सभी भाईयों को राम-राम- जयश्रीराम… सतश्री अकाल
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि पिछले कई सालों से मैं निस्वार्थ लोगों की सेवा करता आ रहा हूं। कांग्रेस ने मुझे वार्ड-20 से टिकट देकर चुनाव लड़ाया। मैं हमेशा से गलत के खिलाफ लड़ता आया हूं, और लड़ता रहूंगा। पिछले दिनों हमारे वार्ड में नगर निगम के कर्मचारी के साथ आम आदमी पार्टी के पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे ने गुंडागर्दी की। उसे मारा-पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस गुंडागर्दी के खिलाफ मैं अपने निगम कर्मचारी भाई के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहा और आज भी उसके साथ हूं। पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उसके बेटे शुभम ने निगम कर्मचारी से माफी मांग कर मामले को दबा दिया।
लेकिन अब पार्षद मनमोहन सिंह राजू सोशल मीडिया में वीडियो के जरिए मुझे और मेरे परिवार को धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि यूपी वाले हो, भाग जाओ नहीं तो भगा देंगे। पार्षद मनमोहन सिंह राजू, यूपी-बिहार के भाईयों को सीधे तौर पर धमकी दे रहे हैं। मैं मनमोहन सिंह राजू और उसके गुंडे बेटे को बता देना चाहता हूं कि इस धमकी से न तो मैं डरने वाला हूं और न ही यूपी-बिहार के लोग डरेंगे।
हमारा देश बाबा साहिब भीमराम अंबेडकर जी के संविधान से चलता है, किसी पार्षद और उसके गुंडे बेटे की धमकी से नहीं। मैं मनमोहन राजू और उसके गुंडे बेटे को चुनौती देता हूं कि वह मुझे या यूपी-बिहार के एक भी परिवार को जालंधर से भगाकर तो दिखाए… पार्षद का बेटा खुद विदेश से भागकर जालंधर आया है… वह हमें क्या भगाएगा….
हम यूपी से हैं, और हमें अपनी जड़ों पर गर्व है। मेरे बच्चे यहीं पैदा हुए, यहीं पढ़े, और अच्छी पोजिशन्स में हैं। हम टैक्स देते हैं, पंजाब के राजस्व में, और देश के राजस्व में, भागीदार हैं।…. हम जाति-पात और मजहब वाली राजनीति नहीं करते… हम धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करते… ये काम तुम्हारा है…
वार्ड-20 की जनता हमारा परिवार है। मैं इस परिवार की हमेशा सेवा करूंगा… मेरे लिए न तो कोई यूपी-बिहार का है, न ही बंगाल का या पंजाब का… हम सब एक हैं, हम एक परिवार हैं।
और आखिर में… मनमोहन राजू सुन लो…. तुमसे कोई डरता नहीं है…
