Home Sports T20 World Cup: Wankhede Stadium में छाई भारतीय टीम, 7 रनों से दी England को मात

T20 World Cup: Wankhede Stadium में छाई भारतीय टीम, 7 रनों से दी England को मात

0
T20 World Cup: Wankhede Stadium में छाई भारतीय टीम, 7 रनों से दी England को मात

सोशल मीडिया पर ट्रैंड हुआ थाला कनेक्शन

नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबला जितना रोमांचक रहा उतना ही दिलचस्प भी रहा है। यह मुकाबला जुड़ा था भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल 7 नंबर के साथ। इस खास मुकाबले को देखने के लिए धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ-साथ पहुंचे थे। धोनी के इस दौरान रोहित शर्मा के साथ भी मुलाकात हुई। रोहित ने इस दौरान धोनी और साक्षी को गले भी लगाया। धोनी के लिए भी यह वानखेड़े स्टेडियम बहुत खास है क्योंकि यही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता था। तब धोनी ने छक्का मारकर मैच खत्म किया था। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 रन ही बना पाई। मैच का नतीजा 7 रन से तय हुआ और इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे।

सोशल मीडिया पर ट्रैंड हुआ थाला कनेक्शन

सोशल मीडिया पर थाला कनेक्शन की चर्चा शुरु हो गई क्योंकि धोनी का जर्सी नंबर 7 रहा है। धोनी का जन्मदिन भी 7 जुलाई को होता है। मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक पोस्ट धोनी की तस्वीर के साथ शेयर की और लिखा कि – ‘फॉर ए रीजन मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर Thala For A Reason ट्रैंड करने लगा’। फैन्स ने स्कोरकार्ड के आंकड़ों को धोनी के नंबर 7 से जोड़ते हुए कई पोस्ट किए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि – ‘धोनी स्टेडियम में थे भारत 7 रन से जीता और 7 विकेट गिरे। यह सिर्फ संयोग नहीं है’।

सेमीफाइनल देखने स्टेडियम में पहुंचे थे धोनी

इस मुकाबले को देखने भी वानखेड़े पहुंचे थे। मैच के दौरान कैमरा कई बार उनकी ओर गया और वह स्टैंड में बैठकर मुकाबले का आनंद लेते नजर आए। जैसे ही भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे धोनी के लकी नंबर से जोड़ दिया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि – ‘थाला का नंबर फिर काम कर गया’।

7 रनों से जीता भारत

सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा है। भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 250 से ज्यादा रन बना दिए हैं। जवाब में इंग्लैंड ने भी जोरदार पलटवार किया है और आखिरी ओवर तक मैच रोमांचक बना रहा है हालांकि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार गेंदबाजी भी की और इंग्लैंड को लक्ष्य से 7 रन दूर रोक दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंची है। 8 मार्च को अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल खेलने के लिए आएगी। टीम का कॉन्फिडेंस भी काफी अच्छा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीत पाएगी या फिर नहीं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here