Blog

  • Punjab News: Civil Hospital की Emergency के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियां, मरीज और एंबुलेंस चालक परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital की Emergency के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियां, मरीज और एंबुलेंस चालक परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल के बाहर भारी जाम को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पुलिस की गाड़ियां खड़ी है, जिसको लेकर वह मरीज को पैदल ही इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए लेकर जा रहे है। वहीं एक मरीज के परिजन ने बताया कि उनके मरीज के पेट में पानी भर गया है और वह उसे दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचे है।

    ऐसे में आगे पुलिस की गाड़ियां लगी होने के कारण एंबुलेंस चालक आगे गाड़ी लेकर नहीं जा सकते। वहीं स्टेचर भी बाहर नहीं है, जिसको लेकर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं 108 एंबुलेंस के चालक ने कहाकि एक मरीज को चंडीगढ़ के 32 सेक्टर के लिए डॉक्टरों द्वारा रैफर किया गया है। एंबुलेंस चालक ने कहा कि एक एंबुलेंस में मरीज मौजूद है, लेकिन दूसरी ओर एंबुलेंस के आगे पुलिस की गाड़ियां खड़ी है।

    जिसके कारण उन्हें मरीजों को ले जाने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। एंबुलेंस चालक का आरोप है कि अगर वह पुलिस को गाड़ियां हटाने के लिए कहते है तो उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंस चालक ने पुलिस की गाड़ियां खड़ी हुई दिखाई। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस की खड़ी गाड़ियों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

  • Punjab News: सिगरेट होलसेल की दुकान से 5 मिनट में 1 लाख की नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सिगरेट होलसेल की दुकान से 5 मिनट में 1 लाख की नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हैबोवाल मेन रोड पर चोरी की घटना सामने आई है। जहां बेखौफ चोर सिगरेट होलसेल की दुकान से 1 लाख रुपये की नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 युवक लोहे की रॉड से शटर तोड़ते है और 5 मिनट में घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है।

    वहीं घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ज्योति जसरा ने बताया कि हैबोवाल मेन रोड पर उनकी STN ट्रेडर्स के नाम से दुकान है जहां वे सिगरेट और बीड़ी का होलसेल कारोबार करते हैं। पीड़ित ने कहा कि 2 नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे। उन्होंने लोहे की रॉड की मदद से दुकान का शटर उखाड़ दिया। इस दौरान एक चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और करीब 5 मिनट में तिजौरी से एक लाख की नगदी और कीमती सामान लेकर साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

    ज्योति जसरा ने कहा कि घटना की सूचना हैबोवाल थाना पुलिस को दी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चोर तिजौरी से 1 लाख की नकदी और काफी मात्रा में सिगरेट के स्टॉक ले गए हैं। सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि चोरों के आने-जाने वाले रूट को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा।

  • सोने-चांदी की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 4 लाख के पार पहुंचा Silver का दाम

    सोने-चांदी की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 4 लाख के पार पहुंचा Silver का दाम

    नई दिल्ली: यहां एक ओर शेयर बाजार में रुकावट नहीं हो रही वहीं सोने-चांदी में भी तूफान आ चुका है। अभी तक सोना सिर्फ 3 हजार से 5000 रुपये चढ़ रहा था परंतु आज सोने ने रिकॉर्ड तेजी दिखाई है। मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोना करीबन 16000 रुपये चढ़ गया है वहीं चांदी में भी 20 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। इसने 4 लाख लेवल पार कर लिया है। पहली बार चांदी की कीमत 4 लाख के पार पहुंच चुकी है। मार्च वायदा के लिए एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी का दाम 21276 रुपये चढ़कर 4,06,642 रुपये था जो कि ऑलटाइम हाई लेवल है। ऐसे ही 2 अप्रैल वायदा के लिए सोना 15900 रुपये चढ़कर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। इतनी तेजी को देखते हुए एक्सपर्ट्स निवेशकों को भी सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

    24 घंटे में बढ़े दाम

    चांदी ने जिस रफ्तार से छलांग लगाई है वह बाजार के जानकारों के लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 4,07,456 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी ने अपनी ऑल टाइम हाई कीमत दर्ज करवाई गई है। गौर करने वाली बात यहां पर यह है कि चांदी को 4 लाख के जादुई आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 15 हजार रुपये की दरकार थी। इसको उसने सिर्फ 24 घंटे के अंदर पूरा कर लिया। यह तेजी अचानक नहीं आई है। बीते मंगलवार को चांदी के भाव में 40,500 रुपये का भारी भरकम उछाल भी देखने को मिला था। इसेके ठीक अगले दिन यानी की शुक्रवार को कीमतों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।

