Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: रिश्वतखोरी के खिलाफ विभाग का सख्त एक्शन, पढ़ें पूरी खबर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: रिश्वतखोरी के खिलाफ विभाग का सख्त एक्शन, पढ़ें पूरी खबर

Mahabir
Last updated: January 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: विगत कुछ दिनों के दौरान प्रदेश में विजिलैंस ब्यूरों (Vigilance Bureau) द्वारा कई सरकारी अधिकारियों सहित बड़े स्तर पर रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी ने जहां इस सच्चाई की पुष्टि कर दी है कि प्रदेश भर में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सरकारी विभागों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

Contents
  • करोड़ों रुपए की रिश्वत हासिल की
  • रिश्वतखोरी के खेल को सरेआम अंजाम देते
  • स्थानों पर करवाई
  • विभाग द्वारा ट्रैप लगाए

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

वहीं विगत कुछ महीनों के दौरान विजिलैंस विभाग की कमजोर हुई कार्यप्रणाली के कारण काफी संख्या में ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारियों व अधिकारियों के हौंसले बुलंदियों तक पहुंच गए हैं जो लंबे समय से अपनी भ्रष्ट गतिविधियों को लेकर बदनाम रहे हैं। मार्च-2022 को प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए जल्द ही प्रदेश को रिश्वतखोरी से मुक्त करवाने का ऐलान किया था।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

करोड़ों रुपए की रिश्वत हासिल की

जिसके तहत मुख्यमंत्री के आदेशों पर विजिलैंस ब्यूरों ने प्रदेश भर में जबरदस्त मुहिम चलाते हुए कई बड़े सरकारी अधिकारियों सहित सैंकड़ों की संख्या में ऐसे रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था, जिन्होंने रिश्वतखोरी के खेल को सरेआम अंजाम देते हुए लाखों-करोड़ों रुपए की रिश्वत हासिल की थी।

सरकार की इस शुरूआती कार्रवाई से जहां आम लोगों को भारी राहत मिली थी, वहीं मुख्यमंत्री के पोर्टल पर आने वाली रिश्वतखोरी संबंधी शिकायतों के तुरंत निपटारे से सरकार की छवि भी नई ऊंचाईयों तक पहुंच गई थी, जिसके परिणाम स्वरूप रिश्वतखोरी की आदत से मजबूर बड़ी संख्या में उन सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी पोस्टें महत्वहीन स्थानों पर करवा ली थी ताकि वह किसी बड़ी सरकारी कार्यवाही से बच सके।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

रिश्वतखोरी के खेल को सरेआम अंजाम देते

लेकिन इसके बाद रिश्वतखोरी को लेकर चल रही विजिलैंस की मुहिम ठंडे पड़ने से एक बार फिर से खुड्ढे लाईन पर चले गए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी व अधिकारी फिर से उन स्थानों पर तैनात हो गए थे, जहां वह पहले रिश्वतखोरी के खेल को सरेआम अंजाम देते थे। सरकार की इस कार्रवाई के ढीले पड़ने से अब आम आदमी पार्टी की सरकार को लोकसभा चुनावों में भारी नुक्सान उठाना पड़ा तथा कहीं न कहीं प्रदेश में एक बार फिर से बढ़ चुकी रिश्वतखोरी ने सरकार की छवि को भारी नुक्सान पहुंचाया।

जिससे सबक लेते हुए अब एक बार फिर से सरकार ने विजिलैंस विभाग को रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं जिसके परिणामस्वरुप पिछले कुछ दिनों के दौरान ही कई रिश्वतखोर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी पकड़े जा चुके हैं। रिश्वतखोरी की आदत से मजबूर कई सरकारी अधिकारी फिर से उन स्थानों पर तैनात होने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं, जिनको वह मलाईदार पोस्टें मानते हैं।

स्थानों पर करवाई

इनमें से कई सरकारी अधिकारियों ने तो जुगाड़ लगाकर अपनी पोस्टिंग 2 से 3 स्थानों पर करवाई हुई है तथा इन स्थानों पर अपनी तैनाती के लिए मनमाफिक दिनों के आदेश जारी करवा रखे हैं, ताकि अपने मनपसंद पोस्टों पर तैनात रह कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा सके।

यदि पिछले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश भर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जारी कर्मचारियों व जूनियर कर्मचारियों के तबादलों के आदेशों को देखा जाए तो काफी संख्या में ऐसे सरकारी अधिकारियों को 2 से 3 स्थानों पर तैनात किया गया है, जो पहले भी इन स्थानों पर तैनात रह चुके हैं तथा इनकी कार्यप्रणाली को लेकर आम लोगों द्वारा इन पर उंगलियां भी उठाई जाती रही हैं।

BRIBE
BRIBE

विभाग द्वारा ट्रैप लगाए

लेकिन अब फिर से ऐसे संदिग्ध अधिकारियों की फिर से प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में तैनाती ने उनकी मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसको लेकर आने वाले दिनों में विजिलैंस ब्यूरों की टीमें प्रदेश भर में ऐसे संदिग्ध अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वखोरी के मामले में गिरफ्तार कर सकती है, जो पहले भी अपनी गतिविधियों को लेकर या तो विजिलैंस ब्यूरों विभाग द्वारा पकड़े जा चुके हैं या फिर उन पर विभाग द्वारा ट्रैप भी लगाए जा चुके हैं।

ऐसे रिश्वखोर अधिकारियों की प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में हुई तैनाती से सरकार द्वारा प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाने की मुहिम पर विपरित असर पड़ता देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा नुक्सान सरकार की छवि पर पड़ सकता है। वहीं अब विजिलैंस विभाग द्वारा चलाई गई इस नई मुहिम से आने वाले दिनों में कई रिश्वखोर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी देखने को मिल सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब वासियों के लिए जरुरी खबर, बंद हुआ ये रास्ता
Next Article Punjab News: लोहड़ी पर बच्ची के साथ घटी भयानक घटना, सिर पर लगी गोली; जानें पूरा मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.