Entertainmentकण्डा विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय  जूडो प्रतियोगिता में  किया शानदार...

कण्डा विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय  जूडो प्रतियोगिता में  किया शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
गोल्ड मेडल विजेताओं का हुआ राज्य स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता के लिए चयन
बददी/सचिन बैंसल:  धर्मपुर में चल रही जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगितक़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते है। छात्रों का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य  मधु जनारथा ने बताया कि विद्यालय से 9 छात्राओं ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा ने  36 किलोग्राम वर्ग में तथा 11वीं कक्षा की छात्रा पायल ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि 12वीं कक्षा की छात्रा पायल ने 40 किलोग्राम वर्ग में तथा 11वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।  वहीं 11वीं  कक्षा की  पूजा ने 40 किलोग्राम वर्ग में तथा समृद्धि ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।  अन्य छात्राओं ने भी अपने-अपने भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन किया।
शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता  रश्मिरथी पाठक ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब यह छात्राएं 19 अक्तूबर से काँगड़ा जिले के रैत में होने वाली  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रधानाचार्या ने छात्राओं की इस सराहनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई व आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली ये छात्राएं राज्य स्तर पर भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...