Blog

  • पंजाबः प्रेमिका के पिता से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

    पंजाबः प्रेमिका के पिता से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

    पटियालाः जिले में प्रेमिका के पिता से परेशान होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। धरमिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके लड़के सिमरनजीत सिंह की पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे।  दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के पिता इस बात पर सहमत नहीं थे।

    आरोपी ने सिमरनजीत सिंह को अपने घर बुलाकर मारपीट की और धमकी भी दी। बेटे ने घर आकर यह बात मुझे बताई थी। कुछ समय बाद जब आरोपी को पता लगा कि सिमरनजीत सिंह दोबारा उसकी लड़की के संपर्क में है तो उसने फिर लड़के को धमकी दी। इस बीच उनके लड़के सिमरनजीत सिंह को पता लगा कि आरोपी ने अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर दी है। इस पर सिमरनजीत सिंह ने आरोपी से परेशान होकर घर में ही पंखे से फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।

  • कई इलाकों में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

    कई इलाकों में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शाम के समय दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो गई। खास बात है कि बीते दो दिनों से गर्मी के तेवर में नमी देखी जा रही है। बुधवार की शाम को मौसम में एकाएक बदला और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होने लगी। कई हिस्सों में तो तेज आंधी भी चली। साहिबाबाद में तो आंधी के कारण बिजली गुल हो गई।

    बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को अनुमान लगाया था कि बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। वीरवार और शुक्रवार को तेज हवा के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके चलते तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही विभाग की ओर से बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया था। IMD के अनुमान के बाद बुधवार की शाम को बारिश शुरू हो गई है।

  • माता पिता का साथ नशे से दूर रखता है- सुनील साख्यान

    माता पिता का साथ नशे से दूर रखता है- सुनील साख्यान

    लॉ कॉलेज में नशे के खिलाफ शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली के बढेड़ा स्थित लॉ कॉलेज में मंगलवार को नशे के खिलाफ जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें हरोली थाने के प्रभारी सुनील साख्यान ने नौजवानों से कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज के दौर में किसी भी आम नागरिक को पुलिस से घबराने की आवश्यक्ता नहीं है। कोई भी आम नागरिक पुलिस के पास जाकर अपने मन की बात कर सकता है। पुलिस से डरने का काम तो भय का माहौल बनाने वालों और चोरों का है। उन्होंने बताया कि समाज में नशे का प्रकोप युवाओं को अंधेरे में धकेल रहा है।
    कई युवा इसके शिकार हो चुके हैं। नशे से दूर रहकर ही कोई भी व्यक्ति जीवन में उन्नति कर सकता है। इसलिए नशे के खिलाफ चल रही जंग में अपने दायित्व को संभालते हुए इस सामाजिक कूरीति से हम सबको लड़ना है। हम सबने उड़ता पंजाब तो देखा है लेकिन अब हम उड़ता हिमाचल की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ आंकड़े कहते हैं कि कोरोना के बाद नशे में फंसने वाले युवाओं में 30 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो चुकी है। परिवारजनों को भी बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। माता पिता अपने जवान होते बच्चों को अधिक से अधिक समय दें। अगर बच्चे माता-पिता की ओट में रहेंगे तो वह नशे से दूरी बनाए रखेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह, प्रिसिंपल डा. जंसवत व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
  • विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार 

    विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार 

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने किया सम्मानित

    बच्चों व समाज के उत्थान के लिए संस्था कर रही है अथक प्रयास 

    बद्दी /सचिन बैंसल : बच्चों ओर समाज के उत्थान के लिए लीक से हटकर ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली एनजीओ विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है। यह संस्था बच्चों व समाज के उत्थान के साथ साथ लोगों को नशे, स्वास्थ, शिक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में प्रवासी लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। इसके अलावा जानलेवा रोगों, नशे व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए संस्था पुलिस के साथ मिलकर शिविर आयोजित करती है।
    विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने पर  जिला स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया । यह पुरस्कार विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन संस्था को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बशीमा की जोहरी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिल्ली (जिला सोलन) में स्कूलों के भवन की जीर्णोद्धार व नए भवन के निर्माण कार्य के लिए दिया गया। इस उपलक्ष पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से नेगी जी ने संस्था प्रबंधक रजनीश आंगरा को जिला स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया व उनकी संस्था द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। संस्था के प्रबंधक रजनीश आंगरा ने कहा के उनकी पूरी टीम समाज के लिए समर्पित है और आगे भी संस्था ज़मीनी स्तर पर बच्चों व समाज के उत्थान को काम करती रहेगी। इस मौके पर डाइट संस्था के जिला परियोजना अधिकारी शिव कुमार व कॉर्डिनेटर राम कुमार शर्मा समेत संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
  • पंजाबः विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पत्रकारों के साथ की मीटिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पत्रकारों के साथ की मीटिंग, देखें वीडियो

    कोटकपुरः पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवा ने कोटकपुरा शहर के सभी पत्रकारों के साथ एक निजी होटल में मीटिंग की है। इस मीटिंग में उन्होंने शहर की समस्याओं को लेकर पत्रकारों के साथ बात की। 

    इस मौके पर सरदार कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि बातचीत से हर मसले का हल निकाला जा सकता है, शहर के कई काम रुके हुए हैं और उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। सरकार का फोकस स्वास्थ्य और शिक्षा पर है।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर भारत फाइनेंस कंपनी से लाखों रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो 

