Entertainmentमुआवजा राशि कम मिलने पर ग्रामीणों ने रोका रेलवे कार्य

मुआवजा राशि कम मिलने पर ग्रामीणों ने रोका रेलवे कार्य

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
24 घण्टे में मांगे पूरी न हुई तो देंगे धरना
बद्दी/ सचिन बैंसल : बद्दी की हरिपुर संडोली पंचायत के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के कार्य को रोक दिया । लोगों का आरोप है कि कुछ किसानों को अभी तक जमीन की मुआवजा राशि नहीं मिला है। और जो उन्होंने जमीन की राशि दी है वह बहुत कम है। एक जैसी जमीन को अलग अलग रेट दिए है। जिन लोगों की जमीन उपजाऊ थी उन्हें कम और जिनकी जमीन ठीक नहीं थी उन्हें ज्यादा रेट दिया गया है। इसके अलावा रेलवे की ओर से लाईन के निचली ओर आने वाले लोगों की सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। लाइन बनने  से लोग अपने ही खेत में जाने से वंचित हो जाएंगे। इसके लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है। अगर रेलवे विभाग ने 24 घंटे के भीतर उनकी मांगे नहीं मानी तो किसान दिल्ली की दर्ज पर किसान आंदोलन शुरू करोंगे। जिसका खामियाजा रेलवे बोर्ड को उठाना पड़ेगा। संडोली पंचायत के नंबरदार चरणदास, पूर्व प्रधान रामेश्वर दास, सिमरनजीत सिंह कुंडलस, कालूराम, भूपेंद्र सिंह, मोहनलाल ,सुरेंद्र, सतनाम, सर्वेश, विजय, जसवंत सिंह, बलराम सिंह, शंकर, संजीव कुमार, रामकुमार, वीरेंद्र, नरेंद्र, हर्ष कृषक ,मनीष, प्रमोद, गुरमीत गुरजीत, अक्षर ,लवी ,रोहित, संदीप, मनु, गुरुदेव के नेतृत्व में दर्जनों को लोग संडोली के समीप रेलवे लाइन पर एकत्रित हुए और रेलवे विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने लाइन के कार्य को रोका था लेकिन रेलवे बोर्ड की ओर से तैनात प्रतिनिधि ने जो आश्वासन दिये थे उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ लोगों को भी तक अपनी जमीन व मकान का पैसा नहीं मिला है। संडोली के किसानों को सबसे कम पैसा दिया गया। जबिक चक जंगी को लोगों को जमीन उनके साथ है पहले उन्हें उनसे काफी कम मुआवजा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतवनी दी है कि अगर सरकार 24 घंटे के भीतर उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो  वह इस जमीन पर धरना लगाकर बैठ जाएंगे और जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह इस धरने में डटे रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...