खेल: भारतीय ओपनर रोहित शर्मा लॉर्ड्स में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे में 2 रिकॉर्ड बना सकते हैं। ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है। सीरीज का पहला मैच शुभमन गिल और टीम ने जीता था। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली मेजबान टीम ने दूसरे मैच को जीकर सीरीज की बराबरी की है। भारत बनाम इंग्लैंड की वनडे सीरीज कौन जीतेगा। इससे अब ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मैनेजमेंट ने रोहित को बता दिया है कि टीम उनसे आगे देख रही है।
वह 2027 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे जबकि बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए इन सभी बातों का खंडन कर दिया है। ऐसे में फैंस अब थोड़ी मुश्किल में है। आपको बता दें कि 2 रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जो वह शतक लगाकर बना सकते हैं।
2 रिकॉर्ड हो सकते हैं रोहित शर्मा के नाम
इंग्लैंड के खिलाफ लगा चुके हैं शतक
अभी ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 4 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के 3-3 शतक हैं। रोहित यदि आज शतक लगाते हैं। वह संयुक्त रुप से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे।
इन लोगों ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में बनाए 1000 रन
एमएस धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली, सचिन तेंदलुकर, सुरेश रैना, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा भी इस आंकड़े को छू सकते हैं। अभी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 पारियों में 883 रन बनाए हैं। उन्होंने 1000 रन पूरे करने के लिए आज 117 रनों की पारी खेलनी पड़ी होगी हालांकि जारी सीरीज के पिछले 2 मैचों में वह फ्लॉप रहे हैं।
बेन डकेट, विल जैक्स, जो रुट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद,टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, ब्रायडन कार्स। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।