Blog

  • पंजाबः नशा तस्करी केस में बर्खास्त AIG राजजीत पहुंचे STF दफ्तर

    पंजाबः नशा तस्करी केस में बर्खास्त AIG राजजीत पहुंचे STF दफ्तर

    चंडीगढ़ः नशा तस्करी से जुड़े केस में पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह आज पंजाब पुलिस की जांच में शामिल होने के लिए एसटीएफ दफ्तर पहुंचेे।  तीनों मामलों में अदालतों से जमानत मिलने के बाद उन्होंने इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन की। इस दौरान उनके वकील भी साथ थे। मार्च के बाद राजजीत सिंह आज पब्लिक के सामने आए हैं। उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ है। मार्च में जब उन पर केस दर्ज हुआ था उसके बाद से वह भूमिगत चल रहे थे।

    हालांकि उन्होंने अपनी कानूनी जंग जारी रखी थी, पंजाब पुलिस की टीमों ने भी उन्हें पकड़ने के लिए कई प्रयास किए, करीब 700 जगह पर रेड की गई और 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। राजजीत सिंह ने स्पेशल टास्क फोर्स के सामने पेश होकर जांच ज्वाइन की क्योंकि उन पर पहला केस एसटीएफ में ही दर्ज हुआ था। एसटीएफ ने पहले जांच के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। उनके सहयोगी रहे इंस्पेक्टर इंदरप्रीत सिंह से एसटीएफ ने कुछ दिन पहले ही पूछताछ की है। एसटीएफ की टीम में उन्हें जेल से प्रोडक्शनमेंट पर लेकर आई थी। वह करीब 4 साल से जेल में बंद है ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ 2 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ 2 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ : ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ : ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਸਰਹੱਦ ਨਜ਼ਦੀਕ ਵੱਸੇ ਪਿੰਡ ਹਰੂਵਾਲ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ‘ਚੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 2 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐੱਸਪੀ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਮਨਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਐੱਸਐੱਚਓ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ, ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਅਤੇ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਅਸ਼ਵਿਨੀ ਗੋਟਿਆਲ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਪੁਲਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਸਮੱਗਲਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਹਰੂਵਾਲ ‘ਚੋਂ 15 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੇਸ ਵੀ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਕਤ ਹੈਰੋਇਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 2 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਜੋ ਕਿ ਉਸ ਸਮੇਂ ਬਰਾਮਦ ਨਹੀਂ ਸੀ ਹੋਈ, ਉਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਸ ਵਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਭਰ ‘ਚ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਹਰੂਵਾਲ `ਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਕੱਟਾਈ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਕ ਖੇਤ ‘ਚੋਂ ਇਕ ਲਿਫਾਫਾ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ‘ਚੋਂ 2 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚ ਲੈ ਕੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰ. 134 ਐੱਨਡੀਪੀਐੱਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

  • पंजाबः सुबह-सुबह दवाई मार्किट में दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः सुबह-सुबह दवाई मार्किट में दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः कटरा शेर सिंह स्थित दवा मार्केट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह सवा दस बजे के करीब एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग के कारण दुकान में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान प्लास्टिक के फर्नीचर की थी, जिसके चलते आग बढ़ती चली गई। आग के कारणों को अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की। नगर निगम फायर ब्रिगेड और सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है। अभी तक दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पानी की आ चुकी है। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। दुकान के मालिकों के मुताबिक आग बुझाने के बाद ही आंकलन किया जा सकेगा कि उनका कितना नुकसान हुआ है।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि समय-समय पर आग भड़क रही है और इसे बुझाने की कोशिश की जा रही है, पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास की सभी इमारतों को खाली कराया गया। जिससे किसी भी तरह की कोई घटना ना हो सके। उन्होंने आग लगने का कारण तो नहीं बताया लेकिन कहा कि सारा सामान जल गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। उन्होंने बताया कि छह से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं और अंदर गद्दे और प्लाई का काम होने के कारण बार-बार आग जल रही है।

    वहीं दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि उनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा हैं, उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण बाद में पता चलेगा लेकिन सारा सामान जल गया है। वहीं एक शख्स ने जानकारी देते हुए बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने आकर देखा कि आग काफी बढ़ चुकी थी। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।

