चंडीगढ़ः नगर निगम की हाउस की बैठक शुरू होते ही हंगामा मच गया। बैठक के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने चंडीगढ़ में बारिश के पानी की समस्या को लेकर हंगामा किया। इस दौरान मेयर का दोनों पार्टियों के नेताओं का घेराव किया। नगर निगम हाउस की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने 200 लीटर मुफ्त पानी की मांग करते हुए नारे लगाए।
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बीजेपी पर घोटालों से भरी सरकार चलाने का आरोप लगाकर कार्यवाही में बाधा डाली। इस पूरे विपक्ष के पार्षद विरोध प्रदर्शन करने के लिए हाउस के बीचों-बीच जमा हो गए हैं। मेयर सौरभ जोशी ने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव के दौरान चंडीगढ़ के निवासियों से मुफ़्त पानी के मुद्दे पर झूठे वादे किए थे।
मेयर ने याद दिलाया कि सांसद ने 15 दिन में फ्री पानी का वायदा किया था। मेयर ने कहा कि सांसद तो कभी मीटिंग में आते ही नहीं। मेयर ने आप को कांग्रेस की बी टीम बताया। कहा कि सांसद से सवाल नहीं पूछा तो पंजाब और चंडीगढ़ में आप का सूपड़ा साफ हो जाएगा। आप की वजह से ही मनीष तिवारी सांसद बने थे। हंगामे के दौरान दोनों विपक्षी दलों के पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की गई।