    पंजाबः पिस्तौल के बल पर भारत फाइनेंस कंपनी से लाखों रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो 

    फतेहगढ़ चूड़ियांः बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां के अजीत नगर में पिछले करीब 5 साल से में चल रही भारत फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से सुबह 2 बाइक पर सवार होकर आए 4 लुटेरे पिस्तौल के बल पर 1 लाख 90 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लूट के समय सीसीटीवी भी बंद थे, जिसके कारण अब पुलिस को आस पास के इलाके के सीसीटीवी की छानबीन करनी पड़ रही है। पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है। कंपनी के मैनेजर दविंदर सिंह और रोहित कुमार ने बताया कि कंपनी की कल की कलेक्शन दफ्तार में पड़ी हुई थी।

    सुबह करीब साढे नो बजे करीब चार अज्ञात लूटेरे मुंह पर कपड़े बांध कर हाथों में दो पिस्तौल ले कर आए। इस दौरान दफ्तर में हमारे सहित चार कर्मचारी अंदर मौजूद थे। अंदर आते ही लुटेरों ने पिस्तौल दिख कर दफ्तर के कमरे में रखी अलमारी तोड़ कर अंदर रखे 1 लाख 90 हजार रूपए लूट लिए और फरार हो गए। इस दौरान लुटेरे कर्मचारियों के दो मोबाइल भी अपने साथ जाते समय ले गए थे। दफ्तर में कल शाम को एक कर्मचारी ने मोबाइल चार्ज करने के लिए सीसीटीवी का शू प्लग से निकाल दिया था। जिस कारण सीसीटीवी कल से ही बंद थे। जिस कारण लुटेरे सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाए।

    वहीं घटना का पता चलते ही फतहेगढ़ चूड़ियां प्रभारी प्रभजोत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहूंच गए और घटना स्थल पर डाग स्कवार्यड बुलवा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय कंपनी के दफ्तर के कैमरे भी बंद पाए गए हैं। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और लुटेरों की तरफ से छीने गए 2 मोबाइल में से एक मोबाइल मजीठा रोड पर खेतों से बरामद कर लिया गया है। शक है कि लुटेरे मजीठा की तरफ फरार हुए हैं। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਚ ਵਧੀ ਹਲਚਲ, ਸ਼ਹਿਰ ਹੋਇਆ ਛਾਉਣੀ ‘ਚ ਤਬਦੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਚ ਵਧੀ ਹਲਚਲ, ਸ਼ਹਿਰ ਹੋਇਆ ਛਾਉਣੀ ‘ਚ ਤਬਦੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਮਿ੍ਤਪਾਲ ਨੂੰ ਲੇੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਚੋਕਸ ਹੈ। ਸੂਤਰਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਤੋਂ ਇਹ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ ਕਿ ਅਮਿ੍ਤਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਰੰਡਰ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ ਜਿਸ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ  ਅਤੇ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਜਿਥੇ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਉਥੇ ਹੀ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਏਰੀਏ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਨੂੰ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। 

    ਤੁਸੀਂ ਵੇਖ ਸਕਦੇ ਉਹ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਤੇ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਬਲ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਐਸਐਚਓ ਵੱਲੋਂ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब के हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    पंजाब के हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल में एक पंजाब के बुजुर्ग हलवाई का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव टाहलीवाल में सड़क किनारे पड़ा है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक का नाम दर्शन सिंह पुत्र विशन दास निवासी नंगल कलां है जो पंजाब के जिला होशियारपुर के झुगियां में हलवाई का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आरंभिक पड़ताल में मामला हार्ट अटैक लग रहा है। मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी पोस्टमॉर्टम की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
  • सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के पदों हेतू साक्षात्कार 20 अप्रैल को

    सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के पदों हेतू साक्षात्कार 20 अप्रैल को

    ऊना/ सुशील पंडित : चेकमेट सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के विभिन्न पद थल सेना से सेनानिवृत्ति हुए भूतपूर्व सैनिकों से भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के उप निदेशक ने लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर में होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित व्यक्तियों को गुजरात के अहमदाबाद, भावनगर, दहल और राजकोट रेल खड में तैनात किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित हो सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों हेतू देश में इंजीनियरिंग/मेडिकल काॅलेज के तहत दाखिला लेने के लिए एक प्रौजेक्ट प्रबल के तहत पुणे, ब्यास और सुकना में केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग और मेडिकल काॅलेज में दाखिा लेने के लिए निर्धारित शर्तों सहित विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कलयाण ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226090 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

  • जालंधरः 39 अधिकारियों को DSP से किया SP प्रमोट, देखें लिस्ट

    जालंधरः 39 अधिकारियों को DSP से किया SP प्रमोट, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा आज सुबह ही  आईपीएस वत्सल गुप्ता, एसएसपी सवरन सिंह, एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया, एसपी इनवेस्टिगेन सरबजीत सिंह, डीसीपी जसकिरन जीत सिंह तेजा, एसपी हेडक्वार्टक मंजीत कौर सहित कई अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के मुताबिक 33 अधिकारियों के तबादले किए है। वहीं अब सरकार के गृह विभाग से जारी नए आदेश के तहत जालंधर के DSP रैंक के अधिकारियों को SP प्रमोट किया गया है। सर्बजीत राय, हरिन्द्र गिल और मेजर सिंह सहित कई अधिकारियों को प्रमोट करके SP लगाया गया। देखें लिस्ट