Home Sports IPL 2025 से पहले इस टीम में शामिल हो सकते हैं Rishabh Pant

IPL 2025 से पहले इस टीम में शामिल हो सकते हैं Rishabh Pant

0
IPL 2025 से पहले इस टीम में शामिल हो सकते हैं Rishabh Pant

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम बदली जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन से खुश नहीं है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को भी हेड कोच के पद से हटा दिया था। 2008 से लगातार आईपीएल का हिस्सा रहीं दिल्ली कैपिटल्स ने कई सीजन अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन अब तक खिताब जीतने का इंतजार कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बाद मैनेजमेंट कई बड़े फैसने लेने की तैयारी में है और इसी सिलसिले में वह ऋषभ पंत को रिलीज कर सकता है।

ऋषभ पंत ने सबसे अधिक आईपीएल में कप्तानी करने वाले वर्तमान कप्तानों में से एक हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। हालांकि दूसरी ओर सौरव गांगुली चाहते हैं कि पंत टीम के साथ बने रहे लेकिन मैनेजमेंट उनके कप्तानी और प्रदर्शन से खुश नहीं है और वह आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिलीज किए जा सकते हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स खरीद सकती है।

एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह खाली होगी। हालांकि धोनी ने अभी तक आईपीएल 2025 में न खेलने को लेकर कुछ कहा नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि वह 2024 में अपना आखिरी सीजन खेल चुके हैं। ऐसे में धोनी की जगह विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है और वह येलो आर्मी के साथ जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here