Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: US News: अमेरिका के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की लगी भीड़, 20 फरवरी से पहले बच्चे को जन्म देने के लिए लगी होड़, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

US News: अमेरिका के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की लगी भीड़, 20 फरवरी से पहले बच्चे को जन्म देने के लिए लगी होड़, जाने वजह

Mahabir
Last updated: January 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमेरिका। US News: US Birthright Citizenship Deadline- अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा जन्मजात नागरिकता को खत्म करने के आदेश के बाद अमेरिका में 20 फरवरी से पहले बच्चे को जन्म देने की होड़ मच गई है। अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाली भारतीय समेत अन्य देशों की गर्भवती महिलाएं समय से पहले सिजेरियन डिलेवरी करवाने के लिए अस्पतालों में अप्वाइटमेंट ले रही हैं।

Contents
  • जन्मजात नागरिकता अधिकार समाप्त करने का फैसला
  • पुरानी नीतियों को बदलाव
  • प्रसव करवाने की बाढ़
  • स्वास्थ्य को खतरा

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मूल की स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि उन्हें ऐसे करीब 20 फोन आए हैं जिनमें गर्भवती महिलाएं समय से पहले डिलीवरी के लिए सी-सेक्शन यानी सर्जरी कराना चाह रही हैं।

Donald Trump US President
Donald Trump US President

जन्मजात नागरिकता अधिकार समाप्त करने का फैसला

दरअसल, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रम्प ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर जन्मजात नागरिकता (Birthright Citizenship) के अधिकार को समाप्त करने का फैसला किया है। ऐसे में अवैध प्रवासियों या वीजा पर रहने वाले लोगों के उन बच्चों को नागरिकता नहीं मिल पाएगी जिनका जन्म अमेरिका में होगा।

ट्रम्प ने इस आदेश को लागू करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। 19 फरवरी को यह समय सीमा पूरी हो रही है। यही वजह है कि कई गर्भवती महिलाएं 20 फरवरी से पहले बच्चा पैदा करना चाहती हैं।

पुरानी नीतियों को बदलाव

अमेरिका की सभी पुरानी नीतियों को बदलाव हो रहा हैं। उनके नए फैसलों से भारतीय मूल के लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है, जिससे हर कोई चिंतित हैं। ऐसे में पंजाबियों ने इसका देसी जुगाड़ निकाल लिया है, जिससे अस्पतालों में भारी भीड़ लग गई है।

दरअसल, अगले महीने ट्रम्प द्वारा लागू किए जाने वाले नियम के तहत, 20 फरवरी के बाद पैदा हुए बच्चों को अमेरिकी नागरिकता नहीं दी जाएगी, अगर उनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक या ग्रीन कार्ड धारक नहीं हैं। इस निर्णय से भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों की गर्भवती महिलाएं परेशान हो गई हैं, जो अपने बच्चों के लिए अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने की आशा कर रही थीं।

pregnant woman in USA
pregnant woman in USA

प्रसव करवाने की बाढ़

यही कारण है कि ये महिलाएं शीघ्र प्रसव कराने के लिए अस्पतालों का रुख कर रही हैं, जबकि उनके प्रसव में अभी कुछ महीने बाकी हैं। पिछले कुछ घंटो में अमेरिका में समय से पहले ही प्रसव की बाढ़ आ गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियमों कारण गर्भवती महिलाएं समय से पहले सी-सेक्शन के लिए क्लिनिक में आ रही हैं।

एक महिला, जिसका प्रसव मार्च में होना है, अपने पति के साथ आई थी और शीघ्र प्रसव की मांग कर रही थी। इन महिलाओं का मुख्य उद्देश्य अपने बच्चे को अमेरिकी नागरिकता दिलाना है, क्योंकि 20 फरवरी के बाद उन माता-पिता के बच्चों को नागरिकता नहीं मिलेगी जो अमेरिकी नागरिक या ग्रीन कार्ड धारक नहीं हैं।

pregnant woman in America
pregnant woman in America

स्वास्थ्य को खतरा

हालांकि, विशेषज्ञ इस निर्णय को लेकर चिंतित हैं। समय से पहले प्रसव से मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। समय से पहले प्रसव के दौरान बच्चे के फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं, जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इसके अलावा, इन बच्चों का वजन कम हो सकता है तथा भविष्य में उन्हें न्यूरोलॉजीकल संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: सेहत रहेगा उत्तम, परिवार के साथ बिताएंगे समय, जाने अपना राशिफल
Next Article Punjab News: स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर, इन स्कूलों में एडमिशन शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.