनिस उस समय अपने पति के साथ एक स्टूडियो जा रही थीं। पार्किंग की जगह ढूंढने के दौरान एक आदमी उनसे चिढ़ जाता है और दोनों पर गोलियां चलानी शुरू कर देता है। हालांकि इस हमले में कपल बिल्कुल सुरक्षित है। डेनिस को फिल्म ‘वाइल्ड थिंग्स’ से जाना जाता है।
बता दें, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब हॉलीवुड एक्ट्रेस डेनिस अपने पति ऐरन के साथ कार में स्टूडियो जा रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति एरन गाड़ी चला रहे थे। जब एरन शूटिंग सेट के बाहर अपनी कार को पार्किंग में लगा रहे थे, तभी उनके पीछे गाड़ी में मौजूद शख्स उनपर चिल्लाने लगा और अपनी कार को सामने लाया फिर उसने बिना सोचे-समझे कपल पर गोली चला दी। इस हादसे से एक्ट्रेस सदमे में हैं और वह समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर उनके साथ एक पल में यह क्या और क्यों हुआ।
इस पूरी वारदात के बाद से एक्ट्रेस सहमी और डरी हुई हैं। जब वह अपने शूटिंग सेट पर पहुंचीं, तो वहां भी वह बहुत डरा हुआ महसूस कर रही थी। वहीं, एक्ट्रेस की कार में गोली से हुए छेद को जब क्रू मेंबर ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर, लॉस एंजेलिस पुलिस इस मामले की तहकीकात कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, ये हादसा सलौसन और वेस्टर्न एवेन्यू के इंटरसेक्शन के पास हुआ था।
-

जालंधरः चोरी के सामान सहित 1 गिरफ्तार…
जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना रामामंडी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बस्ती शेख दशहरा ग्राउंड निवासी मनीष कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया उन्हें बस्ती दानिशमंदन निवासी पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि वह एयरटेल आइडिया कंपनी के टावर की देखरेख में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और जब वह गुरु नानक पुरा वेस्ट में लगे आइडिया कंपनी के टावर की देखरेख के लिए गया। उसी दौरान वहां पर उसे एक व्यक्ति टावर का सामान चोरी करके ले जाता हुआ नजर आया, जिसे उसने मौके पर काबू कर पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की टीम ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 457, 380, 411 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि पता चल सके कि वह इससे पहले कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।
-

DJ की धुन पर महिला सरपंच ने ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो
सिरसा: गांव दड़बा कलां की महिला सरपंच संतोष बेनीवाल चुनाव जीतते ही एक नए विवाद में फंस गई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कि वह नाचते हुए पिस्टल से 7 राउंड फायर करती आ रही है। वीडियो में गाना बज रहा है कि मितरां नू शौक हथियारा दा। हाथ में तमंचा लहराते हुए महिला सरपंच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के वायरल होने पर तूल पकड़ा तो सिरसा एसपी अर्पित जैन ने इसकी जांच करने के आदेश जारी किए। चोपटा थाने में एएसआई सुभाष चंद्र की शिकायत पर आर्म्स एक्ट व आईटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। हालांकि सरपंच संतोष बेनीवाल ने इस वीडियो को पुराना बताया है और हथियार थाने में जमा होने की बात कही। यह वीडियो दो साल पुराना है। परिवार में एक समारोह का है।
संतोष बेनीवाल दड़बाकलां के पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल के भाई कालू ठेकेदार की पत्नी है। यह गांव अति संवेदनशील है। संतोष बेनीवाल ने भाजपा के टिकट पर दो बार और कांग्रेस की टिकट पर ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ चुके पवन बेनीवाल के भाई की पत्नी श्रुति बेनीवाल को चुनाव में हराया है। भरत सिंह बेनीवाल और पूर्व राज्यसभा सांसद विद्या बेनीवाल के परिवारों के बीच सालों पुरानी दुश्मनी है। दोनों परिवारों के सदस्य सरपंची से लेकर विधानसभा चुनावों में एक दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ते आ रहे हैं।
-

उना में 3 दिनों तक चलने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ
39 कॉलेजों के डेढ़ सौ खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
ऊना/सुशील पंडित: ऊना के डिग्री कॉलेज में 3 दिनों तक चलने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ एजुकेशन डायरेक्टर अमरजीत शर्मा ने किया। इस बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेशभर के 39 कॉलेज के डेढ़ सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं आज इस प्रतियोगिता का पहला दिन था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एजुकेशन डायरेक्टर अमरजीत शर्मा ने शिरकत की और इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाया ।कोरोना महामारी के 2 साल बाद ऊना के सरकारी कॉलेज में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआ है एजुकेशन डायरेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद पहली बार इतने बड़े आयोजन करने का मौका मिला है। प्रदेश भर के 39 कॉलेजों के डेढ़ सौ खिलाड़ी इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद खिलाड़ियों के प्रति अपनी सहभागिता बनाए रखना है ताकि वह खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर भाग ले सकें और देश का नाम रोशन कर सकें।