    सोना की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

    बता दें कि सिर्फ चांदी ही नहीं बल्कि सोने की कीमतें भी इस समय आस-मान को छू रही हैं। एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। यह अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 5,000 रुपये की जबरदस्त बढ़त के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर बंद हुआ था।
  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले मिली धमकी को लेकर पूर्व MP Hansraj Hans का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले मिली धमकी को लेकर पूर्व MP Hansraj Hans का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के सूफी गायक व दिल्ली के पूर्व सासंद हंसराज प्रेस क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में भाजपा के नए मेयर सौरभ को लेकर कहा कि अब उन्हें नहीं पता कि कहां चुनाव हो रहे है और कौन चुनावों में जीत हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने संगीत के बारे में सोच रहे है और इसी को लेकर रियाज कर रहे है। वहीं श्री गुरु रविदास दी 649वीं जयंती को लेकर उन्होंने सभी को बधाई दी।

    इस दौरान कहा कि वह गरीबों को गुरू हैं और जात पात का खंडन किया है। गायक ने कहाकि बेगमपुरा एक ऐसा शब्द है अगर याद करें तो वह नेशनल एंथम बन सकता है। उन्होंने कहा कि बेगम शब्द ही अपने आप में एक पहचान है। इस दौरान देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तानी संगठन द्वारा धमकी दी गई है। गायक ने कहा कि धमकी को लेकर कहा कि दाता रहम करें और इन चीजों से हमारी जान छूटें।

    पंजाब में जब भी कोई आए वह बेखौफ होकर आए। गायक ने कहा कि पंजाब में कभी कोई ऐसी दुखद खबर सुननें को ना मिले, वह सबके लिए अरदास करतें है। वहीं चंडीगढ़ में आज पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने को लेकर कहा कि यह एक बड़ा मसला है, इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर कहा कि बादशाह को बादशाह की मर्जी से मिला जा सकता है। ऐसे में वह अब अपने संगीत के रियाज पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Punjab News: करियाने की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: करियाने की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः शहर के बाजार दुर्गा दास में चोरों ने एक किराने की दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान से लाखों रुपये का किराने का सामान चुरा कर फरार हो गए, जबकि दुकान में पड़ा एक लोहा का गल्ला भी चोरी कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह चोरी की घटना रात के अंधेरे में उस वक्त हुई जब बाजार बंद था। चोरों ने पहले दुकान के शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की और फिर बड़ी आसानी से दुकान में रखे महंगे किराने के सामान को चोरी कर ले गए।

    चोर इतने बेखौफ थे कि वह दुकान में पड़ा भारी लोहा का गल्ला भी उठा कर ले गए। सुबह जब दुकान मालिक ने अपनी दुकान खोली तो उसने टूटा हुआ शटर और अंदर फैली हुई स्थिति देखी तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

    दुकान मालिक ने बताया कि चोरों द्वारा किया गया नुकसान लाखों रुपये के करीब है, जिसे लेकर वह काफी परेशान है। वहीं, इस बड़ी चोरी की घटना के बाद बाजार दुर्गा दास के व्यापारियों में डर और नाराजगी का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के वक्त पुलिस गश्त कम होने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और उन्होंने पुलिस अधिक्षण से रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है। एसएचओ कशमीर सिंह ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • UGC के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, केंद्र से मांगा जवाब

    UGC के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, केंद्र से मांगा जवाब

    नई दिल्ली: UGC एक्ट को लेकर सवर्ण समाज की नाराजगी जाहिर की गई है। वहीं इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियम पर रोक लगा दी है। दरअसल, इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बारह पिटीशन्स फाइल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाते हुए केंद्र सरकार से इस पूरे मामले में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से रेगुलेशन को फिर से बनाने को कहा, तब तक इसके ऑपरेशन पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के 23 जनवरी, 2026 को जारी किए गए ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने’ वाले नियमों पर रोक लगा दी है।

