Home Sports IPL 2024 के मैचों का Schedule हुआ जारी, देखें कब और किस मैदान पर किससे होगा मुकाबला

IPL 2024 के मैचों का Schedule हुआ जारी, देखें कब और किस मैदान पर किससे होगा मुकाबला

0

नई दिल्ली: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से आईपीएल 2024 का आगाज होगा। आज यानी 22 फरवरी को आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। हालांकि लोकसभा चुनाव की वजह से अभी सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया गया है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सत्र के शुरूआती मैच में चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस लोकप्रिय टी20 लीग के पहले 17 दिन के कार्यक्रम की घोषणा की। आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों के कार्यक्रम का ऐलान अगले महीने के शुरू में आगामी लोक सभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद किया जायेगा। टूर्नामेंट के पहले 17 दिन 21 मैच खेले जायेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। प्रारूप के अनुसार 10 टीम को पांच पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। हर टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीम से दो बार घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेलेगी। वह दूसरे ग्रुप में चार टीम से एक एक बार भिड़ेगी जबकि बची हुई दो टीम दो बार एक दूसरे के आमने सामने होगी। आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। सिर्फ एक बार 2009 में पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण स्वदेश और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। लेकिन 2019 में चुनावों के बावजूद टूर्नामेंट भारत में ही कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here