Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क संजीव कालिया पर FIR दर्ज, जालंधर में LDP कोटे वाले प्लाट में हेराफेरी, करोड़ों रुपए का प्लाट पत्नी के नाम करवाया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क संजीव कालिया पर FIR दर्ज, जालंधर में LDP कोटे वाले प्लाट में हेराफेरी, करोड़ों रुपए का प्लाट पत्नी के नाम करवाया

Mahabir
Last updated: January 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) में सीनियर सहायक रहे संजीव कालिया (अब होशियारपुर में तैनात) के खिलाफ करप्शन का केस दर्ज किया गया है। संजीव कालिया ने जालंधर (Jalandhar) में तैनाती के दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी के नाम पर करोड़ों रुपए का प्लाट लिखवाया है। इसका खुलासा डेली संवाद ने किया था।

Contents
  • संजीव कालिया ने ऐसी की धांधली
  • एनडीसी जारी कर किया धांधली को अंजाम
  • LDP कोटे वाले प्लाट में हेराफेरी
  • संजीव कालिया को निजी लाभ
  • करोड़ों का प्लाट हजारों में खरीदा
  • संजीव कालिया की गिरफ्तारी के लिए छापे

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान संजीव कालिया, सीनियर सहायक, नगर सुधार ट्रस्ट, जलंधर (अब होशियारपुर में तैनात) के खिलाफ नगर सुधार ट्रस्ट, जलंधर में अपने पद का दुरुपयोग कर अनियमितताएं करने और पत्नी के नाम पर प्लॉट की घपलेबाजी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क संजीव कालिया ने कोर्ट में लगाई जमानत याचिका
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के संजीव कालिया पर पहले भी केस दर्ज है, जिसके लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी लगाई

संजीव कालिया ने ऐसी की धांधली

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत संख्या 75/2022 की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त संजीव कालिया के खिलाफ दविंदरपाल कौर से प्लॉट नंबर 828 की बिना निर्माण फीस 14,35,350 रुपए हासिल किए बिना और डीलिंग हैंड न होने के बावजूद अपने पद का दुरुपयोग कर अप्रैल 21, 2010 को एक पत्र लिखकर उक्त प्लॉट के खसरा नंबर की रिपोर्ट देने के लिए पटवारी को लिखा था।

इसके बाद पटवारी ने खसरा नंबर संबंधित रिपोर्ट सुपरिटेंडेंट सेल्स को भेजी लेकिन संजीव कालिया ने सुपरिटेंडेंट को बाईपास करते हुए बिना बिना निर्माण फीस 14,35,350 रुपए हासिल किए बिना ही सीधे तौर पर तत्कालीन चेयरमैन से उक्त प्लॉट दविंदरपाल कौर के नाम पर आवंटित करवा लिया।

jalandhar-improvement-trust
jalandhar-improvement-trust

एनडीसी जारी कर किया धांधली को अंजाम

इसके अतिरिक्त नगर इंप्रूवमेेंट ट्रस्ट ने 13/10/2016 को एक पत्र जारी करके दविंदरपाल कौर के नाम पर कोई आपत्ति नहीं एनडीसी जारी कर दिया, जबकि दविंदरपाल कौर का निधन 12/01/2015 को हो चुका था, जिस कारण यह एनडीसी जारी नहीं किया जा सकता था।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ जतिंदर सिंह द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक, 13.10.2016 को जारी इस एनडीसी पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे, लेकिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने अपने कार्यालय के पत्र दिनांक 11.10.2024 के जरिए स्पष्ट किया कि इस एनडीसी पर जतिंदर सिंह कार्य साधक अधिकारी के ही हस्ताक्षर हैं और ये हस्ताक्षर कार्य साधक अधिकारी के बाकी दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षरों से मेल खाते हैं।

LDP कोटे वाले प्लाट में हेराफेरी

उन्होंने बताया कि इस मामले के अलावा जांच के दौरान यह भी पाया गया कि सोहन देई पत्नी भगवान दास की मालिकियत वाला 9 मरले 147 वर्ग फुट रकबा नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1976 में लायी गई ‘110 योजना’ गुरु तेग बहादुर नगर, जलंधर के तहत अधिग्रहित किया गया था, लेकिन इसके बदले सोहन देई को नीति के तहत कोई प्लॉट आवंटित नहीं किया गया था।

संजीव कालीया नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, जालंधर में तैनात होने के कारण यह जानता था कि ट्रस्ट की 94.5 एकड़ योजना गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में उसके आवासीय मकान के साथ लगा प्लॉट नंबर 276 खाली है, जिसे लोकल डिसप्लेस्ड पर्सन्स (एलडीपी) कोटे में किसी अन्य के नाम पर आवंटित कर अपने नाम पर करवा सकता है।

संजीव कालिया को निजी लाभ

इसलिए उसने अपने जानकारों के माध्यम से सोहन देवी तक पहुंच कर उसे महज 6,50,000 रुपए देकर दीपक पुत्र सोहन लाल निवासी सत्तावाली, थाना आदमपुर जिला जालंधर को मुख्तियार-ए-आम नियुक्त कर उसके नाम पर मुख़्तियारनामा नंबर 275 दिनांक 10.10.2011 के साथ पंजीकृत करवा दिया।

इसके बाद उक्त प्लॉट को संजीव कालिया ने अपने निजी लाभ के लिए मुख़्तियार-ए-आम दीपक के आधार पर 94.5 एकड़ योजना में अपने आवासीय मकान नंबर 277 के साथ लगे प्लॉट नंबर 276 (पत्र संख्या 1202 दिनांक 28.10.2011) के माध्यम से सोहन देई के नाम पर आवंटित करवा लिया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

करोड़ों का प्लाट हजारों में खरीदा

इस प्लॉट की उक्त विशेष कोटे के अनुसार निर्धारित रिजर्व कीमत 31,883 रुपए ट्रस्ट के खाते में जमा करवा दी गई। सोहन देई के नाम पर इस प्लॉट का बैनामा 9532 दिनांक 22.12.2011 के माध्यम से करवा लेने के बाद प्लॉट नंबर 276 का एनडीसी पत्र संख्या 3965 दिनांक 05.03.2012 के माध्यम से प्राप्त कर लिया।

इसके बाद संजीव कालीया ने मुख़्तियार-ए-आम दीपक को 7,00,000 रुपए नकद अदा करके उक्त प्लॉट का वसीका तैयार करवा लिया और 03.02.2012 को खुद पेश होकर अपनी पत्नी उपमा कालिया के नाम पर कलेक्टर रेट के अनुसार 21,74,000 रुपए के साथ पंजीकृत करवा लिया।

संजीव कालिया की गिरफ्तारी के लिए छापे

प्रवक्ता ने बताया कि संजीव कालिया ने उक्त प्लॉट को खरीदने संबंधी अपने विभाग से मंजूरी नहीं ली और न ही बाद में विभाग को सूचित किया। एक जनसेवक होते हुए ऐसा करना संजीव कालिया द्वारा अपराध किया गया, जिसके चलते उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409 और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1)ए सहित 13(2) के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, रेंज जालंधर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संजीव कालिया को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: CM मान की ओर से किसान विरोधी रवैये के लिए मोदी सरकार की आलोचना
Next Article Punjab News: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई IELTS सैंटरों के लाइसेंस रद्द, जाने वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.