  • SHO ने रेप पीड़ित महिला से की अश्लील बातें, बनाया दवाब, निलंबित, देखें वीडियो

    SHO ने रेप पीड़ित महिला से की अश्लील बातें, बनाया दवाब, निलंबित, देखें वीडियो

    बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक रेप पीड़िता से यूपी पुलिस के एक दारोगा पर जांच के नाम पर होटल में बुलाने, एक रात साथ गुजारने की पेशकश करने, मोबाइल पर अश्लील बातें करने के आरोप लगने और एक ऑडियो वायरल होने के बाद वीरवार को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बिजनौर के कस्बा झालु की निवासी महिला ने हल्दौर थाने में 12 सितंबर को आरोपी शोएब के खिलाफ मसूरी में एक होटल में दुष्कर्म करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसकी जांच हल्दौर थाने के झालु पुलिस चौकी के इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई थी।

    बुधवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी नीरज कुमार जादौन से मिलकर चौकी इंचार्ज पर तमाम आरोप लगाकर शिकायत की। आरोप लगाया कि दारोगा ने जांच के नाम पर 17 अक्टूबर को मसूरी बुलाया था। पीड़िता अपने एक परिचित संग वहां पहुंची। चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह के साथ एक महिला कॉन्स्टेबल, एक कॉन्स्टेबल भी थे, लेकिन बाद में उसने मुझे और मेरी मित्र को कार से मसूरी के एक होटल में ले गया। कमरे में ले जाकर पूछताछ की। जिस कमरे में मेरे साथ रेप किया गया था, उस कमरे का रिकॉर्ड लिया।

    दारोगा ने पीड़िता को रात में होटल में साथ एक कमरे में रुकने को कहा। यह भी कहा कि महिला कॉन्स्टेबल और तुम्हारी दोस्त के लिए अलग एक कमरा दिला दूंगा। रात बिताने के बाद अगले दिन दिल्ली चलेंगे। मेरे कंधे पर हाथ रखा और अश्लील बातें की। विरोध करने पर मुझे लेकर देहरादून आ गया। देहरादून में शराब पीकर मेरे साथ अश्लील बातें करता रहा। फिर रात में साथ रुकने का दबाव बनाया। धमकाया कि मैं तुम्हारे मुकदमे की जांच कर रहा हूं। बात नहीं मानने पर बड़ी-बड़ी धाराएं हटा दूंगा।

    पीड़िता का कहना है कि वह चकमा देकर देहरादून में अपने रिश्तेदार के पास चली गई। आरोप है कि उसी रात उसी दारोगा ने फोन कर फिर अश्लील बातें की। जिसकी मैंने रिकॉर्डिंग कर ली। आडियो भी पीड़िता ने एसपी को सौंप दिया। एसपी ने रिकॉर्डिंग की जांच कराई। गुरुवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने झालु चौकी इंचार्ज दारोगा धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। जांच आंतरिक सम्प्रेक्षा प्रकोष्ठ को सौंप दी।

  • प्रसिद्ध मंदिर में चेकिंग को लेकर VIP गेट पर रूसी महिला का हंगामा, हुई बेहोश, देखें वीडियो

    प्रसिद्ध मंदिर में चेकिंग को लेकर VIP गेट पर रूसी महिला का हंगामा, हुई बेहोश, देखें वीडियो

    वाराणसी : नाथों के नाथ काशी विश्वनाथ के दरबार के बाहर रूस की एक महिला ने खूब हंगामा किया गया। बताया जा रहा है कि वीरवार को बिना चेकिंग के मंदिर में जाने की जिद को लेकर विश्वनाथ मंदिर के VIP गेट पर बाहर रूस की महिला स्नो व्हाइट ने तांडव मचाया। बताया जा रहा है यह रूस की यह महिला शराब के नशे में धुत थी और उसकी जुबां और कदम दोनो ही लड़खड़ा रहे थे।

    विदेशी महिला के हंगामे को देख वहां आस-पास के लोग भी इक्कठा हो गए। जानकारी के मुताबिक स्नो व्हाइट नाम की रूस की यह महिला 4 दिन पहले वाराणसी आई थी और वाराणसी के सोनारपुरा क्षेत्र में किसी होटल में ठहरी थी। बताते चलें कि यह महिला टूटिस्ट पासपोर्ट पर मास्को से बनारस आई है। दशाश्वमेध एसीपी अवधेश पांडेय ने बताया कि शाम करीब 5 बजे यह महिला विश्वनाथ मन्दिर के गेट पर पहुंच गई और सिक्योरिटी सिस्टम को ब्रेक कर वो मंदिर में जाने लगी।

