IPL में सबसे कम गेंदों में हजार रन पूरे करने का बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्लीः गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जैसे ही राजस्थान को हार मिली, टीम के सबसे छोटे 15 साल के वैभव डग आउट में ही रो पड़े। वैभव को उस वक्त टीम के मैनेजर ने संभाला और उनके काफी देर तक समझाने के बाद वैभव ने खुद को संभाला। राजस्थान बेशक फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन वैभव ने अपनी बैटिंग से सबका दिल जीता और इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की।वैभव ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 776 रन एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 515 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रन रहा जबकि वैभव का बेस्ट स्कोर 103 रन रहा। इस सीजन में आरआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर ओपनर यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 427 रन 3 अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन रहा। वहीं दूसरी ओर सूर्यवंशी ने शुक्रवार को 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे किए। वे IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थी।View this post on Instagram
गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 215 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में गुजरात का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले उनको सबसे बड़ी जीत 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। तब टीम ने अहमदाबाद में 204 रन चेज किया था।View this post on Instagram