Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 4 गिरफ्तार, 5Kg हेरोइन बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब में नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 4 गिरफ्तार, 5Kg हेरोइन बरामद

Mahabir
Last updated: January 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: Drug smuggling network exposed in Punjab – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशानुसार नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो हेरोइन समेत चार व्यक्तियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Contents
  • पाकिस्तान से आ रहा है नशा
  • गोपी और बलजीत कौर रिश्ते में बुआ-भतीजा

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (19) और बलजीत कौर (32), दोनों निवासी गांव मुठियावाल, जिला तरनतारन; मनिंदर सिंह (34), निवासी भिखीविंड, तरनतारन; और हरप्रीत सिंह (26), निवासी गांव लोधी गुज्जरां, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से हेरोइन के अलावा दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

पाकिस्तान से आ रहा है नशा

डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि सभी आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप मंगवाते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगी होने की संभावना है।

इस ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन नवजोत सिंह और एसीपी डिटेक्टिव कुलदीप सिंह की निगरानी में, सीआईए स्टाफ-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 जनवरी को गुरु की वडाली इलाके से 3 किलो हेरोइन समेत गुरप्रीत सिंह और बलजीत कौर को गिरफ्तार किया।

PUNJAB POLICE BUSTS CROSS-BORDER DRUG CARTEL
PUNJAB POLICE BUSTS CROSS-BORDER DRUG CARTEL

गोपी और बलजीत कौर रिश्ते में बुआ-भतीजा

जांच में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और बलजीत कौर रिश्ते में बुआ-भतीजा हैं। बलजीत कौर के पति बलबीर सिंह को 2022 में राजस्थान के श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट थाने द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। वह वर्तमान में राजस्थान की करनपुर जेल में बंद है।

सीपी ने बताया कि सप्लायर्स, डीलर्स और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा अब तक खरीदी गई नशीली पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस संबंध में छेहरटा थाना, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 23 और 29/61/85 के तहत एफआईआर नंबर 1, दिनांक 1 जनवरी, 2025 दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में मेयर चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी, महिला मेयर का पद रिजर्व
Next Article Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल करतारपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.