Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में कई धमाके, 19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख, कई इलाके सील
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में कई धमाके, 19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख, कई इलाके सील

Mahabir
Last updated: January 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, प्रयागराज (महाकुंभ)। Mahakumbh 2025: प्रयागराज (Prayagraj) से बड़ी खबर सामने आ रही है। महाकुंभ (Mahakumbh) के 7वें दिन रविवार को मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी। आग ने और टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनमें रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं।

Contents
  • 50 फायर फाइटिंग पोस्ट
  • आधे घंटे पहले पटाखे की आवाज आई
  • गीता प्रेस का शिविर भी चपेट में आया
  • आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक अब तक 50 टेंट जल चुके हैं। यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लगी है। फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है।

 महाकुंभ मेले में कई धमाके,  19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख
महाकुंभ मेले में कई धमाके, 19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख

50 फायर फाइटिंग पोस्ट

हवा तेज होने से आग के फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल कोई जनहानि की खबर नहीं है। आज CM योगी भी प्रयागराज पहुंचे हैं। उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।

महाकुंभ नगरी में फायर ऑपरेशंस के लिए एडवांस्ड फीचर वाले 4 आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर (LWT) तैनात की गई हैं। इनमें वीडियो-थर्मल इमेजिनिंग जैसा एडवांस सिस्टम है। इसका इस्तेमाल बहुमंजिली और ऊंचाई वाले टेंट की आग बुझाने के लिए किया जाता है। LWT 35 मीटर की ऊंचाई तक आग बुझा सकती है।

 महाकुंभ मेले में कई धमाके,  19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख
महाकुंभ मेले में कई धमाके, 19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख

आधे घंटे पहले पटाखे की आवाज आई

महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री बनाने के लिए यहां 350 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 2000 से ज्यादा ट्रेंड मैनपावर, 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। अखाड़ों और टेंट में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट लगाए गए हैं।

बरेली की रहने वाली महिला ने बताया- आधे घंटे पहले पटाखे की आवाज आई। आग कैसे लगी है। हमको नहीं पता है। आग लगने की वजह से सबको वहां हटवा दिया है। लगातार पटाखे जैसी आवाज आ रही है।

गीता प्रेस का शिविर भी चपेट में आया

महाकुंभ मेले के सेक्टर- 19 में लगी आग सेक्टर- 20 तक पहुंच गई। आसमान में धुएं का गुबार देख पूरे अफरा-तफरी मच गई। धर्म संघ का शिविर बताया जा रहा है। 50 से ज्यादा शिविर अभी तक चपेट में आ चुके हैं। गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर भी चपेट में आ गया है।

 महाकुंभ मेले में कई धमाके,  19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख
महाकुंभ मेले में कई धमाके, 19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख

आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। अभी भी लगातार आग भड़क रही है। एनडीआरएफ की 4 टीमें ,एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए

20 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और एसएसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी मेला राजेश द्विवेदी का कहना है कि सेक्टर- 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी। आग पर काबू पर लिया गया है। कोई कैजुअल्टी नहीं है। कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने मोगा के प्रशासकीय परिसर में विस्तार का किया शिलान्यास
Next Article Delhi Chunav 2025: पंजाब के 3 बड़े नेताओं को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें लिस्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.