सेवा में
सैक्रेटरी
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
पंजाब
विषय: डेली संवाद वेबसाइट को 02/07/2025 को Empanelment के बाद विज्ञापन नहीं मिल रहा है, कृपया अन्य वेबसाइट की तरह डेली संवाद को भी रेग्लुर विज्ञापन जारी किया जाए।
सेवा,
श्रीमान जी आपको अवगत कराना है कि पंजाब सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा डेली संवाद को 02 जुलाई 2025 को ई कटैगरी में Empanelment किया गया था। इसके बाद 27 अगस्त 2025 को विभाग द्वारा एक विज्ञापन रिलीज किया गया। इसके बाद विभाग द्वारा 28/11/2025 को लेटर जारी कर कैटेगरी बदल कर डी-2 में किया गया।
कैटगरी अपग्रेड होने के बाद विभाग द्वारा आज तक कोई विज्ञापन डेली संवाद को नहीं जारी किया गया। जबकि डेली संवाद पर पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और सभी मंत्रियों व विभाग से जुड़ी सभी सकारात्मक खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है। सरकार की सभी कार्यक्रमों का प्रमुखता से प्रमोशन किया जा रहा है। बावजूद डेली संवाद को विज्ञापन नहीं मिल रहा है। जबकि दूसरे वेबसाइट को लगतारा विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं।
श्रीमान जी से निवेदन है कि जिस तरह अन्य न्यूज वेबसाइट व न्यूज पोर्टल को रेग्युलर विज्ञापन जारी हो रहा है, उसी तरह डेली संवाद को भी रेग्युलर विज्ञापन जारी किया जाए। इसके लिए हम आपके आभारी रहेंगे।
सधन्यवाद सहित
secy.ipr@punjab.gov.in
