Entertainmentपीने के पानी की बून्द बून्द को तरस रहे बददी के लोग

पीने के पानी की बून्द बून्द को तरस रहे बददी के लोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बददी/सचिन बैंसल: बद्दी स्थित उठाऊ पेयजल योजना के बिजली न  होने से पिछले दो दिनों से वार्ड एक और दो में पीने का पानी सप्लाई नहीं हो पाया। जिससे लोग  पानी की बूंद  बूंद के लिए तरस रहे है। यहां पर कुछ लोगों ने अपने बोरवेल खुदवा रखे है जिससे लोगों ने पानी भरा। वहीं वार्ड पार्षद रमन कौशल ने भी अपने वार्ड के लोगों को पानी के टैंकर लगाए।  जिससे लोगों ने पीने व खाना बनाने के लिए थोड़ा बहुत पानी लिया।
जल शक्ति विभाग ने की योजना के स्टोर टैंक के टाईमर मंगलवा को खराब हो गया था जिससे बिजली आने पर टैंक नहीं भरा। कुछ लोगों ने स्वयं गेटवाल खोल कर पानी भर लिया जिससे टैंक खाली हो गया। मंगलवार  सांय के समय मात्र दस मिनट के लिए ही पानी आया और टंैंक खाली हो गया।  बताया जा रहा है कि टाईमर ठीक होने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने स्टोर टंैंक भर दिया था । जैसे ही टैंक भरा तो कुछ शरारती तत्वों ने अपने एरिया का ओर जाने वाले गेटवाल को खोल दिया। जिससे आधे से ज्यादा टैंक से वहां के लोगों ने पानी भर लिया। मंगलवार शाम को जब विभाग के कर्मचारियों ने पानी छोड़ा तो वह मात्र दस मिनट में समाप्त हो गया जिससे लोगों को एक एक बाल्टी ही पानी की मिल पाई।
पानी की किल्लत को देखते हुए पहले वार्ड नंबर दो के रहने वाले अशोक शर्मा ने अपने वोरबेल से लोगों को पानी दिया वहीं वार्ड दो के मनोनीत पार्षद ने पानी के टैंकर लगा कर  यहां के प्रवासी कामगार और स्थानीय लोगों को प्यास बुझाई। वार्ड दो निवासी सचिन बैंसल, बेअंत ठाकुर, हरनेक ठाकुर, दलजीत, चरणजीत ने बताया कि शाम के समय मात्र दस मिनट पानी आने से कुछ लोगों को एक बाल्टी भी पानी नहीं मिल पाया।
जलशक्ति विभाग के अधीशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि बिजली की कमी क  चलते चलते टैंक नहीं भर पाया था। उन्होंने स्टोर टैंक के गेट पर ताला लगाने के जेई को आदेश दिए है जिससे लोग स्वयं पानी न खोल सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...