Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Canada News: जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कनाडा से आई गुड न्यूज, हजारों भारतीयों को हो सकता है फायदा, पंजाबियों की बल्ले-बल्ले
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada News: जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कनाडा से आई गुड न्यूज, हजारों भारतीयों को हो सकता है फायदा, पंजाबियों की बल्ले-बल्ले

Mahabir
Last updated: January 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, ओटावा। Canada News: कनाडा (Government of Canada) में पढ़ाई (Study Abroad) और कनाडा में नौकरी (Job in Canada) करने की इच्छा रखने वाले भारतीयों खासकर पंजाबियों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल कनाडा (Canada) सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विदेशी कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए ओपन वर्क परमिट (OWP) के नियमों में संशोधन किया है, जो 21 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगे।

Contents
  • भारतीय छात्रों को लाभ होगा
  • ओडब्ल्यूपी के लिए आवेदन करें
  • आश्रित बच्चों के लिए ये है नियम
  • इंटरनेशनल स्टूडेंट स्टडी परमिट

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसमें अध्ययन कार्यक्रमों की अवधि और उच्च मांग वाली जॉब के क्षेत्रों पर केंद्रित विशिष्ट मानदंड शामिल हैं। ओपन वर्क परमिट (Open Work Permit) से हजारों भारतीयों को लाभ होता है। अंतरराष्ट्रीय छात्र और विदेशी कर्मचारियों के जीवनसाथी ही ओडब्ल्यूपी के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह कदम तब उठाया गया है जब जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

Jobs In Canada
Jobs In Canada

भारतीय छात्रों को लाभ होगा

ओपन वर्क परमिट में किए गए संशोधन से भारतीय छात्रों को लाभ होगा। अब कई छात्र कनाडा में अध्ययन या काम करते समय अपने जीवनसाथी को काम करने के लिए ला सकेंगे। नई ओडब्ल्यूपी पात्रता 16 महीने या उससे ज्यादा अवधि के मास्टर कार्यक्रमों, डॉक्टरेट कार्यक्रमों या चुनिंदा व्यावसायिक कार्यक्रमों में नामांकित अंतरराष्ट्रीय छात्रों के जीवनसाथियों तक सीमित होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैमिली ओडब्ल्यूपी भी उन विदेशी कर्मचारियों के जीवनसाथियों तक सीमित होगी जो TEER 1 व्यवसायों में कार्यरत हैं या श्रम की कमी वाले क्षेत्रों में या सरकारी प्राथमिकताओं से जुड़े TEER 2 या TEER 3 व्यवसायों का चयन करते हैं।

Canada-Immigrants
Canada-Immigrants

ओडब्ल्यूपी के लिए आवेदन करें

इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) के अनुसार, इनमें नेचुरल एंड अप्लाइड साइंस, कंसट्रक्शन, हेल्थ केयर, नेचुरल रिसोर्सेज, एजुकेशन, स्पोर्ट्स और मिलिट्री सेक्टर के व्यवसाय शामिल हैं। जब विदेशी कर्मचारी के जीवनसाथी ओडब्ल्यूपी के लिए आवेदन करें तो उनके वर्क परमिट पर कम से कम 16 महीने का समय शेष होना चाहिए।

आश्रित बच्चों के लिए ये है नियम

इसके अलावा, कनाडा सरकार आश्रित बच्चों के लिए सख्त पात्रता मानदंड लागू करेगी, जो अब फैमिली ओडब्ल्यूपी के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, पिछले नियमों के तहत जिन लोगों को मंजूरी दी गई है, उनके परिवार के सदस्य काम करना जारी रख सकते हैं, बशर्ते वे वर्तमान मानदंडों के आधार पर रिन्यूअल के लिए आवेदन करें।

आईआरसीसी के अनुसार, जो परिवार के सदस्य अब फैमिली ओडब्ल्यूपी के लिए पात्र नहीं हैं, वे कनाडा के वर्क परमिट कार्यक्रमों के तहत उपलब्ध अन्य प्रकार के वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंटरनेशनल स्टूडेंट स्टडी परमिट

साल 2023 में कनाडा की ओर से जारी किए गए सभी स्टडी परमिट में से लगभग 37 फीसदी भारतीय नागरिक थे। इन नए उपायों से उनके जीवनसाथी और परिवारों को कनाडा के कार्यबल में और ज्यादा एकीकृत होने में मदद मिलेगी।

आईआससीसी के अनुसार, कनाडा सरकार ने 2025 के लिए इंटरनेशनल स्टूडेंट स्टडी परमिट की संख्या में भी कटौती की घोषणा की है, जिससे 2024 के लक्ष्य 4,85,000 से 10 फीसद की कटौती करके 4,37,000 परमिट कर दिया गया है। 2026 में स्टडी परमिट की संख्या 2025 जितनी ही रहेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर ने धार्मिक स्थानों पर मत्था टेका, शहर को खुशहाल बनाने की अरदास की
Next Article Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला, गंभीर जख्मी, करीना नहीं थी घर में!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.