Entertainmentराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण का सामूहिक हवन के साथ...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण का सामूहिक हवन के साथ किया आगाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भगवान राम हैं भारत माता की आत्मा – कुलवीर आर्य


बददी/ सचिन बैंसल : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बीबीएन वासियों में गहरा जोश है जिसके लिए बद्दी नगर के 31 मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाएगा। 24 घण्टों का अखण्ड रामायण पाठ होगा तथा 21 जनवरी की पूर्व संध्या पर कीर्तन और 22 जनवरी को सामूहिक यज्ञ के उपरांत विशाल भन्डारे का आयोजन सभी मंदिरों में एक साथ किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए किशोर योग एकेडेमी में सामूहिक यज्ञ किया गया तथा बीबीएन के प्रत्येक घर तक अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत को निमंत्रण स्वरूप पहुंचाने के लिए छोटी छोटी टोलियों का गठन किया गया। बद्दी नगर संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि 22 जनवरी तक कोई भी अयोध्या न जाये बल्कि अपने पास के मंदिरों की साज सज्जा करके 1 जनवरी से 22 जनवरी तक दीवाली उत्सब मनाए। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक बीबीएन के हर घर तक प्रभु श्रीराम का निमंत्रण पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे लेकर टोलियों को काम सौंपा गया है। 


यज्ञाचार्य कुलवीर आर्य ने कहा कि भगवान राम हमारे भारत की आत्मा है और जन जन मैं ही नहीं कण कण में राम बस्ते हैं । उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा सौभाग्य है कि हम सभी अपनी आंखों के सामने भव्य राम मंदिर का निर्माण ही नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम को रामलला में विराजते हुए देख रहे हैं। इसलिए हमें जीवन में एक बार अवश्य अयोध्या जाना चाहिए। 


इस अवसर पर किशोर योग अकेडमी में योगी आफ द मन्थ का आयोजन भी किया गया जिसमें सोनू बंसल को लगातार 7 महीनों की उपस्थिति दर्ज करने और अपने शरीर एवम मन को योग द्वारा पूरी तरह स्वस्थ बनाने के लिए बेस्ट योगी साधक चुना गया। 


श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मान सिंह हाणा, सिंधु बाबू रंजन, आरती ठाकुर, हर्षिता ठाकुर, बचित्र सिंह पटियाल, अश्वनी तायल, हंसा नंद झा, सुनील शर्मा, लाल बाबू यादव, डॉ श्रीकांत शर्मा, कुलवीर आर्य, सोनू बंसल, डॉ किशोर ठाकुर,  सुरेंदर शर्मा, मोहिंदर, नरेश पंवार, निशा देवी, कविता गोयल, अर्चना मिश्रा, कर्मजीत कौर, पूजा बंसल, अनुराधा नागपाल, नीतू पाल, रजनी शर्मा, निशा तायल, जीवन कुमारी, मुस्कान, जसवंत, सुरेंदर आदि  अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...