Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में आ सकती है रुकावट, लड़ाई झगड़े से बचकर रहें, जाने राशिफ
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में आ सकती है रुकावट, लड़ाई झगड़े से बचकर रहें, जाने राशिफ

Mahabir
Last updated: January 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 26 January 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 26 जनवरी 2025 की तारीख है, आज रविवार (Sunday) का दिन है।। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज के दिन कुछ जातकों को अपने हर कार्य में सफलता मिलने वाली है।

Contents
  • मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

ज्योतिषियों के अनुसार कुछ जातक परिवार में चल रहे लड़ाई-झगड़ों से परेशान रहेंगे। कुछ जातकों के कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा। आपके किसी निर्णय से आपको नुकसान हो सकता है। आज के दिन किसी पर भी बहुत ज्यादा विश्वास करना हानिकारक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन से बचें, अपने सहयोगी लोगों से सावधान रहें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें, नहीं तो आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज कोई बड़ा पुराना विवाद खत्म होगा, जिस कारण मन खुश रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आज घर में मांगलिक कार्य के योग निर्मित हो सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है, आज कार्यक्षेत्र में प्रोग्रेस देखने को मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका मन आध्यात्मिक से भरा रहेगा। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है, आज आपके व्यवहार और कार्य की सराहना होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसिक तौर से परेशान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही उलझन के कारण मन शांत रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आर्थिक तौर से आप परेशान रहेंगे, कर्ज आदि के कारण कुछ लोगों से झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवादों से दूर रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। आप किसी नए कार्य की योजना मन में बना सकते हैं, लेकिन आपके ही सहयोगी लोग उस कार्य को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज किसी से भी अपने मन की बात न कहें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को कुछ परेशानी महसूस होगी, परिवार में मतभेद बढ़ेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में अपने पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप कोई नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। किसी पुराने भूमि संबंधी विवाद से छुटकारा मिलेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार के लिए आज कोई बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, जो आगामी समय में लाभकारी रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा है, किसी नए कार्यक्षेत्र की शुरुआत कर सकते हैं। आज कोई बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। कार्य के सिलसिले में आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में सोच-विचार कर पैसा लगाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज कुछ नए लोगों का साथ कार्यक्षेत्र में आपको प्राप्त होगा, जिससे आपको सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग देखने को मिलेंगे। भविष्य के लिए कोई बड़ा प्लान कर सकते हैं, आज यात्रा पर जाने के योग हैं। विवाद से दूरी बनाए रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। आज के दिन आप कुछ बातों को लेकर असमंजस में दिखाई देंगे, डिसीजन न लेने के कारण नुकसान की संभावना बनेगी। आज किसी की बातों में न आएं, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। विवादों से दूर रखें, वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप व्यर्थ के कामों से दूर रहेंगे, आज आपका शत्रु पक्ष परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के लोगों का और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी वाला है। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपका मन अस्थिर रहेगा, आज के दिन सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान की वृद्धि होगी, परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य फिर से शुरू होगा, जिस कारण मन खुश रहेगा। आज आपके मन में कई प्रकार के पॉजिटिव विचार आएंगे। आज किसी कार्य की योजना पर अमल शुरू कर सकते हैं। आज के दिन किसी अपने परिचित व्यक्ति से विवाद होने की संभावना है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: आज है द्वादशी, षटतिला एकादशी व्रत का पारण, जाने आज का पंचांग
Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने फहराया तिरंगा, सबको दी शुभकामनाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.