    कई याचिकाकर्ताओं ने इन नियमों को मनमाना, भेदभावपूर्ण और संविधान व यूजीसी एक्ट, 1956 के खिलाफ बताया था। सुप्रीम कोर्ट में वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि, “मैं जाति आधारित भेदभाव की इस परिभाषा पर रोक लगाने की मांग कर रहा हूं। क़ानून यह नहीं मान सकता कि भेदभाव केवल एक विशेष वर्ग के विरुद्ध होगा। धारा 3C के तहत यह परिभाषा पूरी तरह से अनुच्छेद 14 से प्रभावित है जब भेदभाव पहले से ही परिभाषित है और यह नहीं माना जा सकता है कि भेदभाव केवल एक वर्ग के खिलाफ है।”

    जिसके बाद CJI सूर्यकांत ने कहा कि, “मान लीजिए कि दक्षिण का एक छात्र उत्तर में प्रवेश लेता है या उत्तर का छात्र दक्षिण में प्रवेश लेता है। किसी प्रकार की व्यंग्यात्मक टिप्पणी जो उनके विरुद्ध अपमानजनक हो तथा दोनों पक्षों की जाति ज्ञात न हो। कौन सा प्रावधान इसे कवर करता है।” इस पर वकील जैन ने कहा- धारा 3ई में यह सब शामिल है। इस नई परिभाषा में ‘रैगिंग’ शब्द का उल्लेख नहीं है। इस दौरान सलाह देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को जातियों में बांटा जा रहा है।

    वहीं सीजेआई ने कहा कि 75 वर्षों के बाद एक वर्गहीन समाज बनने के लिए हमने जो कुछ भी हासिल किया है, क्या हम एक प्रतिगामी समाज बन रहे हैं? रैगिंग में सबसे बुरी बात जो हो रही है वह है दक्षिण या उत्तर पूर्व से आने वाले बच्चे। वे अपनी संस्कृति लेकर चलते हैं और जो इससे अनजान होता है वह उन पर टिप्पणी करना शुरू कर देता है। फिर आपने अलग हॉस्टल की बात कही है, भगवान के लिए। अंतरजातीय विवाह भी होते हैं और हम हॉस्टल में भी रहे हैं जहां सभी एक साथ रहते थे।

    ऐसे में आज हम कोई आदेश पारित नहीं करना चाहते, लेकिन कोर्ट को विश्वास में लिया जाना चाहिए। हमारे पूरे समाज का विकास होना चाहिए। सीजेआई ने एसजी तुषार मेहता से इस पर गौर करने के लिए कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति के बारे में सोचने को कहा ताकि समाज बिना किसी भेदभाव के एक साथ आगे बढ़ सके। वहीं वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि इस अदालत में 2019 से एक याचिका लंबित है, जिसमें 2012 के नियमों को चुनौती दी गई है, जिनकी जगह अब 2026 नियम ले रहे हैं।

  • Jalandhar News: इलेक्ट्रिक मार्किट में थ्री व्हीलर और कार में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: इलेक्ट्रिक मार्किट में थ्री व्हीलर और कार में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में कार और थ्री व्हीलर का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद प्रवासी चालक द्वारा गलती मान ली गई और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि कार के हुए नुकसान को लेकर 5 हजार रुपए में राजीनामा हो गया।

    बता दें कि इस घटना को लेकर पहले दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद मौके पर भारी जाम लग गया था। हंगामा होता देख मार्किट के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और एक पक्ष ने गलती मानते हुए उसकी भरपाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों को घटना स्थल से दुकानदारों द्वारा भेजा गया और जाम को खुलवाया गया।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में किसानों ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष के हस्ताक्षेप पर सुलझा मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में किसानों ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष के हस्ताक्षेप पर सुलझा मामला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बहादुरके रोड स्थित दाना मंडी के नजदीक सब्जी मंडी में पर्ची को लेकर मामला गरमा हुआ है। आरोप है कि मंडी में अधिका टैक्स वसूला जा रहा है। इसी मामले को लेकर आज किसान नेता दिलबाग सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में किसानों ने ठेकेदारों और पार्किंग मुलाजिमों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना लगाया गया। वहीं दूसरी ओर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन पर्ची काटने को लेकर झगड़ा हो गया था।

