Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले का सच आया सामने, उस रात कमरे में आखिर क्या हुआ था? करीना कपूर ने बताई सच्चाई, देखें VIDEO
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले का सच आया सामने, उस रात कमरे में आखिर क्या हुआ था? करीना कपूर ने बताई सच्चाई, देखें VIDEO

Mahabir
Last updated: January 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुंबई। Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमले के मामले में पुलिस ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) का बयान दर्ज किया। पुलिस को करीना ने बताया कि सैफ ने महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश की। वे बीच में आए तो हमलावर करीना के छोटे बेटे जहांगीर तक नहीं पहुंच पाया। उसने घर से कोई चीज भी नहीं चुराई।

Contents
  • ऑटो ड्राइवर भजन सिंह से पूछताछ
  • चाकू से हमला किया गया
  • सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह का कमरा
  • हमले को लेकर 2 थ्योरी
  • क्या हमलावर मेड का परिचित था?
  • सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं सैफ करीना

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

करीना कपूर ने कहा- हमलावर बेहद आक्रामक था। उसने कई बार सैफ पर हमला किया। मैं हमले के बाद घबरा गई थी इसलिए करिश्मा मुझे अपने घर ले गई थीं। एक्ट्रेस के बयान के बाद पुलिस ने बांद्रा स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग, जहां सैफ अली खान रहते हैं और करिश्मा के खार स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News

ऑटो ड्राइवर भजन सिंह से पूछताछ

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह से पूछताछ कर रही है। ड्राइवर भजन सिंह ने मीडिया को बताया कि मैं रात में गाड़ी चला रहा था। सतगुरु बिल्डिंग के सामने से किसी ने आवाज लगाई। मैंने ऑटो गेट के पास रोका। खून से लथपथ एक आदमी गेट से बाहर निकला। शरीर के ऊपर के हिस्से में और पीठ पर गहरा जख्म था। गर्दन पर भी चोट लगी थी। मैंने तुरंत उसे रिक्शा में बैठा लिया।

‘मैंने पूछा- किधर जाना है? उन्होंने कहा, लीलावती अस्पताल चलो। उनके साथ एक छोटा बच्चा और एक नौजवान भी था। मैं उन्हें नहीं जानता था। मुझे वहां करीना कपूर नहीं दिखीं। पुलिस ने भी मुझसे अब तक कोई पूछताछ नहीं की है।’ उधर, मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को ICU से अस्पताल के स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

Saif Ali Khan
Saif Ali Khan

चाकू से हमला किया गया

सैफ अली खान पर बुधवार देर रात घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। उन्हें गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है।

डॉक्टर ने कहा कि अगर एक्टर की रीढ़ में चाकू 2 मिमी. और धंस गया होता तो रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान पहुंच सकता था। लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के भीतर पैदल आए थे। उनके हाथ पर दो घाव थे। एक घाव गर्दन पर भी था, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है। सैफ को इन्फेक्शन से बचाने के लिए डॉक्टर्स ने विजिटर्स पर रोक लगा दी है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में रिकवरी हो जाएगी।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News

सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह का कमरा

यह घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की बताई जा रही है, जहां बच्चों की देखभाल करने वाली मेड (नैनी) अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी। मेड ने पुलिस को बताया कि उसे बाथरूम के पास एक परछाई नजर आई थी। उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आई होंगी, लेकिन तभी एक व्यक्ति दिखा, जिसने उसे धमकाया और एक करोड़ रुपए की मांग की।

हमलावर को देखकर मेड चीख पड़ी। आवाज सुनकर सैफ अली खान बच्चों के कमरे में पहुंचे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई हुई। इस बीच दूसरी मेड भी आ गई।

Kareena Kapoor

हमले को लेकर 2 थ्योरी

हमले को लेकर 2 थ्योरी बन रही है, लेकिन अभी तक वजह साफ नहीं हो सकी है। पहली थ्योरी है कि हमलावर चोरी की नीयत से घुसा। सैफ की टीम के ऑफिशियल बयान में बताया गया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। हमले में सैफ के घर की एक मेड (काम करने वाली) अरियामा फिलिप उर्फ लीमा भी जख्मी हुई है।

दूसरी थ्योरी यह है कि घर में एक व्यक्ति घुसा, मेड से उसकी बहस हुई। डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि सैफ अली खान खार के फॉर्च्यून हाईट्स में रहते हैं। देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और मेड से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले में वे घायल हो गए।

क्या हमलावर मेड का परिचित था?

इन दोनों थ्योरीज पर सवाल भी उठ रहे हैं। जैसे कि हाई सिक्योरिटी सोसाइटी में हमलावर कैसे घुसा? हमला करने के बाद शोर-शराबे के बीच वह भागने में कामयाब कैसे हुआ? मेड क्या रात में घर पर ही रुकती थी? हमलावर की उससे बहस क्यों हो रही थी? क्या हमलावर मेड का परिचित था? क्या उसी ने हमलावर को घर में एंट्री दी थी?

हमले के वक्त सैफ के घर में 3 महिला और 3 पुरुष नौकर मौजूद थे। रात में हमले के वक्त सैफ अली खान के घर में 3 महिला और 3 पुरुष नौकर थे। इब्राहिम और सारा अली खान भी इसी बिल्डिंग में आठवीं मंजिल पर रहते हैं। हमले के बाद वह ऊपर आए और सैफ अली खान को लेकर ऑटो में अस्पताल गए। घर पर कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था। ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक वाहन किसी को चलाना नहीं आता था, इसलिए ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे।

Sadguru Apartment
Sadguru Apartment

सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं सैफ करीना

सैफ और करीना दोनों बेटों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं। सैफ की दोस्त और फेमस इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह ने इसे डिजाइन किया है। पुराने घर की तरह सैफ के नए घर में भी लाइब्रेरी, आर्ट वर्क, खूबसूरत छत और स्विमिंग पूल है। शाही लुक देने के लिए इस अपार्टमेंट को वाइट और ब्राउन कलर से सजाया गया है। बच्चों के लिए नर्सरी और एक थिएटर स्पेस भी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: स्कूल विद्यार्थियों के लिए जरुरी खबर, जल्दी से क्लिक करें ये लिंक
Next Article Punjab News: पंजाब में चली गोलियां, कई राउंड फायर; इलाके में दशहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.