Home Tech Second Hand Mobile खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Second Hand Mobile खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

0
Second Hand Mobile खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप नया फोन नहीं खरीद सकते, आप का बजट कम है, तो सेकंड हैंड फोन खरीदना एक अच्छा ऑप्शन है। इससे आप कम पैसों में अच्छा फोन खरीद सकते हैं। कई बार लोगों को अच्छी डील भी मिल जाती है। लेकिन, पुराना फोन खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि पुराना फोन खरीदते समय ज्यादा तर लोग धोखाधड़ी का शिकर हो जाते हैं। कई बार धोखेबाज आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया हुआ फोन सस्ते दाम में बेचते देते हैं। जिससे आपको बाद में परेशानी हो सकती है। इसलिए हम आपको सेकंड हैंड फोन खरीदने के कुछ टिप्स बताते हैं ताकि आप एक अच्छा फोन खरीद सकें और किसी धोखे का शिकार न हों।
  • स्मार्टफोन खरीदने से पहले आप उसका IMEI नंबर जरूर चेक करें। यह सबसे जरूरी है। आईएमईआई नंबर को फोन के डिब्बे पर लिखे नंबर से मिलाकर देखें। इससे फोन की विश्वसनीयता का पता चलता है। IMEI नंबर चेक करने के लिए फोन के डायलर से *#06# डायल करें।
  • फोन की बॉडी, स्क्रीन, कैमरा, बटन आदि को अच्छी तरह से जांच लें। कोई खरोंच, दरार या टूटा-फूटा तो नहीं है।
  • स्क्रीन पर कोई डेड पिक्सल, लाइन या कलर इनवर्शन तो नहीं है। स्क्रीन को अलग-अलग एंगल से देखकर इसकी क्वालिटी चैक कर लें।
  • कैमरे से फोटो और वीडियो बनाकर उसकी क्वालिटी जांच लें। फ्लैश, ऑटो फोकस आदि ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं।
  • बैटरी की लाइफ और चार्जिंग स्पीड को चेक करे लें। बैटरी को फुल चार्ज करें और फिर इस्तेमाल करके देखें कि वह कितने घंटे चल रही है।
  • आपके फोन में नेटवर्क ठीक से काम कर रहा है या नहीं। कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड को चैक कर लें।
  • सभी सेंसर जैसे कि आईआर ब्लास्टर आदि ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं।
  • हेडफोन जैक में कोई दिक्कत तो नहीं है। हेडफोन को कनेक्ट करके साउंड क्वालिटी चैक कर लें।
  • यह भी चेक कर लें कि चार्जर, ईयरफोन आदि सभी एक्सेसरीज ओरिजिनल हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here