Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Canada PM Justin Trudeau: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो आज देंगे इस्तीफा, भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada PM Justin Trudeau: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो आज देंगे इस्तीफा, भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा

Mahabir
Last updated: January 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, ओटावा। Canada PM Justin Trudeau: Justin Trudeau Resign News – कनाडा (Canada) से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत (India) से पंगा लेना कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो (Canada PM Justin Trudeau) को महंगा पड़ गया है। खबर है कि पीएम जस्टिन ट्रूडो (PM Justin Trudeau) आज इस्तीफा दे सकते हैं।

Contents
  • लिबरल पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा देंगे
  • चुनाव में हार का डर
  • चुनाव कराने की उठ सकती मांग
  • भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कनाडाई मंत्रियों की बैठक से पहले ही ट्रूडो को ये घोषणा करनी है, इसलिए वो आज ही इस्तीफा दे सकते हैं। द ग्लोब एंड मेल ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau Resign News) सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

लिबरल पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा देंगे

रिपोर्ट में कहा गया कि उम्मीद है कि वह लिबरल पार्टी (Liberal Party) के नेता के रूप में इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों ने ग्लोब एंड मेल को बताया कि ट्रूडो कब पद छोड़ने की अपनी योजना की घोषणा करेंगे ये अभी साफ नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह बुधवार को एक प्रमुख राष्ट्रीय कॉकस बैठक से पहले होगा।

चुनाव में हार का डर

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि जस्टिन ट्रूडो तुरंत पद छोड़ देंगे या नए नेता का चयन होने तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। ट्रूडो ने 2013 में लिबरल नेता के रूप में पदभार संभाला था जब पार्टी गहरे संकट में थी और पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स में तीसरे स्थान पर आ गई थी।

Canada-India Relations
Canada-India Relations

दरअसल, जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे का कारण ये है कि उनकी पार्टी चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में उदारवादी कंजर्वेटिवों से बुरी तरह हार रही है। वहीं, भारत से लगातार पंगा लेना भी जस्टिन ट्रूडो को महंगा पड़ा है।

चुनाव कराने की उठ सकती मांग

अगर कनाडाई पीएम इस्तीफे देते हैं तो जल्द ही वहां चुनाव कराने की मांग उठने की संभावना है। एक सूत्र ने बताया कि पीएम ट्रूडो ने वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक के साथ चर्चा की है कि क्या वह अंतरिम नेता और प्रधानमंत्री का चेहरा दोनों हो सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो नेतृत्व के लिए योजना बनाते हैं तो यह अव्यवहारिक होगा।

भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा

जस्टिन ट्रूडो सरकार के हाल ही में भारत सरकार के साथ भी संबंध खराब हो गए थे। खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद ट्रूडो सरकार ने इसमें भारत का हाथ बताया था, जिसके बाद भारत ने करारा जवाब दिया था।
यहां तक की कनाडा के राजनयिक को भी भारत ने वापस भेज दिया था, जिसके बाद कनाडा ने भी ऐसा किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST Bogus Billing Scam: पंजाब में GST चोर पासर जाएंगे जेल, जालंधर में पासर के अड्डे पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Next Article Redmi 14C 5G: रेडमी का नया फोन आज होगा लॉन्च, मिलेगी दमदार बैटरी, फीचर्स होगा भरपूर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.