डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: इस सप्ताह मौसम में बदलाव आने की संभावना है। उत्तर भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं जबकि अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों की चिंताएं बढ़ रही हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है।
तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों में देशभर में मौसम संबंधी गतिविधियां काफी सक्रिय रहेंगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। इस बीच, उत्तरपूर्वी भारत के लिए 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