    किसान नेता ने कहा कि अगर मंडी में सफाई नहीं है तो वह पर्ची के पैसे किसलिए दें। इस मामले को लेकर सेक्रेटरी यहां पर मौजूद नहीं थे और वह रायपुर दफ्तर में काम के सिलसिले में गए हुए थे। जिसके बाद आज दोनों ठेकेदारों को बुलाया गया और सफाई को लेकर उन्हें चेतावनी दी गई। इस मामले को लेकर किसान नेता के सामने बात की गई और मामले को सुलझा लिया गया। इस घटना में हुए नुकसान की भरपाई भी कर दी गई है। वहीं किसानों की एंट्री को लेकर कहा कि उनकी एंट्री फ्री है और कोई भी किसान अपनी जमीन के दस्तावेज दिखाता है तो उन्हें एंट्री फ्री दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि अधिक चार्ज अगर कोई वसूलता है तो इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसान नेता दिलबाग सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते दिन कुछ किसान मंडी में साग बेचने आए थे। पार्किंग मुलाजिमों ने अवैध वसूली को लेकर न केवल गाली-गलौज की बल्कि उन पर कृपाण से हमला कर दिया। किसान बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। दिलबाग सिंह ने बताया कि हमने अध्यक्ष को मंडी में फैली गंदगी और ओवरचार्जिंग का मौका दिखाया। ठेकेदारों ने अपनी गलती स्वीकार की है और भविष्य में ऐसा न करने का लिखित भरोसा दिया है। अध्यक्ष के आश्वासन पर हमने फिलहाल धरना खत्म कर दिया है।

  • Jalandhar News: शिवसेना नेता की गनमैन के फर्जी नाके को लेकर जत्थेबंदियों ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें Live

    Jalandhar News: शिवसेना नेता की गनमैन के फर्जी नाके को लेकर जत्थेबंदियों ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पिम्स अस्पताल के बाहर कुछ दिन पहले शिवसेना नेता के गनमैन की ओर से फर्जी नाका लगाया गया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई थी। इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए शिवसेना नेता के गनमैन कॉन्सटेबल मनी कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस उसके 2 अन्य साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    वहीं आज सिख जत्थेबंदियां इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर दफ्तर पहुंची है। शिकायत में जत्थेबंदियों ने  शिवसेना नेता विनय कपूर, मोहित अंगुराल और कांस्टेबल मनी कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को मांग पत्र देते हुए कहा कि 24 तारीख की घटना और वह इस मामले को लेकर 3 दिन से अधिकारी को मिलने का समय मांग रहे थे, लेकिन कोई नहीं मिल रहा था। सिख नेता ने कहा कि कांस्टेबल मनी कुमार वह व्यक्ति है जो पहले भी 2 से 3 बार विवादों में आ चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह फास्टफूड की दुकान पर जाकर फ्री खाना खा रहा है। जत्थेबंदियों की मांग है कि कांस्टेबल को लाइन हाजिर नहीं बल्कि डिसमिस किया जाए।

    उन्होंने कहा कि अगर कांस्टेबल को डिसमिस नहीं किया गया तो वह उसके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और उसे डिसमिस करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सिख नेता ने कहा कि पंजाब में कई जगह लोगों की हत्याए हो रही है और ऐसे में उनकी सिक्योरिटी की मांग को गलत नहीं ठहराते, लेकिन सिक्योरिटी की आड़ में फर्जी नाका लगाकर कार्रवाई करना गलत है। इस दौरान शिवसेना नेता विनय कपूर को लेकर कहा कि वह सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए धमकी दे रहा हैकि पुलिस के साथ गलत हो रहा है। ऐसे में आज सिख जत्थेबंदियों ने 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर मांग पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

     

  • Punjab News: SC आयोग के अध्यक्ष ने SDM को किया तलब

    Punjab News: SC आयोग के अध्यक्ष ने SDM को किया तलब

    रोपड़ः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए रोपड़ जिले के नंगल सब-डिवीजन के एस.डी.एम. सचिन पाठक को तलब किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.सी. आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसायटी के जनरल सचिव संत इन्दर दास निवासी गाँव चूहड़वाली, जिला जालंधर द्वारा दर्ज शिकायत की सुनवाई आयोग कर रहा है। इसके तहत संबंधित तहसीलदार की गैरहाज़िरी रही।

    इस पर आयोग ने दिनांक 03-02-2026 को श्री सचिन पाठक, एस.डी.एम., नंगल को तलब किया है और तहसीलदार की गैरहाज़िरी पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है।