EntertainmentDhoom जैसी हिट फिल्म देने वाले Director का हुआ निधन

Dhoom जैसी हिट फिल्म देने वाले Director का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः धूम और धूम-2 जैसी हिट फिल्में देने वाले जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली है। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार, सुबह लोखंडवाला बैकरोड में जब वह सैर करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और वह पसीने से भीग गए। इसके बाद आनन-फानन में संजय गढ़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया। 

सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गड़वी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है। मिली जानकारी के मुताबिक संजय गढ़वी को सुबह की सैर के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिस जगह पर वह सैर के लिए गए थे, वहां से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की दूरी मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर ही थी। निर्देशक संजय गढ़वी का पार्थिव शरीर फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है। 

बताया जा रहा है कि आज 19 नवंबर की देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन के बाद कई जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। वह लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते थे। बीते दिनों ही संजय गढ़वी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

बताया जा रहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। संजय गढ़वी ने ‘धूम’ और ‘धूम 2’ का निर्देशन किया था। उन्होंने ‘तेरे लिए’, ‘किडनैप’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘ऑपरेशन परिंदे’ और ‘अजब गजब लव’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...