    स्नो व्हाइट को जब रोका गया तो काफी देर तक सुरक्षाकर्मियों से उनकी बहस भी हुई। फिर वो अचानक गिर पड़ी जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें कबीर चौरा अस्पताल भेजवाया गया। फिलहाल यह महिला होश में है और डॉक्टर इनकी देख रेख कर रहें है। बताया जा रहा है कि गाड़ियों के शोरगुल और प्रदूषण के कारण वो बेहोश हो गई थी। हालाकिं महिला शराब के नशे में थी फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

  • पंजाब : 2 बच्चों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    पंजाब : 2 बच्चों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    मोगा : एक प्राइवेट एकेडमी में पढ़ने वाले 2 बच्चों ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दो बच्चों ने मल्टीप्लाई गेस्टेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि इसी एकेडमी के बच्चों ने 4 महीने पहले भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। आरव अग्रवाल छठी कक्षा में वीरेश गर्ग पांचवी कक्षा में पढाई कर रहे है। दोनों ने मिल कर अलग-अलग समय में मल्टीप्लाइकेशन 3 तकसीम 1 समस एक मिनट के समय में पूरा किया है। उन्होंने अपना नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है।

    इसमें आरव अग्रवाल ने 100 मल्टीप्लाइकेशन सम्स जिसमें 3 डिजिट बाई 1 को एक मिनट 42 सेकंड में पूरा किया है। वही वीरेश गर्ग ने 64 मल्टीप्लाइकेशन सम्स एक मिनट में पूरा कर अपना नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ में अपना नाम दर्ज किया है। वही आज इन दोनों बच्चों को उनके सेंटर में सन्मानित किया गया और उनका मुंह मीठा करवाया गया। वही आप को बता दें कि दोनों बच्चों ने यह खिताब कुछ दिन पहले हासिल किया था। जिस सेंटर में यह बच्चे ट्रेनिंग लेते थे आज दोनों बच्चों को और उनके पारिवारिक मैंबरों को सम्मानित किया गया।

  • पंजाबः बंबीहा गैंग के 4 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की प्लानिंग में थे आरोपी

    पंजाबः बंबीहा गैंग के 4 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की प्लानिंग में थे आरोपी

    चंडीगढ़ः मोहाली पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दविंदर बंबीहा गैंग के 4 गुर्गों को काबू किया है। बंबीहा गैंग के पकड़े गए 4 गुर्गे टारगेट किलिंग की प्लानिंग में थे और विदेश से उन्हें कार्रवाई के आदेश मिल रहे थे। आरोपियों से कई हथियार भी मिले हैं। मामले की पुष्टि डीजीपी गौरव यादव ने की है। उनका कहना है कि मामले की जांच चल रही है, कई खुलासे होने की उम्मीद है। डीजीपी गौरव यादव द्वारा सांझा की गई जानकारी के अनुसार, AGTF ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बंबीहा गिरोह के 4 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार अपराधियों को फरार विदेश स्थित गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लक्की संभाल रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लक्की पटियाल ने गिरफ्तार आरोपियों को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर हमला करने का काम सौंपा था। आरोपियों से पुलिस ने 4 पिस्तौल बरामद किए हैं। जिनमें 2 मॉडर्न ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक विदेशी निर्मित पिस्तौल बेरेटा और जिगाना है, जबकि 2 देसी पिस्तौल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 25 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके टारगेट और ये कब कब कार्रवाई करने वाले थे, इसके बारे में जानकारियां हासिल कर रही है।

  • पंजाबः चुनावों से पहले भाजपा में बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट

    पंजाबः चुनावों से पहले भाजपा में बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट

    जालंधर के मनीष सहित इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ: पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। इसी के तहत पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने लिस्ट जारी करते हुए पार्टी में कई फेरदबदल किए है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक राज्य प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया प्रबंधन व आईटी कन्वीनर की नियुक्ति का ऐलान किया है। पंजाब प्रधान जाखड़ ने ये ऐलान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति व उचित प्रवानगी पर की है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक हरजिंदर सिंह काहलों और अमरजीत सिंह थिंद को मीडिया पेनेलिस्ट में शामिल किया गया है, जबकि मनीष कुमार धीर को स्पोक्सपर्सन नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

