मीडिया क्लब की स्थापना साल 2015 में हुई। वरिष्ठ पत्रकार अमन मेहरा के साथ संजीव टोनी, विनोद मरवाहा, अर्जुन शर्मा, योगेश सूरी, डा. सुरिंदर कैंथ, मनीष माही, डीसी पाल कौल और जतिंदर शर्मा जैसे दिग्गज पत्रकारों ने मीडिया क्लब की नींव रखी। मीडिया क्लब के पत्रकारों ने कोरोना संकट में कई संगठनों के साथ मिलकर काम किया। भोजन, दवाई और कई तरह से सहयोग के लिए मीडिया क्लब के पत्रकार हमेशा से तत्पर रहे। मीडिया क्लब ने फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों और संवाद सूत्रों का इश्योंरेंस करवाने का काम किया। मीडिया क्लब अपने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित
