Home Sports क्या Mumbai Indians में दोबारा वापसी करेंगे Hardik Pandaya, साथ के खिलाड़ी ने बताया तारीख

क्या Mumbai Indians में दोबारा वापसी करेंगे Hardik Pandaya, साथ के खिलाड़ी ने बताया तारीख

0
क्या Mumbai Indians में दोबारा वापसी करेंगे Hardik Pandaya, साथ के खिलाड़ी ने बताया तारीख
खेल: मुंबई इंडियंस के फैंस फिलहाल इसी सवाल के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हार्दिक पिछले तीन मैचों से बाहर बैठे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने MI टीम की कप्तानी की है। अब मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने अपडेट देकर बताया है कि हार्दिक अगले मैच में वापसी कर सकते हैं। मुंबई को अपना अगला मैच 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलना है जो ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। गुरुवार को पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल ठाकुर ने बताया कि – हार्दिक चोटिल हैं इसलिए पिछले 3 मैचों में भाग नहीं ले पाए। वे अभी मुंबई में रहकर अभ्यास कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि 20 मई को कोलकाता में टीम से जुड़ेंगे और खेलेंगे।

12 मैच केवल चार जीत दर्ज कर पाई

मुंबई इंडियंस अब तक पूरे सीजन में 12 मैच खेलकर केवल चार जीत दर्ज कर पाई है। वह प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी है। मुंबई के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण हार्दिक पांड्या की कप्तानी को बताया गया है। इसके लिए उन्हें खूब ट्रोल भी होना पड़ा है। व्यक्तिगत आंकड़ों पर नजर डालें तो हार्दिक ने आईपीएल 2026 में सिर्फ 146 रन बनाए और गेंदबाजी में 4 विकेट लिए हैं। बीते गुरुवार मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टक्कर हुई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 200 रनों का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई की टीम बीच में लड़खड़ाई जरुर लेकिन तिलक वर्मा की 33 गेंद 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी ने मुंबई को जीत दिलाकर ही दम लिया। इस जीत से मुंबई ने पंजाब किंग्स का खेल खराब करने का काम किया है क्योंकि पंजाब लगातार 5 हार झेल चुकी है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here