  • PM मोदी ने देश की पहली ‘नमो भारत’ रैपिड रेल को दिखाई हरी झंडी

    PM मोदी ने देश की पहली ‘नमो भारत’ रैपिड रेल को दिखाई हरी झंडी

     नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर को जिस रैपिड रेल का पिछले कई सालों से इंतजार था वह अब पटरी पर दौड़ने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार साहिबाबाद में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आम लोग शनिवार से इसमें सफर कर सकेंगे। उद्घाटन से ठीक पहले इसका नया नामकरण भी कर दिया गया है। देश की पहली मिनी बुलेट ट्रेन को अब ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली-मेरठ के बीच इस रूट पर अभी ट्रेन 17 किलोमीटर ही दौड़ेगी। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 5 स्टेशन का सफर होगा। आइए हम आपको इससे जुड़ी हर खास बात बताते हैं। नमो भारत रैपिड रेल की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि, अभी इसे अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। ट्रेन की औसत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। मौजूदा समय में नमो भारत देश की सबसे तेज स्पीड से दौड़ने वाली ट्रेन है। वंदे भारत स्पीड की अधिकतम गति अभी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की है। हालांकि, वंदे भारत को भी 180 की स्पीड तक दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। अभी ट्रेन 5 स्टेशन का सफर करेगी।

    इनमें साहिबादा, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली से मेरठ तक कुल 25 स्टेशन होंगे, जिनमें 4 भूमिगत स्टेशन हैं। सभी स्टेशन-सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, जंगपुरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्रमपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौराला मेट्रो,  मेरठ नार्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो। किराया भी कम.. देश की सबसे तेज और हाईटेक ट्रेन में किराया भी काफी कम रखा गया है। ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो तरह के कोच लगाए गए हैं। दोनों ही क्लास के लिए किराया भी अलग है। स्टैंडर्ड कोच में न्यूनतम 20 रुपए से अधिकतम 50 रुपए का किराया है। मसलन, शाहिबाबाद से गुलधर से गाजियाबाद से गुलधर जाने के लिए आपको 20 रुपए देने होंगे, जबकि साहिबाबाद से दुहाई डिपो जाने के लिए 50 रुपए किराया लगेगा। वहीं, प्रीमियम क्लास में न्यूनतम किराया 40 रुपए और अधिकम 100 रुपए है।

    55 मिनट में दिल्ली-मेरठ का सफर

    दिल्ली से मेरठ तक ट्रेन 2025 तक दौड़ने की उम्मीद है। इसके पूरा हो जाने के बाद दोनों शहरों के बीच महज 55 मिनट में सफर हो सकेगा। अभी सड़क के रास्ते मेरठ पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ती है और अक्सर जाम का सामाना करना पड़ता है। सामान्य ट्रेन को दिल्ली-मेरठ के बीच 2-3 घंटे का समय लगता है।

    हर दिन 8 लाख लोगों के सफर का अनुमान

    एनसीआरटीसी के अधिकारी के मुताबिक पूरा कॉरिडोर शुरू होने के बाद रोजाना आठ लाख लोग सफर करेंगे। ऐसे में हर साल करीब ढाई लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा।  

  • जालंधरः मशहूर गायक सुल्ताना नूरां को मिली इस गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी

    जालंधरः मशहूर गायक सुल्ताना नूरां को मिली इस गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी

    जालंधर, ENS: पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर नेताओं और वीआईपी लोगों के धमकी भरे मैसेज के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मशहूर सूफी गायक सुल्ताना नूरां को लेकर सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब सुल्ताना नूरां को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। बताया जा रहा है कि जग्गू भगवानपुरियां के नाम से सुल्ताना नूरां से फिरौती मांगी जा रही है। बताया जा रहा है कि सुल्ताना नूंरा के मैनेजर को एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि हमें पैसे दो नहीं तो सुल्तानां को जान से मार देंगे। वहीं सुल्तानां के पति द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जालंधर के थाना नंबर 1 में शिकायत दर्ज की गई है।

    मामला सामने आते ही पुलिस ने भी अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में सुल्ताना नूरा के पति ने बताया उन्हें एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। जिसमें आरोपी ने अपने आप को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी बताया और उसने फोन पर उनसे फिरौती की मांग की। पीड़ित के मुताबिक मैसेज सुल्ताना नूरा के निजी फोन पर आया था। जिसने फिरौती का पैसा ना देने पर सुल्तान को जान से मारने की धमकी दी।

    हालांकि इस मामले को लेकर सुल्ताना नूरां ने मीडिया के सामने कोई बात नहीं की है।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त फोन नंबर को साइबर सेल को सौंप दिया गया है। जिससे पुलिस पता लगा रही है कि उक्त नंबर कहां का था और उसका सरवर कहां से चल रहा है। वहीं, सभी पहलुओं की जांच के बाद पुलिस मामले में अगली कार्रवाई करेगी। बता दें कि यह पहला मामला नहीं कि किसी पंजाबी सिंगर को फिरौती के लिए फोन आया हो। इससे पहले भी कई सिंगर्स को फोन आ चुके हैं।