Entertainmentगंभीर बीमारी से जूझ रही TV अभिनेत्री Hina Khan, पोस्ट साझा कर...

गंभीर बीमारी से जूझ रही TV अभिनेत्री Hina Khan, पोस्ट साझा कर कही ये बात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हिना खान ने आज सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी साझा की है, जिससे उनको फैंस को झटका लगा है। अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। कैंसर की वह तीसरी स्टेज पर हैं। हिना ने पोस्ट साझा कर कहा है कि वे इससे उबरने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं और मजबूती से डटी हैं। उपचार चल रहा है। हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ लिखा है, ‘हैलो एव्रीवन, ‘हाल ही में फैली अफवाहों के मद्देनजर मैं सभी हिनाहॉलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना चाहती हूं, जो मुझे बेहद प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। जांच में मुझे कैंसर का पता चला है, जो तीसरी स्टेज पर है’।

हिना ने इसके साथ लिखा है, ‘इस चुनौतीपूर्ण घड़़ी में मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत हूं और दृढ़ हूं। मैं इस बीमारी से ठीक होने के लिए मजबूती से डटी हुई हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है। मैं इससे उबरने के लिए और भी मजबूत होकर सामना कर रही हूं और ठीक होने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए तैयार हूं’। हिना खान ने आगे लिखा है, ‘मैं आप सभी से इस मुश्किल वक्त में निजता का सम्मान करने का आग्रह करती हूं। मैं आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद के लिए तले दिल से शुक्रगुजार हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सुझाव मेरे लिए इस यात्रा में वाकई बहुत मायने रखेंगे।

मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इस वक्त में सकारात्मक हूं। ऊपर वाले की कृपा से मैं इस मुश्किल और चुनौती पर जीत हासिल कर लूंगी और पूरी तरह सेहतमंद हो जाऊंगी। अपना प्यार, आशीर्वाद बनाए रखें और दुआ करें’। हिना खान ने जैसे ही यह पोस्ट साझा किया है, उनके प्रशंसक चिंता में हैं। हर कोई अभिनेत्री की सलामती की दुआ कर रहा है। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियो से फैंस का दिल जीतने वाली हिना खान को लेकर यह खबर दिल तोड़ने वाली है। बता दें कि टीवी की दुनिया में हिना खान ने टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से खास पहचान बनाई है। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...