Entertainmentदो माह पूर्व खोदी गई नाली नहीं हुई ठीक

दो माह पूर्व खोदी गई नाली नहीं हुई ठीक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
वार्ड दो के लोग हो रहे परेशान

बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी के वार्ड नंबर दो में जल शक्ति विभाग ने गली तो खोद दी है लेकिन उसे ठीक नहीं किया है जिससे लोगों दुपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। विभागों की आपसी तालमेल न होने का खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। बद्दी के वार्ड नंबर दो में तीन माह पहले गली में इंटरलॉक टाईल लगाई थी। इस बीच कुछ लोगों के घरो में गंदा पानी आने लगा। जिस पर लोगों ने जल शक्ति विभाग को यह समस्या  बताई। जल शक्ति विभाग ने अनुमान लगाया कि किसी बाहरी बहाव का पानी पीने के पानी में मिल रहा है जिससे यह पानी गंदा हो रहा है।

इसी के चलते विभाग ने नई गली को खोद कर नाली को चेक किया। इससे पानी को सही हो गया। लेकिन उसे दोबारा वापस उसी हालत में नहीं किया जिससे यहां पर दुपहिया वाहन चालक गिर रहे है। वहीं पैदल चलने वाले लोग भी अंधेरे में ठोकरें खा रहे है। ग्रामीण दीपू पंडि़त, अशोक शर्मा, धीरज कौशल, चरनजीत, भूपेंदर, अमन, पुनीत कौशल, धरमवीर, पवन शर्मा व प्रमोद कौशल ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने गली तो खोद दी लेकिन उसे ठीक करना भूल गया है। अब इसका खामियाजा यहां के लोगों को उठाना पड़ रहा है।

कई साल बाद गली को पक्का किया गया अभी पक्का किए हुए दो माह भी नहीं हुए थे कि जल शक्ति विभाग ने उसे खोद दिया। स्थानीय लोगों ने इसे ठीक कराने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग के जेई बलजीत ंिसंह ने बताया कि वह इसे जल्द की रिपेयर कर देंगे। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...