Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने तहसीलदार के नाम पर वसीका नवीस को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने तहसीलदार के नाम पर वसीका नवीस को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

Mahabir
Last updated: January 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान तहसील कॉम्प्लेक्स फरीदकोट में कार्य करता वसीका नवीस डिप्टी सिंह को तहसीलदार के नाम पर दूसरी किश्त के रूप में 5,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Contents
  • 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की
  • गूगल पे के माध्यम से आरोपी पहले ही ले चुका 15,000

यह भी पढ़ें: जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कनाडा से आई गुड न्यूज, पंजाबियों की होगी बल्ले-बल्ले

आज यहां यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को परमजीत सिंह निवासी गांव टहिणा, जिला फरीदकोट की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

Wasika Navis caught red handed by Vigilance Bureau while taking bribe
Wasika Navis caught by Vigilance Bureau while taking bribe

20,000 रुपये रिश्वत की मांग की

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने अपनी मां के नाम पर गांव टहिणा में जमीन खरीदी थी।

इस जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज़ तैयार कराने के लिए वह उक्त वसीका नवीस से मिला, जिसने रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील के अधिकारियों/कर्मचारियों को पैसे देने का हवाला देकर 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

गूगल पे के माध्यम से आरोपी पहले ही ले चुका 15,000

तहसीलदार फरीदकोट के कार्यालय में दस्तावेज़ जमा करवाने के बाद उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से गूगल पे के माध्यम से रिश्वत की राशि देने को कहा, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने 15,000 रुपये दे दिए। अब आरोपी शिकायतकर्ता से बाकी बचे 5,000 रुपये की मांग कर रहा था, जिसके लिए शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली और इसे सबूत के रूप में विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश किया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी डिप्टी सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की दूसरी किश्त के रूप में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाने फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: विजिलेंस टीम का एक्शन, रिश्वत मांगने वाले गार्ड को किया गिरफ्तार
Next Article Punjab News: साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पढ़ें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.